Categories: ओलंपिक

भारतीय शूटिंग स्टार संजीव राजपूत के बारे में जानिए सभी जानकारियां

Sanjeev Rajput Biography: भारतीय शूटर संजीव राजपूत जिन्हें अर्जुन अवार्ड भी मिला है, उन्होंने भारतीय शूटिंग को पूरी तरह से बदलकर रख दिया जिसमें उन्होंने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स साल 2010 में 4 मेडल जीते थे, इसमें 3 गोल्ड और 1 रजत शामिल था। तीन गोल्ड संजीव ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन और सिल्वर 10 मीटर एयर राइफल में जीता था।

5 जनवरी 1981 को संजीव का जन्म हुआ था, उनके पिता का नाम कृष्ण लाल है और वह स्ट्रीट फूड वेंडर थे, लेकिन इन सभी परेशानियों को पीछे छोड़ते हुए संजीव ने अपनी पढ़ाई हरियाणा के एसडी पब्लिक स्कूल जगधारी से पूरी की।

18 साल की उम्र में संजीव भारतीय नेवी में सेलर के तौर पर जुड़े। साल 2016 में नेशनल स्तर के एक शूटर ने संजीव के खिलाफ हिंजवाडी पुलिस स्टेशन में गलत व्यवहार के लिए शिकायत दर्ज करवायी जिसके बाद स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया।

लेकिन इन सभी विवादो को पीछे छोड़ते हुए संजीव ने वापसी की और बाकू में हुए 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में सिल्वर पदक जीता। साल 2019 में संजीव ने इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन में हुए वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन के दम पर टोक्यो में होने वाले साल 2020 के ओलंपिक खेलों में अपनी जगह को पक्का कर लिया।

शुरूआती जीवन

Sanjeev Rajput Biography: संजीव का जन्म 5 जनवरी 1981 को हुआ था और उनके पिता का नाम कृष्ण लाल है, जो एक स्ट्रीट फूड वेंडर हैं। संजीव ने अपनी पढ़ाई हरियाणा जगधीरा में स्थित एसडी पब्लिक स्कूल से पूरी की और 18 की उम्र में उन्हें भारतीय नेवी में सेलर की नौकरी मिल गयी थी।

प्रोफेशनल लाइफ

Sanjeev Rajput Biography: साल 2004 में पाकिस्तान के इस्लामाबाद हुए एसएएफ गेम्स में संजीव ने तीन गोल्ड मेडल जीते थे। इसके बाद 2005 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुए कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में संजीव ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में टीम गोल्ड जीता था।

इसके बाद साल 2006 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में संजीव ने 50 मीटर राइफल प्रोन में कांस्य पदक जीता। एशियन गेम्स 2006 में भी संजीव ने कांस्य पदक जीता जो दोहा में हुए थे। यूएसए में हुए आईएसएसएफ वर्ल्डकप में संजीव ने 1200 में से 1170 अंक हासिल करके एक नया नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए पहली बार ओलंपिक में अपनी जगह को पक्का किया। कुवैत में हुए दिसम्बर 2007 में एशियन गेम्स शूटिंग चैंपियनशिप में भी संजीव ने 50 मीटर राइफल इवेंट में दूसरा स्थान हासिल किया था।

एसएजीबी शूटिंग चैंपियनशिप साल 2009 में संजीव ने 4 गोल्ड और 2 सिल्वर पदक हासिल किए थे, जिसके बाद एशियन एयर गन चैंपियनशिप दिसम्बर 2009 में टीम इंवेट में भी गोल्ड पदक हासिल किया।

साल 2010 में संजीव ने कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में 2 गोल्ड मेडल जीतने के साथ 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर पदक जीता था। सिडनी में हुए साल 2010 के आईएसएसएफ वर्ल्डकप में संजीव ने 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर पदक जीता जिसके बाद चाइना में हुए एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में संजीव को सिल्वर मिला था।

कोरिया में हुए वर्ल्डकप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद संजीव को काफी तवज्जों मिली थी, जिसके बाद ही वह लंदन में होने वाले ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाइ कर गए थे। पोलेंड हुए आईएसएसएफ वर्ल्डकप के फाइनल में संजीव ने 8 वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया था।

वहीं 34 वें नेशनल गेम्स में संजीव ने 5 गोल्ड और 1 रजत पदक जीता था। ग्लासगो में हुए साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में संजीव ने 50 मीटर राइफल इवेंट में तीसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया था।

साल 2016 में संजीव ने आईएसएसएफ में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में इवेंट में दूसरी बार अपने करियर पदक जीता जिसमें वह दूसरे स्थान पर रहने के साथ रजत पदक के हकदार बने। 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में संजीव ने 50 मीटर 3 पोजीवशन इवेंट में गोल्ड पदक जीता और इसके बाद एशियन गेम्स 2018 में संजीव ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में सिल्वर पदक जीता।

अचीवमेंट

ISSF वर्ल्डकप

  • गोल्ड – 2011 चैंगवन – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन
  • सिल्वर – 2010 सिडनी – 10 मीटर एयर राइफल
  • सिल्वर – 2016 बाकू – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन
  • सिल्वर – 2019 रियो डी जेनेरियो – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन

कॉमनवेल्थ गेम्स

  • गोल्ड – 2018 गोल्ड कॉस्ट – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन
  • सिल्वर – 2014 ग्लासगो – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन
  • कांस्य – 2006 मेलबर्न – 50 मीटर राइफल प्रोन (सिंगल्स)

एशियन गेम्स

  • सिल्वर – 2018 जकार्ता – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन
  • सिल्वर – 2010 ग्वांगझोउ – 10 मीटर एयर राइफल टीम
  • कांस्य – 2006 दोहा – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम
  • कांस्य – 2014 इंचियोन – 10 मीटर एयर राइफल टीम

कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप

  • गोल्ड – 2005 मेलबर्न – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पेयर्स
  • गोल्ड – 2010 दिल्ली – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन
  • गोल्ड – 2010 दिल्ली – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पेयर्स
  • गोल्ड – 2010 दिल्ली – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन बैज
  • सिल्वर – 2010 – 10 मीटर एयर राइफल
  • सिल्वर – 2017 ब्रिसब्रेन – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन

निजी जानकारी

  • पूरा नाम – संजीव राजपूत
  • उम्र – 38 साल
  • स्पोर्ट – शूटिंग
  • जन्म – 5 जनवरी 1981
  • होमटाउन – यमुनानगर, हरियाणा, भारत
  • लम्बाई – 179 सेंटीमीटर
  • वजन – 79 किलोग्राम
  • पिता का नाम – कृष्ण लाल
  • राष्ट्रीयता – भारतीय

नेटवर्थ

भारतीय शूटिंग स्टार संजीव राजपूत की नेटवर्थ पर एक नजर डाली जाए को वह लगभग 1 मिलियन डॉलर के आसपास है।

विवाद

Sanjeev Rajput Biography: संजीव राजपूत को उस समय अपने जीवन में विवाद का सामना करना पड़ा था, जब उनके साथी शूटर ने उनके उपर रेप करने का आरोप लगाया था। उस पीडित के अनुसार राजपूत ने शादी का झासा देकर उनका रेप किया। राजपूत ने बाद में कोर्ट के सामने प्रूफ दिया जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।

डीएनए इंडिया को उस समय संजीव राजपूत ने एक इंटरव्यू देते हुए कहा था, कि आप कितने भी मजबूत क्यों ना हो लेकिन ऐसी घटनायें आप को पूरी तरह से हिलाकर रख देती हैं। मुझे अपनी न्यायपालिका पूरा भरोसा है और सच सभी के सामने जल्द ही आयेगा। मैं पूरी तरह से सच्चा हूं और मुझे इससे निकलने का पूरा विश्वास है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – https://www.facebook.com/Sanjeev-Rajput-498758983471924/ (यह एक फैन पेज है)
  • ट्विटर – इस पर कोई ऑफीशियर हैंडल नहीं है।
  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर भी कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago