* 5 मार्च 2014 को ये दोनों टीमें पिछली बार आपस में खेली थी
* आखिरी बार भारत ने 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की थी
* बांग्लादेश कभी भारत के खिलाफ नहीं जीती है
वाह! वाह! वाह! ब्लू टाइगर (Blue Tiger) बनाम बंगाल टाइगर (Bengal Tigers). 65 हजार दर्शकों के बीच खेला गया मैच पूरे भारत को बहुत समय तक याद रहेगा. मैच में कुछ पल ऐसे भी आए जहां लगा भारत यह मैच गंवा देगा. मगर कहा जाता है न अंत भला तो सब भला. मैच के शुरुआती हाफ में भारत की पासिंग में थोड़ी कमजोरी दिखी और बिना संदेश झिंगन के टीम की डिफेंडिग भी उतनी मजबूत नहीं दिखी जितनी उनके होने से दिखती है.
मैच की सिलसिलेवार तरीके से बात की जाए तो, भारत को शुरुआती 10 मिनट में ही एक आसान का मौका मिला मगर वह उस मौके को पूरा भुना नहीं पाई और एक गोल मिस कर दिया. मैच के 36वें मिनट पर भारत के एढ़ाथोडिका को यलो कार्ड मिला और उनको यलो कार्ड मिलने के बाद मैच के 42वें मिनट पर एक गोल हुआ जो गोल बांग्लादेश के खिलाड़ी सैफुद्दीन ने हैडर की मदद से अपने कप्तान की मिली फ्री किक की मदद से किया. गोल के बाद मैच का स्कोर भारत 0 व बांग्लादेश 1 था. मतलब 0-1. मैच का पहला हाफ भी इसी स्कोरलाइन पर समाप्त हुआ.
मैच के दूसरे हाफ में भारत ने अपना पहला सब्सटीट्यूशन मैदान पर उतारा एम देसाई (Desai) को बाहर कर फर्नानडिस (Fernandes) को पिच पर बुलाया. इसके बाद दोनों टीमों ने समय-समय पर खिलाड़ियों में बदलाव किए बीच-बीच में गर्मजोशी की वजह से यलो कार्ड भी देखने को मिलते रहे.
मैच का टर्निंग प्वाइंट 88वें मिनट पर आया जब ब्रैन्डैड फर्नानडेंज़ (Brandon Fernandez) ने कॉर्नर किक में आदिल खान (Adil Khan) की हैडर से गोल किया. गोल के बाद मानो फुटबॉल का मक्का कहे जाने वाले मैदान सॉल्ट लेक स्टेडियम में कंरट की धारा बह गई हो. मैच के 90 मिनट के बाद 5 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया जहां कोई गोल नहीं देखने को मिला और मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हो गया.
मैच के बाद भारतीय कोच इगोर स्टैमक (Igor Stimac) ने कहा “सच कहूं तो हमने अपना सब कुछ दे दिया. भारत में फुटबॉल का भविष्य बहुत अच्छा है. हमने बैक हाफ में थोड़ा कमजोर खेल दिखाया और एक आसान सा गोल दे दिया. फर्स्ट हाफ में पिछड़ने के बाद हमने दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया हां हमने कुछ मौके गंवाए मगर मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हूं”. भारतीय कोच से भारतीय टीम की कमी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बोला कि “टीम को बस गोल करना है”.
प्वाइंट्स टेबल की बात की बात करें तो इस समय भारतीय टीम 2 प्वाइंट्स के साथ FIFA क्वालीफायर्स राउंड के अपने ग्रुप पर चौथे स्थान पर मौजूद है और अगर भारतीय टीम को क्वालीफाई करना है तो टीम को अपने बचे सारे मैच जीतने होंगे जिसमें ओमान और कतर सरीखे टीमें शामिल हैं.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…