Lasith Malinga on Bumrah: श्रीलंका टीम के तेज़ गेंदबाज़ और पूर्व कप्तान लसिथ मलिंगा जो साल 2018 में चोटिल होने की वजह से लम्बे समय के लिए टीम से बाहर हो गए थे लेकिन मलिंगा ने फिट होने के बाद एकबार फिर से वापसी की और उनके गेंदबाज़ी में आने से श्रीलंका को काफी मजबूती मिली है। मलिंगा आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के लिए खेलते हैं और उनका अनुभव युवा गेंदबाज़ो के लिए काफी काम आता है।
आईपीएल के 12 वें सीज़न में जब मलिंगा ने फिर से खेलने का फैसला लिया तो उनके करियर ने उसके बाद फिर से उड़ान भरी क्योंकि पिछले सीज़न में वह मुम्बई इंडियंस के गेंदबाज़ी कोच के रूप में थे। मलिंगा के मुम्बई इंडियंस में रहने से यदि किसी एक गेंदबाज़ को सबसे अधिक लाभ मिला तो वह भारतीय टीम के लिए इस विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह है और इन दोनों की वजह से मुम्बई ने चौथी बार आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा किया था।
अभी उसे और सुधार करने की जरूरत | Lasith Malinga on Bumrah
जसप्रीत बुमराह को पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका साल 2013 में मिला था जिसके बाद अगले 2 से 3 सालों में बुमराह की गेंदबाज़ी में काफी सुधार देखने को मिला और इसका सबसे बड़ा श्रेय लसिथ मलिंगा को जाता हैं, जिन्होंने आईपीएल सीज़न के दौरान उनके साथ अपने अनुभव को साझा किया।
लसिथ मलिंगा ने एक बयान देते हुए कहा कि, जब मैं पहली बार साल 2013 में युवा जसप्रीत बुमराह से मिला था, तो उसके पास गति तो थी, लेकिन उस तरह से सही जगह पर गेंदबाज़ी नहीं कर पा रहा था, लेकिन वह सीखने के लिए तैयार था और उसने इस बात को समझा कि टी20 में खेलने के लिए आपको काफी विवधताएं अपनी गेंदबाज़ी मे लानी होगी।
बुमराह ने स्लोवर गेंद, इनस्विंगर और ऑउट स्विंगर काफी तेज़ी के साथ सीखी और एकबार आत्मविश्वास बढ़ने के बाद वह इसे काफी आसानी से कर रहा है जिस कारण बुमराह मौजूदा समय का नंबर 1 गेंदबाज़ बना हुआ है।
मलिंगा और बुमराह दोनों ही आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के लिए एक महत्तवपूर्ण खिलाड़ी हैं और इन दोनों के ही कारण टीम ने आईपीएल में इतनी सफलता हासिल की है। मलिंगा ने अपनी बात में आगे कहा कि, मुझे नहीं लगता बुमराह पर किसी तरह का दबाव है और इसी कारण वह काफी आसानी के साथ एक ओवर में 6 गेंद यॉर्कर डाल सकता है और मुझे लगता है, कि अगले एक साल में उसमें और भी अधिक सुधार देखने को मिलेगा जिसके बाद उसे खेलना और भी मुश्किल हो जाएगा।
भारतीय टीम को 6 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ हेडिंग्ले में चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान पर आमने-सामने होंगी जहां भारतीय टीम पहले ही विश्वकप के सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर चुकी है, तो वहीं श्रीलंका की टीम अपने सम्मान को बचाने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी।
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…