देश की जानी-पहचानी महिला वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी सोनिया चानू जो 48 किलोग्राम कैटेगरी में हिस्सा लेती हैं। सोनिया चानू ने साल 2012 के लंदन ओलंपिक्स में भारतीय वेटलिफ्टर के तौर पर हिस्सा लिया था।
शुरूआती जीवन
साल 2012 में भारतीय वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने सोनिया चानू को रवि कुमार के साथ लंदन ओलंपिक में हिस्सा लेने की इजाजत दी थी। सोनिया चानू एक शानदार वेटलिफ्टर खिलाड़ी हैं, जिस कारण उन्हें 48 किलोग्राम कैटेगरी के लिए लंदन ओलंपिक में भेजा गया था। भारतीय टीम ने लंदन ओलंपिक में पुरूष टीम इवेंट में 134 अंको के साथ 5 वें स्थान पर खत्म किया था, तो वहीं महिला टीम इवेंट में 93 अंको के साथ चौथे पायदान पर खत्म किया था।
निजी जीवन
मणिपुर में इम्फाल के वेस्ट डिस्ट्रिक स्थित हाओरेबी मयायी लिकई में 15 फरवरी 1980 को सोनिया चानू का जन्म हुआ था। सोनिया के पिता का नाम मेइनो सिंह और मां का नाम ओंगबी देवी है और इसके अलावा सोनिया की एक बड़ी बहन इबेचा भी है, जिसने एनआईएस से डिप्लोमा करने के साथ वुशू भी खेलती है।
चानू की हमेशा एथलेटिक्स में काफी दिलचस्पी रही है और इसमें उनके माता-पिता ने कभी खेलने से नहीं रोका। सोनिया के परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन वह हमेशा अपनी बेटियों का हौसलाअफजाई करते रहे। सोनिया के परिवार को अपने बैल पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे सभी की जरूरतों को पूरा किया जा सके। वर्तमान में सोनिया उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
प्रोफेशनल जीवन
साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने से चूकने के बाद सोनिया चानू ने अपने खेल में और अधिक मेहनत करना शुरू किया जिससे वह देश के लिए पदक जीत सकें। शुरूआती समय में सोनिया ने अपने राज्य के लिए जूनियर नेशनल मीट्स में कई खिताबों को अपने नाम पर किया था।
11 साल की उम्र में सोनिया को एथलेटिक्स की ट्रेनिंग वाई. निमाई से मिली जिसके बाद वेटलिफ्टिंग में दिलचस्पी होने के कारण सोनिया ने इसी में आगे बढ़ने का फैसला किया। साल 1999 तक सोनिया मणिपुर राज्य के लिए खेलती रही जिसके बाद वह उत्तर प्रदेश आकर बस गयी और यूपी के लिए नेशनल लेवल पर कई चैंपियनशिप को जीता।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
वेटलिफ्टर खिलाड़ी सोनिया चानू अभी तक अपने करियर में किसी भी तरह के विवादों में पड़ती हुई नहीं देखी गयीं हैं। सोनिया हमेशा अपने प्रदर्शन को लेकर ही सुर्खियों में रहीं हैं।
नेटवर्थ
सोनिया चानू की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए को उसको लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…