देश के जाने पहचाने टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना जिनकी साल 2007 में सिंंगल्स में सबसे अच्छी रैकिंग वर्ल्ड में 213 थी, तो वहीं साल 2013 में डबल्स में सबसे अच्छी रैकिंग वर्ल्ड में 3 थी। साल 2002 के बाद रोहन बोपन्ना ने सबसे अधिक डबल्स के मुकाबले खेले हैं, इसके अलावा वह भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य भी हैं।
39 साल के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को अपने करियर में जीत और हार दोनों ही देखने को मिली हैं और इसी कारण वह अपने करियर में बड़ी सफलताओं को भी हासिल कर सके। रोहन के आने से भारतीय टेनिस सर्किट को एक ऐसा खिलाड़ी मिला था, तो महेश भूपति और लिएंडर पेस के बाद उनकी विरासत को आगे बढ़ाया।
शुरूआती जीवन
उम्र को अपने खेल में सिर्फ एक नंबर की तरह साबित करने वाले रोहन बोपन्ना ने कई कीर्तिामानों को अपने नाम पर किया है। हर दिन अपने लक्ष्य को लेकर रोहन तैयारी करते दिखे हैं। आसपास के लोगों से भी रोहन को काफी सपोर्ट मिला है, भले ही रोहन की इस खेल में देर से शुरूआत हुई हो लेकिन वह सफल खिलाड़ी के तौर पर साबित हुए। कभी हार ना मानने की सोच ने रोहन को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।
निजी जीवन
बैंगलुरू में 4 जून 1980 को रोहन बोपन्ना का जन्म हुआ था। 11 साल की उम्र में रोहन ने टेनिल खेलना शुरू किया था, क्योंकि उनके पिता चाहते थे, कि वह किसी एक खेल को प्रोफेशनल तौर पर खेल सके। एक बच्चे के तौर पर रोहन ने कई खेल खेले जिसमें फुटबॉल और हॉकी प्रमुख तौर पर शामिल हैं।
19 साल की उम्र में रोहन ने टेनिस में अपना करियर बनाने का फैसला किया। रोहन के पिता का नाम एम.जी. बोपन्ना हैं, जो एक कॉफी प्लानर हैं। रोहन काफी किस्मत वाले रहे जो उनके परिवार ने उन्हें टेनिस खेलने की इजाजत दी। रोहन का बड़ा भाई मुम्बई में रहता है और रोहन ने स्टीफन एडबर्ग से प्रभावित होकर अपने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला किया। रोहन ने अपनी पढ़ाई बैंगलुरू के भगवान महावीर जैन कॉलेज़ से की है, वहीं ग्रेजुएशन जैन यूनिवर्सिटी से।
बोपन्ना ने अपनी प्रेमिका और फीजियोलॉजिस्ट सुप्रिया अन्निया से शादी की है और दोनों की मुलाकात रोहन के चचेरे भाई ने करवाई थी। जिसके बाद पहले दोनों में अच्छी दोस्ती हो गयी और बाद में साल 2012 में दोनों ने ही शादी करने का फैसला कर लिया।
एक शानदार टेनिस खिलाड़ी होने के साथ रोहन एक अच्छे इंसान भी हैं। रोहन अपनी कमाई का एक हिस्सा एनजीओ गो स्पोर्ट्स फाउंडेशन को देते हैं। इसके अलावा वह अपने आसपास के स्कूल के बच्चों के लिए भी जरूरी चीज़े मुहैया कराने का काम करते हैं।
प्रोफेशनल जीवन
साल 2002 में भारतीय डेविस कप टीम में शामिल होने के साथ रोहन ने अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद अगले साल रोहन एक प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी बन चुके थे। साल 2008 में रोहन ने कंट्रीवाइड क्लासिक में पुरूष डबल्स का खिताब जीता जो उनका पहला एटीपी खिताब डबल्स में था।
चेन्नई ओपन साल 2009 के लिए रोहन ने सफलतापूर्वक क्वालीफाइ कर लिया था, लेकिन उन्हें पहले राउंड में हारकर बाहर होना पड़ा। साल 2010 में रोहन के करियर को एक नयीं उड़ान मिली, इस साल उन्होंने असीम उल हक कुरैशी के साथ डबल्स में जोड़ी बनायी और इस जोड़ी को इंडोपाक एक्सप्रैस का नाम दिया गया और दोनों ने अपना पहला डबल्स ATP खिताब जोहान्सबर्ग ओपन को जीतकर हासिल किया।
दोनों ही विम्बलडन चैंपियनशिप में पहली बार में ही ग्रैंड स्लैम के क्वाटरफाइनल तक पहुंच गए थे। इसके बाद दोनों ने उस समय वर्ल्ड की नंबर एक जोड़ी ब्रायन ब्रदर्स को लेग मैसन टेनिस क्लासिक के क्वाटरफाइनल में हराया था। साल 2017 में रोहन ने ग्रैंड स्लैम के खिताब को जीतकर अपने सपने को पूरा किया।
अवार्ड
अचीवमेंट
एशियन गेम्स साल 2018 के पुरूष डबल्स में गोल्ड मेडल जीता।
ग्रैंड स्लैम डबल्स
ग्रैंड स्लैम मिक्सड डबल्स
निजी जानकारी
विवाद
समर ओलंपिक साल 2010 में रोहन बोपन्ना उस समय विवादों में घिरते हुए दिखे जब उन्होंने लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाने से इंकार कर दिया था। इस घटना के बाद 2 टीमों को भेजा गया, बाद में लिएंडर पेस ने विष्णु वर्धान के साथ अपनी जोड़ी बनायी थी। इसके अलावा बोपन्ना ने अपने प्रदर्शन को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
नेटवर्थ
रोहन बोपन्ना की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो उनकी अधिकतर कमाई अपने रेस्टोरेंट से होती हैं। इसके अलावा एक टेनिस खिलाड़ी के तौर पर रोहन ने 4 लाख 57 हजार यूएस डॉलर नकद पुरस्कार के तौर पर जीते हैं।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…