Categories: ओलंपिक

भारतीय शूटिंग स्टार राही सरनोबत की पूरी जर्नी पर डालिए एक नजर

राही सरनोबत भारत से आने वाली एक महिला पिस्टल शूटिंग एथलीट हैं, जो 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में हिस्सा लेती हैं। राही का जन्म कोल्हापुर में हुआ था और साल 2013 में राही उस समय सभी की नज़रो में आयी थी, जब वह वर्ल्डकप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय पिस्टल शूटर बनी थी। राही सरनोबत पहली महिला शूटर भी हैं, जिन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम पर किया है।

साल 2006 में जब कोल्हापुर की रहने वाली तेजस्वनी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए शूटिंग में 2 गोल्ड मेडल जीते थे, उसके बाद जिस तरह से फैंस ने तेजस्वनी का स्वागत किया था, उससे उस समय 8 वीं क्लास में पढ़ने वाली राही काफी प्रभावित हुई थी और उन्होंने ने भी देश के लिए मेडल जीतने का सपना देखा था अपने हीरो तेजस्वनी की तरह।

2008 में राही 10 वीं क्लास में और उन्हें बोर्ड के एक्जाम देने थे और इन सब दबावों के बावजूद राही ने शूटिंग का अभ्यास शुरू कर दिया जिसकी जानकारी उन्होंने अपने पिता को भी नहीं दी। राही जल्द ने जल्द ही इस इम्तिहान को पास कर लिया और उन्होंने अपने सपने के बारे में पिता को जानकारी दी।

इसके बाद कोल्हापुर के संभाजी राजे शूटिंग सेंटर में घंटो अभ्यास करन शुरू कर दिया जिससे वह कड़ी मेहनत करके अपने सपने को पूरा करने के साथ देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आ सके।

राही सरनोबत शुरूआती जीवन

राही सरनोबत का जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में हुआ था। 25 मीटर पिस्टल शूटिंग का अभ्यास करने के लिए राही पूणे शहर में जाकर बस गयी। पिता के साथ पूरे परिवार ने राही को उनका सपना पूरा करने में काफी प्रोत्साहित किया है। परिवार राही के बुरे और अच्छे दोनों समय साथ में खड़ा हुआ दिखाई दिया।

भारतीय शूटर की शुरूआती ट्रेनिंग अजीत पाटिल के देखरेख में हुई जिसके बाद अनोतोली पिद्दुबनी ने उन्हें आगे ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी को संभाल लिया, लेकिन साल 2015 में पिद्दुबनी का देहांत हो गया जिससे राही की तैयारियों को भी एक बड़ा झटका लगा।

राही सरनोबत पर्सनल जीवन

राही सरनोबत ने अपनी शुरूआती पढ़ाई कोल्हापुर के उसाराजे हाई स्कूल से की है। यह सभी को पता है, कि राही को जब भी शूटिंग से ब्रेक मिलता है, तो वह अपने होमटाउन में रहना पसंद करती हैं। राही को पढ़ना काफी पसंद है और वह ह्यूमन रिलेशन एंड फिलॉसपी की किताबे पढ़ना पसंद करती हैं।

राही का याददाश्त काफी तेज़ है और उन्हें एक तारीख के बारे में काफी अच्छे से पता रहता है, कि उन्होंने कब किस प्रतियोगता में हिस्सा लिया था। मौजूदा समय में राही महाराष्ट्रा राज्य सरकार में डिप्टी कलेक्टर राजस्व के पद पर नौकरी कर रही हैं। अभी राही सरनोबत सिंगल हैं आने वाले भविष्य में उनका क्या प्लान है, इसको लेकर उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है।

राही सरनोबत प्रोफेशनल लाइफ

मौजूदा समय में राही सरनोबत पूणे स्थित शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में मुनखैयबर दूरजुसेरन के देखरेख में कोचिंग ले रहीं हैं। वहां पर राही के साथ उनको प्रेरणा देने वाली महाराष्ट्रियन तेजस्वनी सावंत ट्रेनिंग कर रही है।

राही ने चैंगाउ में हुए आईएसएस वर्ल्डकप में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में पदक जीता है, इसके बाद साल 2014 में राही ने ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता। साल 2014 में ही हुए एशियन गेम्स में राही ने 25 मीटर पिस्टल में कांस्य पदक जीता।

वर्ल्डकप में पदक जीतने की वजह से राही का चयन 2012 के ओलम्पिक खेलों के लिए भी हुआ था, जिसमें वह पहली भारतीय शूटर बनी जिन्होंने 25 मीटर पिस्टल के लिए ओलम्पिक में क्वॉलीफाई किया।

एशियन गेम्स 2018 में राही ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में 34 का स्कोर करके गोल्ड मेडल को अपने नाम पर करने के साथ पहली भारतीय महिला बन गयी जिन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।

2019 के शूटिंग वर्ल्डकप में भी राही ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान एकबार फिर से बढ़ाने के साथ 2020 में जपान के टोक्यों में होने वाले ओलम्पिक के लिए क्वॉलीफाई कर लिया।

सम्मान

साल 2015 में राही सरनोबत को नेशनल राइफल एसोसियेशन ऑफ इंडिया की तरफ से अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

राही सरनोबत उपलब्धियां

  • 2011 के आईएसएसएफ वर्ल्डकप में 25 मीटर पिस्टल कैटेगरी में राही ने कांस्य पदक अपने नाम पर किया था।
  • राही ने साल 2013 में हुए आईएसएसएफ वर्ल्डकप में 25 मीटर पिस्टल कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2019 के आईएसएसएफ वर्ल्डकप में राही ने एकबार फिर से गोल्ड मेडल को अपने नाम पर किया।
  • नई दिल्ली में हुए साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में राही ने गोल्ड मेडल जीता था।
  • ग्लासगो में हुए साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में राही ने गोल्ड मेडल को अपने नाम पर किया था।
  • दिल्ली में हुए 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स ने राही ने सिल्वर मेडल भी जीता था।
  • एशियन गेम्स 2014 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट में राही ने कांस्य पदक जीता था।
  • जकार्ता में हुए साल 2018 के एशियन गेम्स में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में राही ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था।

फिजिकल मापदंड

  • राही सरनोबत लम्बाई – 156 सेंटीमीटर
  • वजन – 80 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक

राही सरनोबत निजी जानकारी

  • पूरा नाम – राही जीवन सरनोबत
  • उम्र – 27 साल
  • जन्म – 30 अक्टूबर 1990
  • होमटाउन – महाराष्ट्र का कोल्हापुर शहर, भारत
  • राशी – स्कोर्पियो
  • रिलीजन – हिंदू

एजुकेशन

  • उच्चतम शिक्षा – ग्रेजुएट
  • स्कूल – शिवा छत्रपति कॉम्पलेक्स, बेलवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, पूणे।

पसंदीदा सेलिब्रिटी

  • अभिनेता – शाहरुख खान और सलमान खान
  • अभिनेत्री – दीपिका पादुकोण और प्रीटी जिंटा
  • हॉबी – शॉपिंग करना और ट्रेवलिंग
  • पसंदीदा खाना – पिज्जा और चॉकलेट
  • ड्रीम हॉलीडे डेस्टीनेशन – मियामी
  • पसंदीदा कलर – पिंक

राही सरनोबत नेटवर्थ

राही सरनोबत की नेटवर्थ को लेकर अभी किसी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

विवाद

अभी तक अपने करियर में राही सरनोबत का किसी भी तरह के विवाद से कोई नाता नहीं रहा है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – https://www.facebook.com/Rahi-Sarnobat-428926883793067/
  • ट्विटर – https://twitter.com/SarnobatRahi
  • इंस्टाग्राम – @Sarnobatrahi
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago