Categories: WWEWWE Player

WWE सुपरस्टार रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) के करियर पर डालिए एक नजर

Rey Mysterio Biography: WWE के रिंग में एक ऐसा रेसलर जिसने सबकुछ हासिल किया और सबसे अधिक फैंस को रोमांचित करने वाला। स्मैकडाउन के 1000 वें एपिसोड में आने के बाद रे मिस्टीरियो की वापसी को लेकर सभी काफी रोमांचित हुए थे, मिस्टीरियो की खासियत रिंग की रस्सियों का प्रयोग करते हुए विपक्षी रेसलर पर हमला करना था और उनकी इस तकनीक का तोड़ कोई भी रेसलर जबाव नहीं दे पाता था। WWE में रे मिस्टीरियो की गिनती इस खेल के महान रेसलरो में होती है।

रे मिस्टीरियो को सभी दी लुकाडोर के नाम से बुलाते थे, WWE के इतिहास में रे मिस्टीरियो का सामना कई दिग्गज़ रेसलरो से हुआ जिसमें रेडी ऑर्टन, ऐज, ट्रिपल एच जैसे रेसलर शामिल थे। स्मैकडाउन में रे मिस्टीरियो ने अपना पहला वर्ल्ड चैंपियनशिप टाइटल जीता। रिंग के अंदर उनकी एनर्जी और तकनीक मिस्टीरियो को बाकी रेसलरो से काफी अलग खड़ा करती थी, पोस्ट एलिट्यूड एरा के दौरान मिस्टीरियो काफी फेमस हुए।

अपने करियर के दौरान रे को काफी उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ा जिसमें मैनेजमैंट से तनाव और अनफिट होने की वजह से रिंग से कई बार बाहर रहना पड़ा। प्रो रेसलिंग के इतिहास में सबसे फेमस रेसलरों में एक रे मिस्टीरियो WWE में अपने करियर का अंत एक शानदार तरीके से करना चाहते हैं और हाल में ही उनके प्रदर्शन से इस बात का अंदाज़ा भी लगाया जा सकता है।

रे मिस्टीरियो WWE में रे मिस्टीरियो की एंट्री

मिस्टीरियो एलीट्यूड एरा के दौरान डब्लूसीडब्लू में रेसलिंग करते थे औऱ इसके WWF में मर्जर होने के बाद मिस्टीरियो दूसरी रेसलिंग प्रतियोगिता में जाना चाहते थे। WWE में अपना डेब्यू करने से पहले रे मिस्टीरियो ने मेक्सिको में होने वाली कोंसेजो मुनडाइल डे लुचा लिब्रा और वर्ल्ड रेसलिंग काउंसिल में थे।

अपना डेब्यू मिस्टीरियो ने ब्लू मास्क पहनकर किया जो एक अलग पहचान थी उनके लिए लेकिन इससे पहले वह डब्लूसीडब्लू में बिना मास्क के साथ रेसलिंग करते थे। अपना डेब्यू करने के बाद रे मिस्टीरियो ने खुद को WWE में काफी जल्द ही एक अलग पहचान दिला दी। उसके बाद मिस्टीरियो ने 3 बार क्रूजवेट चैंपियनशिप को अपने नाम पर किया।

काफी जल्द ही रिंग में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मिस्टीरियो पूरे वर्ल्ड में काफी तेज़ी के साथ फेमस हो गए और ऐज के साथ उनकी जोड़ी भी बेहद सफल रही दोनों ने एक साथ मिलकर कई शानदार मैच खेले और यही एक बड़ा कारण था, कि इन दोनों की टैग टीम काफी फेमस रही थी। WWE टैग टीम के इतिहास में अभी तक सबसे फेमस फाइनल मैच मिस्टीरियो और ऐज की टैग टीम का सामना क्रिस बेनोईट और कर्ट एंगल की दिग्गज़ टीम के खिलाफ जिसमें मिस्टीरियो की टीम के जीत हासिल करने के बाद वह सभी की नजरो में आ गए और फैंस भी मिस्टीरियो पर अपना पूरा ध्यान लगाने लगे।

एक स्टार खिलाड़ी उदय

Rey Mysterio Biography: 2004 से लेकर 2008 का समय रे मिस्टीरियो के करियर के लिए काफी महत्तवपूर्ण रहा है। इस दौरान मिस्टीरियो लगातार लोगो की नजरो में बने रहे और उन्होंने कई सुपरस्टार्स के साथ अपने मुकाबले भी खेले। 2005 में उन्हें टैग टीम में नया साथी रेसलर एडी गुरेरो के रूप में मिला वर्ल्ड टैग टीम टाइटल के लिए लेकिन रेसलमीनिया 21 में इन दोनों के बीच रिंग के अंदर भिडंत देखने को मिली जिसमें यह तय होना था, कि कौन अधिक बेस्ट है और यह पे पर व्यू के इतिहास में अभी तक सर्वश्रेष्ठ मैच रहा है। मिस्टीरियो ने इस मैच में जीत हासिल की जिसके बाद दोनों का सुपरस्लैम में मुकाबला हुआ और यह इन दोनों की आखिरी भिडंत थी, क्योंकि 21 नवम्बर 2005 को एडी गुरेरो का देहांत एक होटल के कमरे में हो गया था।

इस कठिनाईयों से निकलने के बाद मिस्टीरियो ने बतिस्ता के साथ टैग टीम बनाई और दोनों ने मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप को एकबार अपने नाम पर भी किया। इसके बाद मिस्टीरियो ने सिंगल प्रतियोगिता की तरफ अपना ध्यान लगाया और साल 2006 में स्मैकडाउन की रॉयल बैटल में हिस्सा लिया जहां पर उन्होंने रिंग में सरवाइर करते हुए दूसरे स्थान पर रहने से वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए सीधा क्वॉलीफाई कर लिया। रेसलमीनिया 22 में मिस्टीरियो ने ट्रिपल थ्रेट मैच में रेडी ऑर्टन और कर्ट एंगल को हराकर जीत हासिल की।

मिस्टीरियो ने अपना वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को बूकर टी से सुपरस्लैम में गवां दिया। इसके बाद रे को अपने करियर में कई इंजरी का भी सामना किया, जिस कारण उन्हें कुछ महिनों का आराम लेना पड़ा।

साल 2009 की स्मैकडाउन ड्राफ्ट में मिस्टीरियो को बतिस्ता के साथ खेलने का मौका मिला लेकिन कुछ विवादो के कारण दोनों साथ नहीं खेल सके। इसके बाद मिस्टीरियो ने सीएम पंक के खिलाफ रेसलमीनिया 26 में खेला और आसानी से उस मैच में जीत हासिल की।

Rey Mysterio WWE: 3 टाइम वर्ल्ड चैंपियन

साल 2010 में रे मिस्टीरियो ने सुपरस्लैम में जैक स्वीगर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को अपने नाम पर किया। केन ने मनी इन दी बैंक कांट्रेक्ट में मिस्टीरियो को चुनौती दी लेकिन रे अपने खिताब को बचाने में कामयाब रहे।

लेकिन इसके बाद रे मिस्टीरियो को फिर से इंजरी का सामना करना पड़ा जिससे उनके करियर पर बड़ा असर देखने को मिला और इस कारण साल 2016 में उन्हें अनुबंध से मुक्त कर दिया

घर वापसी

Rey Mysterio Biography: रे मिस्टीरियो कई दूसरी प्रो रेसलिंग लीग में शामिल रहे लेकिन साल 2018 की रॉयल रम्बल मैच में वापसी करते हुए उन्होंने सभी को चौंकाने का काम किया। जिसके बाद साल 2018 में रे मिस्टीरियो की आधिकारिक रूप से WWE में वापसी हुई और वह काफी फिट दिखाई दे रहे थे, जिससे वह अपना पुरूना रूतबा रिंग के अंदर फिर से हासिल कर सकते थे।

बिना किसी संदेह के रे मिस्टीरियो ने WWE के रिंग में अपना एक अलग मुकाम बनाया हुआ था और उनकी तकनीक के दिवाने पूरे वर्ल्ड में देखने को मिल जाते हैं और इसी कारण वह महान रेसलरो की गिनती में आते हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago