वेस्टइंडीज़ के खिलाफ कुछ दिन पहले ही खत्म हुई 3 मैचो की वनडे सीरीज़ के आखिरी मैच में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज़ नवदीप सैनी जिनको टीम में चोटिल गेंदबाज़ दीपक चाहर की जगह पर टीम में शामिल किया गया था। सैनी ने इस मौके को पूरी तरह से भुनाते हुए अपने पहले ही मैच में 58 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
अब सैनी ने अपने अगले लक्ष्य को लेकर यह साफ कर दिया है, कि उनका इरादा साल 2020 में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम में जगह बनाने को लेकर है। नवदीप सैनी उस समय सभी की नजरो में आये थे, जब आईपीएल 2019 के ऑक्शन में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने खरीदा था, जिसके बाद आईपीएल के 12 वें सीज़न में सैनी ने अपनी गति से सभी को काफी प्रभावित किया था।
आईपीएल का 12 वां सीज़न खत्म होने के बाद नवदीप सैनी को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम भी जल्द ही मिला जिसमें चयनकर्ताओं ने उन्हें वेस्टइंडीज़ के दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज़ के उन्हें टीम में चुना और अभी तक सैनी अपने करियर में 5 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 6 विकेट हासिल किए हैं।
अपने अगले लक्ष्य को लेकर सैनी ने बताया
27 साल का नवदीप सैनी खुद को हर हलाता के लिए तैयार कर रहे हैं, जिसमें उन्हें शुरु में गेंदबाज़ी करने के साथ अंतिम ओवरो में भी गेंदबाज़ी कैसे करनी है, उसको लेकर अभ्यास लगातार कर रहे हैं, लेकिन सैनी का अगला लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में होने वाले साल 2020 के टी20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम में जगह बनाने को लेकर है और सैनी इसी को ध्यान रखते हुए खेलना चाहते हैं।
इसके अलावा सैनी अपनी गेंदबाज़ी में नयी गेंद के साथ एक निरंतरता के साथ गेंदबाज़ी करना चाहते हैं, क्योंकि यदि वह सही यॉर्कर गेंद डालने में सक्षम होते हैं, तो विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ो के लिए उनको खेलना आसान काम नहीं होगा। वहीं सैनी को हर हालात से निपटने के लिए मानसिक तौर पर भी काफी मजबूत होना पड़ेगा।
नवदीप सैनी ने अपने पूरे बयान में कहा कि, मैं हर हालात के तैयार रहना चाहता हूं फिर चाहे मुझे नयी गेंद से गेंदबाज़ी करनी हो या फिर अंतिम के ओवरो में, क्योंकि मेरा लक्ष्य भारतीय टी20 विश्वकप की टीम में जगह बनाने को लेकर है और यदि मैं अभी से भविष्य को लेकर अधिक सोचना शुरु कर दूंगा तो इससे मेरे उपर सिर्फ अतिरिक्त दबाव ही बनेगा जिस कारण ये मेरे लिए ही अच्छा होगा कि मैं एक समय पर खुद को एक सीरीज़ के लिए ही तैयार करुं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…