Categories: Cricket

रोहित शर्मा के ये 5 रिकॉर्ड कभी नहीं तोड़ पायेंगे विराट कोहली

Rohit Sharma ke Yeh 5 Record Kabhi nahi Tod Paayenge Virat Kohli
यदि आप किसी Cricket फैन से वनडे Cricket का ऑल टाइम ग्रेट बैट्समैन के बारे में पूछेंगे तो उसमें से काफी लोग जहां विवियन रिचर्ड्स का नाम लेंगे तो वहीं काफी सचिन तेंडुलकर का नाम जबकि कुछ फैन किसी और खिलाड़ी नाम बतायेंगे, लेकिन एक नाम जो सभी एक्सपर्ट की लिस्ट में आयेगा वह मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली का होगा।

विराट कोहली (Virat Kohli) के रिकॉर्ड को देखा जाए तो वह अविश्वसनीय है, क्योंकि कोहली ने अभी वनडे में 43 शतक लगाकार रिकी पोटिंग, कुमार संगकारा जैसे दिग्गज़ो को पहले ही पीछे छोड़ दिया। जिस भी खिलाड़ी ने वनडे में 50 या उससे अधिक पारियां खेली हैं, उसमें कोहली का बल्लेबाज़ी औसत सबसे शानदार हैं और वह वनडे में अभी तक के रनों का पीछा करते हुए सबसे शानदार खिलाड़ी साबित हुए हैं।

अपने 10 साल से उपर के Cricket करियर में विराट कोहली ने जहां कई रिकॉर्ड्स को तोडकर अपने नाम किया तो वहीं कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं, जो कोहली अभी तक नहीं तोड़ पाए वहीं उनके साथ खेलने वाले और वर्तमान में लिमिटेड ओवरो में दूसरे सबसे शानदार खिलाड़ी रोहित शर्मा  (Rohit Sharma) ने अभी ऐसे कुछ रिकॉर्ड्स बना दिए हैं, जो कोहली के लिए तोड़ पाना असंभव है। हम बात करेंगे 5 ऐसे रिकॉर्ड्स को लेकर जो रोहित ने बनाए हैं और कोहली के लिए तोड़ पाना बेहद मुश्किल है।

#1 वनडे में दोहरा शतक

जब भी रोहित शर्मा का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले सभी का ध्यान दोहरा शतक मारने वाले खिलाड़ी के तौर पर जाती है। वनडे Cricket में अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने एक से अधिक दोहरा शतक नहीं लगाया है, लेकिन रोहित ने 3 बार दोहरे शतक लगाकर एक अलग ही मुकाम हासिल किया हुआ है।

विराट कोहली का वनडे में सबसे अधिक स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन हैं, जो उन्होंने रनों का पीछा करते हुए बनाया था। विराट को इसके बाद कुछ मैचो में इस स्कोर को पार करते हुए दोहरा शतक लगाने का मौका मिला लेकिन वह इसे भुना नहीं सके। इसमें एक बड़ा कारण ये भी हो सकता है, कि कोहली हमेशा अपने साथी खिलाड़ी को तेज़ी से खेलने की छूट देते हुए खुद एंकर की भूमिका अदा करते हैं।

रोहित अक्सर शतक लगाने के बाद काफी तेज़ी से रन बटोरना शुरू करते हैं, रोहित का दूसरा शतक अक्सर सिर्फ 40 गेंदो के अंदर आता है और वह पूरी मैदान में 360 डिग्री पर स्ट्रोक खेलने की क्षमता रखते हैं। वहीं विराट शतक पूरा करने के बाद भी उतनी तेज़ी के साथ रन नहीं बनाते हैं।

#2 अपनी कप्तानी में आईपीएल टीम को विजेता बनाना

इंडियन प्रीमियर लीग में जब भी किसी टीम के कप्तान की बात होगी तो सभी के दिमाग में पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी सबसे पहला आयेगा लेकिन काफी लोगो के मन में रोहित शर्मा का भी नाम आयेगा जो आईपीएल के इतिहास में वह सबसे सफल कप्तान हैं। मुम्बई इंडियंस की टीम जिसने 4 बार आईपीएल ट्राफी जीती है, उसमें से तीन बार टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत हासिल की है।

वहीं बात की जाए विराट कोहली की जो साल 2013 के आईपीएल सीज़न से आरसीबी टीम की कप्तानी कर रहे हैं उन्होंने टीम को अभी तक एक भी ट्राफी नहीं जितवाई हैं, रोहित ने भी इसी साल मुम्बई इंडियंस की कप्तानी को संभाला था।

आईपीएल की सबसे मजबूत बल्लेबाज़ी क्रम में से एक टीम आरसीबी जिसमें गेल, डीविलियर्स जैसे बडे नाम शामिल थे, उसके बावजूद टीम कोहली की कप्तानी में विजेता अभी तक नहीं बन सकी जो अभी तक एक निराशाज़नक तौर पर देखा जा सकता है।

#3 एक विश्वकप में 5 शतक लगाने वाले खिलाड़ी

मौजूदा समय में यदि वनडे Cricket में एक लय के साथ शतक लगाने की बात आयेगी तो उसमें विराट कोहली का नाम सबसे आगे होगा लेकिन वर्ल्डकप में कोहली का रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं है, क्योंककि अभी तक 3 वर्ल्डकप खेल चुके कोहली ने सिर्फ 2 शतक लगाए हैं, वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा जिन्होंने 2 विश्वकप खेले हैं उनके नाम पर 6 शतक दर्ज हैं।

साल 2019 में सभी को उम्मीद थी, कि विराट कोहली टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित होंगे लेकिन विश्वकप 2019 में रोहित ने सभी को गलत साबित करते हुए 5 शतक लगाकर विश्वकप के एक एडिशन में इतने शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए वहीं विराट कोहली पूरे टूर्नामेंट में एक भी शतक नहीं लगा सके थे।

अगला विश्वकप 4 साल के बाद खेला जाएगा और उस समय तक विराट कोहली किस फार्म में रहेंगे इसका किसी को अंदाज़ा नहीं है, लेकिन एक विश्वकप एडिशन में 5 शतक किसी भी बल्लेबाज़ के लिए आसान काम नहीं होने वाला है और वह विराट कोहली जैसे बड़े स्तर के खिलाड़ी के लिए।

#4 टेस्ट में डेब्यू करते हुए शतक

एक ऐसा फार्मेट जिसमें रोहित शर्मा को एक बल्लेबाज़ के तौर पर खुद को साबित करना है, वह टेस्ट Cricket है। लम्बे समय के लिए टेस्ट Cricket से बाहर रहने के बाद रोहित ने वापसी तो की लेकिन वह अपनी जगह को पक्का नहीं कर सके। साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित टेस्ट Cricket में पदार्पण करने वाले थे, लेकिन एकंल इंजरी के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा और इसके बाद तीन का इंतजार करने के बाद साल 2013 में सचिन तेंडुलकर की फेयरवेल सीरीज़ में रोहित को डेब्यू करने का मौका मिला।

ईडन गार्डन्स के मैदान में अपने टेस्ट Cricket का डेब्यू करते हुए रोहित ने पहले ही टेस्ट में 177 रनों की पारी खेली दी। विराट कोहली ने भी साल 2011 में अपना टेस्ट डेब्यू विंडीज़ के खिलाफ ही किया था, जिसमें वह पहली 2 पारियों में 4 और 15 रन ही बना सके थे।

वर्तमान में विराट कोहली बल्लेबाज़ो की टेस्ट रैकिंग में नंबर 1 खिलाड़ी हैं, वहीं रोहित शर्मा अभी भी टेस्ट टीम के अंतिम एकादश में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन एक इतिहास कि रोहित ने टेस्ट डेब्यू में शतक लगाया था, तो वहीं विराट ने नहीं इसको नहीं बदला जा सकता है।

#5 भारत के लिए वनडे Cricket में सबसे अधिक छक्के

रोहित शर्मा को अधिक खतरनाक बल्लेबाज़ माना जाता है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण इस खिलाड़ी आसानी से बड़े शॉट खेलना हैं। रोहित ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलूरू में पहला दोहरा शतक लगाने के दौरान अपनी पारी में 16 छक्के लगा दिए थे।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी ने नाम पर पहले भारतीय खिलाड़ी के तौर पर वनडे Cricket में सबसे अधिक 229 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था, लेकिन रोहित ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए वनडे Cricket में अभी तक 232 लगाकर सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर नंबर पर पहुंच चुके हैं।

वहीं विराट कोहली की बात करी जाए तो उनके बल्ले से छक्के कम और चौके अधिक निकलते हुए अभी तक देखे गए हैं. विराट ने अभी तक अपने वनडे करियर में सिर्फ 120 छक्के लगाए हैं, जो रोहित से काफी कम हैं, जिसके बाद उनके लिए इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ना काफी मुश्किल भरा होने वाला है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago