वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 6 का पूरा लेखा-जोखा यहाँ जाने

2018-19 वीवो प्रो कबड्डी लीग, प्रो कबड्डी लीग का छठा सीजन था. इस सीज़न में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था. जिसमें पटना पाइरेट्स डिफेंडिग चैम्पियन के नाते उतरी थी. जिसने 2017 प्रो कबड्डी लीग फाइनल में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को हराया था. मगर वह लगातार तीन बार चैम्पियन बनने के बाद चौथी बार फाइनल का भी टिकट नहीं कटा पाई व लीग स्टेज से ही बाहर हो गई.

पिछले सीज़न के फाइनल में बैंगलुरु बुल्स का मुकाबला गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स से हुआ जिसे बैंगलुरू बुल्स ने दोनों हाथों से लिया और प्रो कबड्डी का खिताब अपने नाम कर लिया. यह सीज़न 7 अक्टूबर 2018 से शुरू हुआ था. 

प्ले ऑफ मैच में पहुंचने वाली टीमें

पहला एलिमिनेटर: यू-मुंबा (जोन A में दूसरे स्थान पर थे) बनाम यूपी योद्धा (जोन B में तीसरे स्थान पर थे

दूसरा एलिमिनेटर: दबंग दिल्ली (जोन A में तीसरे स्थान पर थे) बनाम बंगाल वॉरियर्स (जोन B में दूसरे स्थान पर थे)

क्वालीफायर 1: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स (जोन A में पहले स्थान पर थे) बनाम बेंगलुरू बुल्स (जोन B में पहले स्थान पर थे)

सीजन 6 के फाइनल का हाल

फाइनल में बेंगलुरू की तरफ से पवन सेहरावत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था. उन्होंने 25 रेड में 22 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुमित सिंह 5 टैकल में 2 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे. वहीं, गुजरात की तरफ से सचिन ने 22 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुनील कुमार 11 टैकल में 4 प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे थे.

बता दें कि इस मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स को 26 रेड प्वाइंट्स, 7 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले थे. वहीं, गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 20 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले.

इस लीग में बेंगलुरू ने 78 अंकों से साथ, जबकि गुजरात 93 अंकों के साथ क्वालीफाई किया था. प्रो कबड्डी के छठे सीजन में बेंगलुरू बुल्स ने 22 मैच खेले, जिसमें उन्हें 13 में जीत, 7 में हार, जबकि 2 मैच टाई रहा था. वहीं, गुजरात की टीम ने 22 मैच खेली, जिसमें 17 में जीत, 3 में हार और 2 मैच टाई रहा था.

प्रो कबड्डी सीजन 6 की प्वाइंट्स टेबल | Pro Kabaddi Season 6 Points Table

ज़ोंन A

टीममैचजीतेहारेड्रॉप्वाइंट्स
गुजरात फॉर्चून जाइंट्स22173293
यू मुम्बा22155286
दबंग दिल्ली केसी22119268
पुनेरी पलटन्स22812252
जयपुर पिंक पैंथर्स22613343
हरियाणा स्टीलर्स22614242

ज़ोंन B

टीमकुलजीतेहारेड्रॉप्वाइंट्स
बैंगलूरु बुल्स22137278
बंगाल वॉरियर्स22128269
यूपी योद्धा22810457
पटना पायरेट्स22911255
तेलगू टाइटंस 22813151
तमिल थलाईवाज़22513442

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago