Categories: ओलंपिक

भारतीय आर्चरी स्टार खिलाड़ी तरूणदीप राय के जीवन पर डालिए एक नजर

नार्थ इस्ट से आने वाले भारतीय तीरंदाजी के स्टार एथलीट तरूणदीप राय एक ऐसे परिवार से आते हैं, जिसका खेलों से एक पुराना नाता रहा है। तरूणदीप बचपन से ही तीरंदाजी स्पोर्ट्स खेल रहे हैं। बैंकॉक में हुए साल 2004 में एशियन ग्रांड प्रिक्स चैंपियनशिप में तरूणदीप ने गोल्ड मेडल जीता था।

तरूणदीप राय शुरूआती जीवन

तरूणदीप का जन्म 22 फरवरी को भारतीय राज्य सिक्किम के नामची में हुआ था। बचपन से ही तरूणदीप तीरंदाजी खेल रहे हैं। 19 साल की उम्र में नार्थ इस्ट से आने वाले इस खिलाड़ी ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर लिया। 24 नवम्बर 2010 को तरूणदीप ने तीरंदाज़ी में सिल्वर मेडर जीतकर इस खेल में भारत के लिए पुरूष एकल में जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। तरूणदीप एक ऐसे फैमसी बैकग्राउंड से आते हैं, जिसका खेलों से एक पुराना नाता रहा है और इस मामले में उन्हें प्रेरणा देने का काम चचेरे भाई और पूर्व भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान बाइचुंग भूटिया करते हैं।

पर्सनल लाइफ

तरूणदीप राय ने अंजना भट्टारी से शादी की और दोनों के एक बेटा भी है, जिसका नाम नुशम सिंह राय है। भारत के इस तीरंदाजी खिलाड़ी को गाने सुनना, मूवी देखना और ड्राइव करना बेहद पसंद है। वर्तमान में तरूणदीप भारतीय आर्मी में नौकरी कर रहे हैं।

तरूणदीप राय प्रोफेशनल जीवन

तरूणदीप राय ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच 19 साल की उम्र में खेला था। म्यांमार में साल 2003 में हुए एशियन आर्चरी चैंपिनशिप में तरूणदीप ने अपना डेब्यू किया था। चाइना में हुए साल 2010 में 16 वें एशियन गेम्स में तरूणदीप ने आर्चरी में सिल्वर मेडल जीतकर पूरे देश का सम्मान बढ़ाया था।

वहीं दोहा में हुए साल 2006 के 15 एशियन गेम्स में भी तरूणदीप भारतीय आर्चरी टीम का हिस्सा थे, जिसने कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा 2004 के समर ओलम्पिक में भी तरूणदीप भारतीय आर्चरी टीम का हिस्सा थे, जिसने 11 वें स्थान पर खत्म किया था।

लंदन में हुए साल 2012 में तरूणदीप भारतीय रिकुर्व टीम का हिस्सा इसमें तरूणदीप जहां पुरूषों की रैकिंग में 31 वें स्थान पर रहे थे, तो वहीं भारतीय टीम ने 12 वें स्थान पर खत्म किया था।

साल 2005 में हुए तीरंदाजी के वर्ल्डकप में तरूणदीप राय ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जहां पर उन्हें साउथ कोरिया के जांग चोई से 106-112 से हार का सामना करना पड़ा था।

सम्मान

तीरंदाजी के खेल में शानदार प्रदर्शन करने के कारण तरूणदीप को साल 2005 में भारत सरकार की तरफ से अर्जुन अवार्ड दिया गया था।

उपलब्धियां

  • मेड्रिड में हुए साल 2005 में तरूणदीप ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरूष टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीता था।
  • साल 2009 में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरूषो के टीम इवेंट में तरूणदीप ने सिल्वर मेडल जीता था।
  • टर्की में हुए साल 2012 में आर्चरी वर्ल्डकप में तरूणदीप ने रिकुर्व पुरूष टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।
  • आर्चरी वर्ल्डकप साल 2011 में तरूणदीप ने रिकुर्व पुरूष टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीता था।
  • एशियन गेम्स साल 2010 में तरूणदीप राय ने रिकुर्व पुरूष इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।
  • आर्चरी वर्ल्डकप साल 2010 में तरूणदीप ने पुरूष टीम के लिए गोल्ड मेडल जीता था।
  • साल 2010 में हुए आर्चरी वर्ल्डकप में तरूणदीप ने पुरूष टीम के लिए रिकुर्व में सिल्वर मेडल जीता था।
  • बैंकॉक में हुए साल 2010 में तीसरे एशियन ग्रांड प्रिक्स में तरूणदीप ने रिकुर्व पुरूष टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।
  • साल 2009 में हुए 5 वें एशियन ग्रांड प्रिक्स टूर्नामेंट में तरूणदीप राय ने रिकुर्व पुरूष टीम इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीता था।
  • तरूणदीप राय ने साल 2009 में हुए एशियन ग्रांड प्रिक्स टूर्नामेंट में रिकुर्व पुरूष एकल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।
  • तरूणदीप राय ने साल 2009 में हुए दूसरे ग्रांड प्रिक्स टूर्नामेंट में रिकुर्व पुरूष टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था।
  • तरूणदीप राय ने दूसरे एशियन ग्रांड प्रिक्स टूर्नामेंट में रिकुर्व पुरूष एकल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।
  • साल 2006 में हुए एशियन गेम्स में रिकुर्व पुरूष टीम स्पर्धा में तरूणदीप ने सिल्वर मेडल जीता था।
  • साल 2005 में हुए वर्ल्ड ऑउटडोर टारगेट आर्चरी चैंपियनशिप में तरूणदीप राय ने पुरूष टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था।

तरूणदीप राय निजी जानकारी

  • पूरा नाम – तरूणदीप राय
  • उपनाम – पता नहीं
  • उम्र – 35 साल
  • होमटाउन – नामची, सिक्किम

तरूणदीप राय फिजिकल मापदंड

  • लम्बाई – 5 फुट 8 इंच
  • वजन – 60 किलोग्राम
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • चेस्ट साइज – 42 इंच
  • वेस्ट साइज – 32 इंच
  • बाइसप साइज – 14 इंच

तरूणदीप राय नेटवर्थ

तीरंदाजी के खिलाड़ी तरूणदीप राय की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो लगभग 1 मिलियन डॉलर के आसपास है।

विवाद

Tarundeep Rai Biography: भारत के लिए तीरंदाज़ी में पदक लाने वाले तरूणदीप का मानना है, कि इस खेल को लेकर सिक्किम में काफी प्रतिभा मौजूद हैं। तरूणदीप का मानना है, कि हर किसी के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है, लेकिन जब कोई खेल में अपने भविष्य को बनाना चाहता है, तो उसे पूरी तरह से इसी पर ध्यान देना चाहिए। स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाने के लिए 2 महत्तवपूर्ण बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए जिसमें खराब आदतों से दूर रहने के साथ गलत लोगों से दोस्ती भी नहीं करनी चाहिए। तरूणदीप ने सिक्किम की राज्य सरकार से वहां पर इस खेल के लिए और सुविधायें मुहैया कराने का आग्रह किया था।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • यूट्यूब चैनल – पता नहीं।
  • ट्विटर हैंडल – कोई ऑफिशियल हैंडल नहीं है।
  • इंस्टाग्राम हैंडल – इंस्टा पर कोई ऑफिशियल हैंडल नहीं है।
  • फेसबुक प्रोफाइल – https://www.facebook.com/archertarundeep/
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago