क्रिकेट का सबसे छोटा फार्मेट टी20 क्रिकेट जिसे फटाफटा क्रिकेट भी कहा जाता है और क्योंकि सिर्फ 3 घंटे के अंदर मैच का परिणाम पता चल जाता है और टी20 मैच की हर गेंद को एक अलग तरह का रोमांच देखने को मिलता है। क्रिकेट को ग्लोबल स्पोर्ट्स बढ़ाने के कदम में टी20 ने अपना एक अहम रोल अदा किया है और इसी कारण आज इस फार्मेट में कई देश खेलते हुए दिख सकते हैं।
टी20 लीग्स की वजह से इस फार्मेट को अधिक जगहों तक पहुंचाने में कामयाबी मिल सकी जिस कारण मौजूदा समय में क्रिकेट खेलने वाले टॉप 10 देशों में हम उनकी टी20 लीग्स को देख सकते हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट को लेकर बात करी जाए तो इसमें किसी भी टीम को मजबूत या कमजोर नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि कोई भी टीम अपने दिन पर इस फार्मेट में किसी भी बड़ी टीम को मात दे सकती है।
अंतरराष्ट्रीय टी20 फार्मेट में हमने कई ऐसे बल्लेबाजो को देखा है, जिन्होंने लगातार रन बनाते हुए खुद को टी20 का भी दिग्गज बल्लेबाज बताया और इसी कारण हम आपको अंतरराष्ट्रीय टी20 फार्मेट में साल 2020 में जो खिलाड़ी 3000 रन पूरे कर सकते हैं, उनके बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – डेविड वार्नर (2207 रन)
ऑस्ट्रेलियन टीम के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वार्नर जो तेज गति के साथ रन बनाने के लिए पहचाने जाते हैं, वह टी20 के विशेषज्ञ खिलाड़ियों में से एक हैं। डेविड वार्नर ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय टी20 फार्मेट में 79 मैचो में 31.52 के औसत के साथ 2207 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 140.48 का रहा है, जिसके बाद साल 2020 में वह अंतरराष्ट्रीय टी20 फार्मेट में अपने 3000 रन भी पूरे कर सकते हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को टी20 वर्ल्डकप के अलावा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के अलावा भी सीरीज खेलनी है।
4 – शोएब मलिक (2321 रन)
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक जिनका टी20 फार्मेट में अनुभव टीम के लिए काफी काम आता है, उन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय टी20 फार्मेट में 113 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 31.36 के औसत के साथ 2321 रन बना चुके हैं। शोएब मलिक जो साल 2020 में होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय वर्ल्डकप के बाद संन्यास ले लेंगे वह 3000 रन भी उससे पहले पूरा करना चाहेंगे।
3 – मार्टिन गुप्टिल (2536 रन)
न्यूजीलैंड टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में 88 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.51 के औसत के साथ 2536 रन बनाये हैं, जिसमें 2 शतक और 21 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को साल 2020 में होने वाले वर्ल्डकप से पहले ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके बाद उम्मीद की जा सकती है, कि गुप्टिल अपने 3000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरा कर सकते हैं।
2 – रोहित शर्मा (2773 रन)
भारतीय लिमिटेड ओवर्स टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा जिनके लिए साल 2019 बल्ले से बेहद शानदार बीता था, उनका वही फार्म साल 2020 में भी सभी को देखने को मिला जिसके बाद उम्मीद की जा सकती है, कि वह इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3000 रन पूरे कर सकते हैं। रोहित ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 108 मैच खेलने के बाद 32.62 के औसत से 2773 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 138.78 का रहा है।
1 – विराट कोहली (2794 रन)
इस लिस्ट में बिना किसी संदेह के पहले नंबर पर मौजूदा समय में क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में अपने बल्ले का कमाल दिखाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 82 मैच खेलने के बाद 50.80 के शानदार औसत के साथ 2794 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 138.24 का रहा है। भारतीय टीम को इस साल टी20 वर्ल्डकप से पहले एशिया कप खेलना है, जो टी20 फार्मेट में खेला जाएगा इसके अलावा श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके बाद उम्मीद लगायी जा सकती है, विराट कोहली आसानी के साथ इस साल यह कारनामा पूरा कर देंगे।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…