Memorable Cricketing Moments of 2019: साल 2019 क्रिकेट फैंस के लिए किसी यादगार साल से कम नहीं रहा और पूरे साल सभी को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला, जिसमें साल की शुरुआत में भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज़ जीतने का रिकॉर्ड बनाने के साथ टीम के तेज़ गेंदबाज़ो का पूरे साल शानदार प्रदर्शन करने तक।
इसके अलावा इंग्लैंड टीम का पहली बार वनडे विश्वकप को जीतना जिसका फाइनल मैच कोई भी फैन नहीं भूल सकेगा वहीं स्टीव स्मिथ का 1 साल बैन के बाद टेस्ट क्रिकेट वापसी करने के साथ अपने पुराने फार्म को दिखाना और साल के अंत में भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय पिंक बॉल टेस्ट के तौर पर जुड़ना।
आईये एक नजर डालते हैं, पूरे साल के 8 शानदार यादगार लम्हों पर जो आने वाले समय में सभी क्रिकेट फैंस के दिलों में ताजा रहेंगे | Memorable Cricketing Moments of 2019:
1 – भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीतना
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम साल 2019 की शुरुआत में 4 मैचो की टेस्ट सीरीज़ खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी, जहां पर टीम इंडिया ने सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच के ड्रा पर खत्म होने के बाद सीरीज़ को 2-1 से अपने नाम पर किया था। पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली टीमों को वहां पर सीरीज़ जीतने में कामयाबी नहीं मिल सकी थी, लेकिन भारतीय टीम ने आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया।
यह क्षण पूरे साल भारतीय क्रिकेटिंग फैंस के लिए सबसे शानदार रहा था, क्योंकि इससे पहले कोई भी एशियाई टीम पहले कभी ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराकर टेस्ट सीरीज़ को नहीं जीत सकी थी, लेकिन भारतीय टीम ने इस चक्रव्यहू को तोड़ने का काम किया जिसमें चेतेश्वर पुजारा से लेकर जसप्रीत बुमराह ने पूरी सीरीज़ में शानदार योगदान दिया था।
2 – स्टीव स्मिथ का एशेज़ फार्म
Memorable Cricketing Moments of 2019: बॉल टेम्परिंग की घटना के बाद 1 साल बैन झेलने के बाद स्टीव स्मिथ की इस साल हुये आईसीसी वनडे विश्वकप में लिमिटेड ओवरो के फार्मेट में वापसी हुई थी, जिसके खत्म होने के बाद स्मिथ की टेस्ट टीम में भी वापसी हुई जिसमें उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एशेज सीरीज़ के लिए टीम में शामिल किया गया।
इंग्लिश फैंस का मैदान में स्मिथ को चिड़ाने के बावजूद उन्होंने अपना ध्यान पूरी तरह से खेल पर रखा और बल्लेबाज़ी से इंग्लैंड के गेंदबाज़ो के लिए पूरी सीरीज़ एक बड़ा सिरदर्द बनकर उभरे, जिसमें इंग्लैंड के गेंदबाज़ो को समझ नहीं आ रहा था, कि वह स्मिथ का विकेट किस तरह से हासिल करे।
दायें हाथ के बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ को जोफ्रा आर्चर की एक गेंद हेलमेट में लग गयी थी, जिसके बाद वह सीरीज़ के एक मैच में फिट ना होने की वजह से खेल नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद स्मिथ ने 4 टेस्ट मैचो की 7 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 110.57 के शानदार औसत के साथ 774 रन बनायें, जिसमें 3 शतक और 2 अर्धशतकीय पारियां शामिल थी।
3 – धोनी का विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में रन ऑउट होना
साल 2019 में इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम ने एक मजबूत दावेदार के तौर पर प्रवेश किया था, जिसमें टीम ने राउंड रॉबिन के मैच खत्म होने के बाद सिर्फ 1 मैच में हार मिलने के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, जिसमें टीम को सेमीफाइनल में न्यूजी़लैंड से भिड़ना था।
सभी को उम्मीद थी, कि भारतीय टीम आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि न्यूज़ीलैंड का फार्म विश्वकप में उतना अच्छा नहीं था, लेकिन कोहली और उनकी टीम को कीवी टीम के तेज़ गेंदबाज़ो ने बुरी तरह से झकझोर के रख दिया और टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले 10 ओवरो के अंदर ही मैच को गवां चुकी थी।
लेकिन उस समय भी भारतीय फैंस ने मैच में जीतने की उम्मीद को नहीं छोड़ा था, क्योंकि धोनी क्रीज पर मौजूद थे और पूर्व कप्तान ने भी मैच में भारतीय टीम को एक हद तक वापस ला दिया था, लेकिन अंतिम के ओवरो में एक रन लेने के चक्कर में मार्टिन गुप्टिल के सीधे थ्रो ने उनको पवेलियन की राह दिखा दी।
जिसके बाद धोनी के पवेलियन लौटते हुए फोटो ने सभी भारतीय फैंस के दिलों को पूरी तरह से तोड़ दिया जिसको कोई भी नहीं भुला सकेगा।
4 – रोहित शर्मा के लिए बल्ले से ड्रीम वर्ल्डकप साबित हुआ
कई क्रिकेट खिलाड़ियों का सपना होता है, कि वह अपनी टीम के लिए वर्ल्डकप में एक शतक लगा सके, लेकिन भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में खेले गए साल 2019 के विश्वकप में ही 5 शतक लगा दिए। रोहित ने एक विश्वकप सबसे अधिक शतक लगाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ते हुए अपने नाम पर कर लिया।
5 – साल 2019 का वर्ल्डकप फाइनल
Memorable Cricketing Moments of 2019: यदि आप रिकॉर्ड बुक को उठाकर देखेंगे तो उसमें साल 2019 के वर्ल्डकप विजेता के तौर पर इंग्लैंड टीम का नाम लिया जाएगा, लेकिन न्यूज़ीलैंड भी इस मैच में हारा नहीं था। दोनों टीमों की जब मैच में पारी खत्म हुई तो उस समय स्कोर बराबरी छूटा था, जिस कारण पहली बार वनडे क्रिकेट में सुपर ओवर से मैच के विजेता का फैसला होना था।
लेकिन सुपर ओवर खत्म होने के बाद भी दोनों ही टीमों ने एक ही स्कोर पर खत्म किया और इसके बाद मैच में सबसे अधिक बाउंड्री मारने के आधार पर इंग्लैंड टीम को विजेता घोषित किया गया था। इसके बावजूद न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों ने विजेता के फैसले को लेकर अपनी कोई आपत्ती नहीं जताई दी उसने असल में पूरे विश्व क्रिकेट का दिल उस फाइनल मैच के बाद जीत लिया था।
6 – बेन स्टोक्स की मैच विनिंग पारी
यह साल इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स के करियर का सबसे यादगार साल रहा है, जिसमें स्टोक्स ने इस बात को साबित किया है, कि आखिर उन्हें क्यों सबसे शानदार ऑलराउंडर्स कि लिस्ट में शामिल किया जाता है।
काफी सारे ड्रामे के बाद जब इंग्लैंड की टीम ने अपना पहला वनडे विश्वकप जीता तो उसमें भी बेन स्टोक्स की फाइनल मैच में खेली गयी 84 रनों की शानदार पारी सबसे बड़ा योगदान था।
जिसके बाद जब सभी को लगा कि स्टोक्स की यह साल 2019 की सबसे शानदार पारी थी, तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए एशेज सीरीज़ के टेस्ट मैच की चौथी पारी में 135 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ आखिरी विकेट के 72 रनों की साझेदारी से टीम को 1 विकेट से मैच जिताने को कोई नहीं भूल सकता है।
7 – कोलकाता बन गया पिंक सिटी
प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से पहचाने जाने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अक्टूबर 2019 में बीसीसीआई के प्रेसीडेंट के तौर पर अपना कार्यभार संभाला था और उसके बाद भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ घर पर 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ खेलनी थी, जिसका दूसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाना था।
सौरव गांगुली ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात करते हुए उन्से आग्रह किया कि वह दूसरा टेस्ट पिंक बॉल से खेलना चाहते हैं, जिसके बाद बांग्लादेश बोर्ड ने भी उनकी इस मांग को स्वीकार कर लिया। भारतीय टेस्ट इतिहास का यह पहला दिन-रात्री का टेस्ट मैच था, जिसको लेकर पूरा कोलकाता पिंक सिटी में तब्दील हो गया था और यह फैंस भी लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट देखने के लिए मैदान में अपनी उपस्थिती को दर्ज कराने से नहीं चूके।
8 – भारतीय तेज़ गेंदबाज़ो ने पूरे साल दिखाया अपना दम
Memorable Cricketing Moments of 2019: साल 2019 भारतीय तेज़ गेंदबाज़ो का भी साल कहा जा सकता है, जिसमें पूरे साल टीम को एक से एक तेज़ गेंदबाज़ मिले जिन्होंने घर के साथ विदेशी जमीन पर अपनी गेंदबाज़ी का लोहा मनवाया। ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार इन सभी साथ मिलकर टीम को शानदार तेज़ गेंदबाज़ी यूनिट के तौर प्रस्तुत किया।
अपनी सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ो को गति से परेशान करना यह पहले कभी भारतीय पिचों पर देखने को नहीं मिला था, लेकिन साल 2019 में यह सबकुछ बदलता हुआ दिखा और वहीं जो स्पिन गेंदबाज़ पहले प्रमुख रोल में होते थे, उन्होंने सहयोगी गेंदबाज़ की भूमिका को अदा किया। यह भारतीय फैंस के लिए भी किसी रोमांचक पल से कम नहीं था, जिसमें कोलकाता टेस्ट में एक भी विकेट स्पिन गेंदबाज़ झटकने में कामयाब नहीं हो सके थे।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…