Categories: WWEWWE Player

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के करियर से लेकर पूरे जीवन पर डालिए एक नजर

Roman Reigns Biography: WWE में काफी सारे सुपरस्टार्स देखने को मिले हैं, जिन्होंने बड़े-बड़े रेसलरो के बीच में अपनी एक अलग पहचान बनाने का काम किया है, जिनमे से रोमन रेंस भी शामिल हैं। कुछ सालों पहले WWE एरिना में अपने कदम रखने के बाद रोमन ने काफी तेज़ी के साथ अपने कदमों को आगे बढ़ाया। यूएसए में एक फुटबॉल खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर की शुरूआत करने वाले रोमन का WWE में आना किसी बड़ी घटना से कम नहीं है और उनका रिंग के अंदर शानदार प्रदर्शन करना।

रोमन रेंस परिचय | Roman Reigns Introduction

रोमन रेंस को सभी जोए एनोआ बुलाते हैं, इनका जन्म 25 मई 1985 को फ्लोरिडा के पेंसाकोला में हुआ था। मौजूदा समय में रोम Raw जो WWE का एक ब्रांड हैं, उसके एक रेगुलर परफार्मर हैं।

यह बात सभी को चौंका सकती है, कि रोमन रेंस शुरूआती जीवन रेसलिंग की दुनियां से काफी दूर थे और उन्होंने साल 2007 में नेशनल फुटबॉल लीग में बड़े नाम मिनेसोटा विकिंग्स और जैकसोनविले जैगुआर्स के साथ एक टीम में खेला है। फुटबॉल लीग में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद रेंस कनाडा चले गए जहां पर उन्होंने कनेडियन फुटबॉल लीग की टीम एडमोंटन एसकिमोस के साथ जुड़ गए। जिसके बाद साल 2008 में टीम ने उन्हें रिलीज़ कर दिया और इसके बाद ही रोमन का फुटबॉल करियर खत्त हो गया था।

रोमन रेंस पर्सनल जीवन | Roman Reigns Personal Life

Roman Reigns Biography: रेंस आधे सामोन और आधे इटेलियन हैं और वह एक ऐसे परिवार से आते हैं, जिसका प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनियां से नाता था। रोमन के पिता सिका एना और भाई रोसी दोनों ही एक प्रोफेशनल रेसलर थे लेकिन दोनों का देहांत एक लम्बी बीमारी के कारण हो गया। इसके अलावा कजिन जो पूर्व WWE सुपरस्टार योकोजुना, रिकिशी और उमेगा का भी नाता रेंस से था, जिनका WWE में एक समय काफी नाम रहा है।

साल 2014 में रोमन ने गालिना जोली बेकर से शादी की और दोनों की एक बेटी जोली एलोंग और 2 जुड़वा बच्चे हैं।

रोमन रेंस  WWE में रोमन की जर्नी

नेशनल फुटबॉल लीग से साल 2010 में संन्यास लेने के बाद रेंस ने रेसलिंग की दुनियां में कदम रखने का फैसला किया और WWE के साथ अनुबंध करार किया जिसके बाद उन्हें फ्लोरिडा चैंपियनशिप रेसलिंग टैरिटरी में भेज दिया गया। जिसके बाद उसी साल सितम्बर के महिने में रोमन ने अपना डेब्यू किया। इसके बाद ही WWE ने FCW का नाम बदलकर WWE NXT रख दिया था और रोमन ने अपना रिंग नाम बदलते हुए रोमन रेंस रख लिया और इसके बाद ही उनकी WWE के मेन रोस्टर में अपने करियर की शुरूआत कर सके।

Raw में अपना डेब्यू दी शील्ड के साथ किया

WWE के प्रमुख रोस्टर में जगह बनाने के बाद रोमन रेंस ने अपना डेब्यू दी शील्ड के साथ किया जो सैथ रोलिंस और डीन एम्ब्रोस के नामों को जोडकर बना था। इस टीम का पहला मैच Raw के ट्रिपल थ्रेट मैच में हुआ जिसमें उनका सामना सीएम पंक, जॉन सीना और रेबैक के साथ था।

अकेले लड़ने का फैसला लिया

Roman Reigns Biography: आपसी विवादो के कारण शील्ड जल्द ही टूट गयी और इसके बाद रोमन रेंस ने अकेले ही फाइट करने का फैसला लिया WWE में और उसके बाद उन्होंने चैंपियनशिप के लिए अपने कदम आगे बढ़ा दिये। चैंपियनशिप में रेंस को मनी इन द बैंक और बैटलग्राउंड में हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद सुपर स्लैम के पे पर व्यू में रेंस ने रैंडी ऑर्टन के खिलाफ जीत दर्ज की।

Roman Reigns WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने

26 अक्टूबर 2015 में Raw के एक शो में रोमन रेंस फैटल 4 वे मैच का हिस्सा था, जिसमें एलबर्ट डेल रियो, डोल्फ जिगलर और केविन ओंस शामिल थे और रेंस को इसमें जीत हासिल हुई जिसके बाद वह WWE हैवीवेट को जीतने के दावेदार बन चुके थे। दूसरी तरफ सैथ रोलिंस को इंजरी के कारण बाहर होना पड़ा और इस कारण रेंस ने पहली WWE वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को अपने नाम पर किया।

लेकिमिया बीमारी से लड़े

Roman Reigns Biography: कुछ समय पहले रोमन रेंस ने WWE से ब्रेक लेते हुए 6 महिने तक लेकिमिया बिमारी का इलाज कराया और उसके बाद रेसलमीनिया 35 में रेंस ने वापसी की, लेकिन अभी भी रेंस पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो सके है, लेकिन जल्द ही रेंस अपनी पुरानी लय को वापस पा लेंगे।

रोमन रेंस के बारे में रोचक बातें | Roman Reigns Interesting Facts

  • हम सभी जानते हैं, कि रोमन रेंस अपने हाई स्कूल के दिनों में फुटबॉल खेलते थे, रेंस ने जॉर्जिया टेक यलो जैकेट्स टीम के लिए खेलते हुए कुछ समय तक उसका नेतृत्व भी किया था।
  • रोमन रेंस नॉनबयोलॉजिक बेटे हैं, पूर्व WWE सुपरस्टार और हॉलीवुड हंक रॉक जिन्हें ड्वेन जॉनसन के नाम से जाना जाता है। दोनों ही एक साथ हॉब्स एंड शॉ में भी काम कर रहे हैं।
  • रोमन रेंस एकलौते ऐसे WWE सुपरस्टार हैं, जिन्हें डेब्यू में 4.5 रेटिंग मिली थी, WWE एक्सपर्ट डेव मेल्टजार से।
  • रोमन रेंस के नाम पर सबसे अधिक एलिमिनेशन 12 मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है साल 2014 की रॉयल रम्बल में रेंस ने ये कारनामा किया था। इससे पहले ये रिकॉर्ड केन के नाम पर था।
  • रोमन रेंस स्लैमी अवार्ड जीतने वाले WWE के सबसे युवा रेसलर हैं। इसके अलावा 2014 में रेंस को सुपरस्टार ऑफ दी इयर का टाइटल भी मिला था।

रोमन रेंस नेटवर्थ | Roman Reigns Net Worth

रोमन रेंस WWE में एक प्रोफेशनल रेसलर हैं मौजूदा समय में और इस कारण उनकी अधिकतर कमाई रिंग के अंदर किए गए प्रदर्शन के आधार पर होती है। इसके अलावा रेंस कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं, जिसमें हॉब्स और शॉ सबसे लेटेस्ट फिल्म है, जिसमें उनके साथ WWE सुपरस्टार दी रॉक भी हैं। रेंस की वर्तमान नेटवर्थ लगभग 12 मिलियन डॉलर के आसपास है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago