नेपाली मूल के भारतीय बॉक्सिंग खिलाड़ी शिव थापा, जिनके पिता पदम थापा गुवाहटी में कराटे सिखाते हैं। साल 2012 में हुए ओलंपिक में शिव थापा देश के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे, ओलंपिक में क्वालीफाइ करने वाले। शिव ने पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली है और उन्हें ओलंपिक गोल्ड क्विस्ट के साथ एंजेलियन मीडिया हंट कंपनी ने काफी सहयोग दिया है।
वर्तमान में शिव AIBA वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर कायम रहने के साथ एकलौते ऐसे भारतीय बॉक्सर खिलड़ी हैं, जिन्होंने एशियन गेम्स में पदक जीता है। मिडलैंड क्रेडिट मैनेजमैंट में शिव एक एकाउंट मैनेजर भी हैं। शिव ने माइक टायसन को अपना प्रेरणास्त्रोत मानते हुए 7 साल की उम्र से बॉक्सिंग करना शुरू कर दिया था।
शुरूआती जीवन
8 दिसम्बर 1993 को शिव थापा का जन्म आसाम के गुवाहटी में हुआ था। अपने 6 भाई-बहनों में शिव सबसे छोटे हैं। शिव के बड़े भाई गोविंद थापा भी एक स्टेट लेवल के बॉक्सिंग खिलाड़ी हैं और एक खबर के अनुसार शिव अपनी बॉक्सिंग की प्रैक्टिस के साथ पढ़ाई में तालमेल बिठाने के लिए रोजाना सुबह 3 बजे उठते थे।
पिता पदम थापा शिव की ट्रेनिंग के लिए स्ट्रीट फूड वेंडर का काम भी करते थे, लेकिन जब इन सबसे हालात सुधरते हुए नहीं दिखे तो नॉन-प्रॉफिट संस्था ओलंपिक गोल्ड क्विस्ट ने शिव की मदद करने का फैसला किया जिसमें उन्होंने 30000 रूपये महिना शिव को उनके अभ्यास के खर्चे के तौर पर देने लगी।
निजी जीवन
7 साल की उम्र में ही शिव ने एक खाली कमरे में बॉक्सिंग का अभ्यास करना शुरू कर दिया था। जब उनके पिता को इस बात का एहसास हुआ कि शिव इस खेल में काफी आगे जा सकता है, तो उसे पूरी ट्रेनिंग देने का फैसला किया। शिव के पिता के लिए यह फैसला आसान नहीं था, क्योंकि उन्हें आर्थिक तौर पर काफी परेशानियों का सामना करना था, लेकिन ओलंपिक गोल्ड क्विस्ट की तरफ से मदद मिलने के बाद सारी चीज़ो में बदलाव देखने को मिला।
प्रोफेशनल जीवन
पहले भारतीय बॉक्सर खिलाड़ी जिन्होंने साल 2016 के ओलंपिक के लिए अपनी जगह को पक्का करने के साथ तीसरे भारतीय बॉक्सिंग खिलाड़ी जिन्होंने साल 2015 में हुई AIBA वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। जॉर्डन में साल 2013 में हुई एशियन कॉन्फेडरेशन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शिव गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। शिव के इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इस बात की उम्मीद की जा सकती है, कि वह टोक्यो में होने वाले साल 2020 के ओलंपिक में गोल्ड या सिल्वर पदक जीत सकते हैं।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
शिव थापा साल 2013 में एख डोपिंग के विवाद में पड़ चुके हैं, इसके अलावा वह अभी तक के अपने करियर में किसी तरह के दूसरे विवाद में पड़ते हुए नहीं देखे गए हैं।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…