Categories: ओलंपिक

भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी रश्मि चक्रवर्ती के बारे में जानिए सभी जानकारियां

भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी रश्मि चक्रवर्ती जिन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर कई टाइटल्स को अपने नाम पर किया है। साल 2012 में लंदन में हुए ओलंपिक खेलों में रश्मि चक्रवर्ती काफी भाग्यशाली रहीं थी, जब उन्हें वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया था, जिसके बाद वह ओलंपिक में सानिया मिर्जा के साथ महिला डबल्स में खेली थी।

शुरूआती जीवन

यदि टेनिस में स्टार खिलाड़ियों की बात करी जाए तो उसमें रश्मि चक्रवर्ती ने सबसे अधिक खिताबों को अपने नाम पर किया है। रश्मि एक शानदार टेनिस खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें अभी तक करियर में किसी ने उतनी तवज्जो नहीं दी है। देश को रश्मि चक्रवर्ती के रूप में एक शानदार प्रतिभा मिली थी।

निजी जीवन

हैदराबाद में 9 अक्टूबर 1977 को रश्मि चक्रवर्ती का जन्म हुआ था, लेकिन यह टेनिस खिलाड़ी मूल रूप से चेन्नई की रहने वाली है। रश्मि ने अपनी स्कूल की पढ़ाई जहां चेन्नई के गुड शेफर्ड से की तो वहीं ग्रेजुएशन कॉमर्स में इथीराज कॉलेज से किया। रश्मि को शुरू से टेनिस खेलना काफी पसंद था और इसी कारण वह इसे एक करियर के तौर पर देखती थी।

बाकी एथलेटिक खिलाड़ियों की तरह रश्मि के पास भी वह संसाधन मौजूद नहीं थे, जिससे वह हायर लेवल पर हिस्सा ले सके, लेकिन इन सभी परेशानियों के बावजूद वह लगातार आगे बढ़ती रहीं और लगातार खेलते हुए रश्मि ने देश के कई बड़े खिलाड़ियों को टेनिस में हराते हुए अपने कदम इस खेल में जमाने शुरू कर दिये थे।

प्रोफेशनल जीवन

कोलकाता में साल 2005 में हुए WTA टूर सनफीस्ट ओपन टूर्नामेंट में रश्मि चक्रवर्ती ने एक प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी के तौर पर पहली बार हिस्सा लिया था। रश्मि के लिए सबसे बड़ी सफलता साल 2003 में आयी थी, जब उन्होंने एफ्रो-एशियन गेम्स में 2 गोल्ड मेडल के साथ 4 पदक जीते थे। देश के लिए रश्मि ने साल 2002, 2006 और 2010 के एशियन गेम्स में भी हिस्सा लिया है।

नयी दिल्ली में हुए साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी रश्मि चक्रवर्ती ने हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता था। इसके बाद रश्मि की जोड़ी पूजाश्री वेंकटेशा के साथ बनी और दोनों ने मिलकर मुजफ्फरगर में हुए ITF कॉम्पटीशन में हिस्सा लेते हुए जीत हासिल की थी।

लंदन ओलंपिक में जब रश्मि चक्रवर्ती और सानिया मिर्जा को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी, जिसमें इस जोड़ी ने महिला डबल्स में शानदार खेल तो दिखाया था, लेकिन कोई जीतने में कामयाब नहीं हो सकी थी। टेनिस से संन्यास लेने के बाद रश्मि चक्रवर्ती ने टेनिस एकेडमी खोली हैं, जहां पर आने वाले समय के लिए और खिलाड़ी इस खेल के लिए तैयार कर रहीं हैं।

अचीवमेंट

  • दिल्ली में हुए साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला डबल्स इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • हैदराबाद में हुए साल 2003 के एफ्रो-एशियन गेम्स में महिला डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2003 में हैदराबाद में हुए एफ्रो-एशियन गेम्स में महिला डबल्स टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • एफ्रो-एशियन गेम्स साल 2003 में महिला सिंगल्स इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • मिक्सड डब्लस में साल 2003 के एफ्रो-एशियन गेम्स में सिल्वर पदक जीता।
  • ITF सर्किट फाइनल्स

सिंगल्स फाइनल्स

रिजल्ट दिन टूर्नामेंट विपक्षी
विजेता 16 अप्रैल 2001 चंडीगढ़ दिया सुमंत्री
विजेता 09 सितम्बर 2001 नयी दिल्ली श्रुति धाइन
विजेता 10 सितम्बर 2002 मैसूर साई जयालक्ष्मी जयाराम
विजेता 13 अप्रैल 2003 मुजफ्फरनगर चेली बारगिल
विजेता 23 मई 2004 लखनऊ अंकिता भाम्बरी
विजेता 30 मई 2004 नयी दिल्ली अंकिता भाम्बरी
विजेता 30 अगस्त 2004 नयी दिल्ली साई जयालक्ष्मी जयाराम
विजेता 13 दिसम्बर 2004 गुरूग्राम अंकिता भाम्बरी
विजेता 28 अप्रैल 2008 कोचीन मेगधा ओक्रुवस्ली
विजेता 09 जून 2008 गुरूग्राम अंकिता भाम्बरी
विजेता 14 सितम्बर 2009 नयी दिल्ली साना भाम्बरी

निजी जानकारी

  • नाम – रश्मि चक्रवर्ती
  • निकनेम – रश्मि चक्रवर्ती
  • स्पोर्ट – टेनिस
  • इवेंट – महिला डबल्स और टीम
  • देश – भारत
  • लम्बाई – 1.70 मीटर (5 फुट 7 इंच)
  • वजन – 65 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • जन्म – 9 अक्टूबर 1977
  • उम्र – 41 साल
  • जन्मस्थान – हैदराबाद, भारत
  • राशी – लिब्रा
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – चेन्नई, भारत
  • रिलीजन – हिंदू

विवाद

अपने पूरे करियर में रश्मि चक्रवर्ती किसी तरह के विवादों में पड़ती हुई नहीं दिखी और हमेशा उनके खेल को लेकर ही बात हुई है।

नेटवर्थ

रश्मि चक्रवर्ती की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो उनकी अधिकतर कमाई अपनी टेनिस एकेडमी से होती है। इसके अलावा उन्हें नकद इनाम के तौर पर 1 लाख 22 हजार यूएस डॉलर भी मिल चुके हैं।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – इस प्लेटफार्म पर किसी तरह का आधिकारिक एकाउंट नहीं है।
  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं है।
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक हैंडल नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago