देश की जानी पहचानी महिला हाई जंप खिलाड़ी सहाना कुमारी जो लंदन ओलंपकि के लिए क्वालीफाइ करने वाली 14 वीं भारतीय एथलीट खिलाड़ी बनी थी। सहाना कुमारी ने 8 साल लंबे नेशनल रिकॉर्ड जो बॉबी अलोयेसिस ने बनाया था, उसे 52 वें नेशनल इंटर स्टेट चैंंपियनशिप में तोड़ दिया। सहाना ओलंपिक के लिए लांग जंप इवेंट में बॉबी के बाद दूसरी एथलेटिक खिलाड़ी बनी थी।
शुरूआती जीवन
कर्नाटका में जन्म लेने वाली सहाना कुमारी एक एथलेटिक परिवार से आती हैं। कुमारी को हाई जंप की स्किल्स अपने पिता से सीखने को मिली हैं। दरअसल सहाना के पिता ही उनके पहले कोच के तौर पर थे, जिन्होंने अपनी बेटी को एक प्रोफेशनल एथेलीट के तौर पर तैयार किया। यहां तक की सहाना के पति भी एक नेशनल लेवल के एथलेटिक खिलाड़ी हैं।
इसके अलावा सहाना का भाई भी एक शानदार वॉलीबॉल खिलाड़ी है। एक बच्चे के तौर पर सहाना हमेशा आउटडोर स्पोर्ट्स काफी पसंद थे। सहाना ने अपने स्कूल के दिनों में खो-खो, लांग जंप और कबड्डी जैसे खेलों में हिस्सा लिया है, जिससे साफ तौर पर पता चलता है, कि उनके अंदर एक एथलेटिक खिलाड़ी बनने का काफी खूबियां हैं।
निजी जीवन
6 मार्च 1982 को कर्नाटका में सहाना कुमारी का जन्म हुआ था। सहाना के पिता का नाम राजेंद्र कुमार और मां का नाम यशोदा है, इसके अलावा सहाना की एक बड़ी बहन है, जो भी एक एथलेटिक खिलाड़ी है, वहीं छोटा भाई एक वॉलीबॉल खिलाड़ी। सहाना को हाई जंप के लिए उनके टीचर के साथ पिता ने काफी मोटीवेट किया।
सोमेश्वर के अनादर्शम हाई स्कूल से सहाना ने अपनी पढ़ाई को पूरा किया है। स्कूल में होने वाले प्रत्येक खेल में सहाना हिस्सा लेती थी, जिसके बाद ही स्कूल ने उनकी इस खूबी को पहचानते हुए स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाने की सलाह दी। साल 2002 में सहाना मंगलौर के श्री गोरखनाथेश्वरा कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।
इस लांग जंप खिलाड़ी को उनकी मां यशोदा ने जीवन में समयानुकूल होना सिखाया जिसमें सहाना रोज सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर उठ जाती थी। सहाना के पिता राजेंद्र कुमार जो इंडियन एयर फोर्स में काम करते थे, उन्होंने अपनी बेटी को किसी एक स्पोर्ट्स में स्किल्स बेहतर करना सिखाया।
बी.जी. नागराज जो एक नेशनल लेवल के एथलेटिक खिलाड़ी हैं, उनके साथ सहाना कुमारी ने शादी की और इस समय दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम पवाना है। सहाना इस समय साउथ वेस्टर्न रेलवे जोन में सीनियर क्लर्क के पद पर तैनात हैं।
प्रोफेशनल जीवन
साल 2012 में सहाना कुमारी लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ करने वाली आखिरी भारतीय खिलाड़ी थी। इस जंपर खिलाड़ी नें 52 वें नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप जो हैदराबाद के जी.एम.सी बालायोगी एथलेटिक स्टेडियम में हुई थी, उसमें शानदार प्रदर्शन करके अपनी जगह को ओलंपिक में पक्का किया था।
ओलंपिक में सहाना कुमारी को अपने साथ यूक्रेन के कोच निखिल एवगेनी को साथ लेकर जाने की मंजूरी नहीं मिली लेकिन सहाना उन्हें अपने साथ लंदन लेकर जाना चाहती थी, पर वह उनका ट्रेवलिंग खर्च उठा पाने में सक्षम नहीं थी, इसी दौरान एक गैर सरकारी संगठन एक और प्रयास ने सहाना की मदद करते हुए उनके कोच के लंदन की व्यवस्था की।
जिसके बाद सहाना अपनी कोच के साथ लंदन में ट्रेनिंग कर सकी लेकिन लंदन ओलंपिक में 1.85 मीटर के मार्क को पार ना करने की वजह से सहाना कुमारी को वहीं से बाहर कर दिया गया था।
निजी जानकारी
विवाद
सहाना कुमारी हमेशा अपने प्रदर्शन और उपलब्धियों को लेकर ही खबरो में रहती थी, इस हाई जंप खिलाड़ी का ध्यान पूरी तरह से अपने खेल को लेकर होता था, जिस कारण वह किसी भी तरह के विवादों से काफी दूर ही रहती थी।
नेटवर्थ
साउथ वेस्टर्न रेलवे जोन में सीनियर क्लर्क की नौकरी से ही सहाना की प्राइमरी इनकम होती है। फिलहाल अभी उनकी नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…