Categories: ओलंपिक

भारतीय युवा शूटिंग खिलाड़ी यशस्विनी सिंह देशवाल के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय महिला शूटिंग खिलाड़ी यशस्विनी सिंह देशवाल जिन्होंने साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। रियो डी जेनेरियो में साल 2019 में हुए आईएसएसएफ वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर अपना टिकट पक्का किया।

शुरूआती जीवन

30 मार्च 1997 को यशस्विनी सिंह देशवाल का नई दिल्ली में जन्म हुआ था, लेकिन बाद में पूरा परिवार चंडीगढ़ में जाकर बस गया क्योंकि मां का जो इनकम टैक्स विभाग में चीफ कमिश्नर केे पद पर थी उनका ट्रांसफर हो गया था। यशस्विनी के पिता एस.एस. देशवाल जो इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस में डीजी के पद पर थे और इस कारण वह काम की वजह से दिल्ली में रह रहे थे। यशस्विनी ने स्कूल की पढ़ाई पंचकुला, चंडीगढ़ से की है, वहीं डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से इकोनॉमिक्स में हॉनर्स किया है।

निजी जीवन

अपने माता-पिता की एकलौती संतान यशस्विनी बचपन से काफी शांत स्वभाव की रही हैं। स्कूल की पढ़ाई से लेकर कॉलेज तक यशस्विनी हमेशा आगे रहीं। वर्तमान में यशस्विनी अपने परिवार के साथ हरियाणा के पंचकुला में ही रह रही हैं और उनके माता-पिता भी अपनी बेटी के जुनून को लेकर लगातार उसका समर्थन करते हैं।

प्रोफेशनल जीवन

कॉमनवेल्थ गेम्स साल 2010 से प्रेरणा लेते हुए यशस्विनी ने शूटिंग करना शुरू किया था और उस समय ही देशावल ने इस बात को मन में बिठा लिया था, कि वह एक दिन देश के लिए पदक जरूर जीतकर लायेंगी। यशस्विनी ने साल 2012 में शूटिंग करना शुरू किया जिसके बाद उन्होंने पुणे में हुए स्कूल नेशनल्स में गोल्ड मेडल जीता।

वहीं साल 2014 में यशस्विनी चाइना में होने वाले समर यूथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ कर लिया जिसमें 10 मीटर एय़र पिस्टल इवेंट के फाइनल में वह 6 वें स्थान पर रहीं। इसके बाद कुवैत में हुई एशियन चैंपियनशिप में यशस्विनी ने टीम इवेंट में गोल्ड मेडल और व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीता। साल 2017 में जर्मनी में हुए जूनियर आईएसएसएफ वर्ल्डकप में यशस्विनी ने टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीता। इसके अलावा नई दिल्ली में हुई एशियन एयर गन चैंपियनशिप में हिना सिद्धू और श्वेता गवांदे के साथ मिलकर गोल्ड मेडल जीता और इसी साल यशस्विनी जूनियर नेशनल चैंपियन भी बनी।

गुवाहटी में हुए साल 2016 के साउथ एशियन गेम्सम में यशस्विनी ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं साल 2019 में रियो डी जेनेरियो हुए ISSF वर्ल्डकप गोल्ड मेडल जीतकर साल 2020 में टोक्यो में होने वाले समर ओलंपिक के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया।

निजी जानकारी

  • जन्म – 30 मार्च 1997
  • उम्र – 22 साल (साल 2019 तक)
  • जन्मस्थान – नई दिल्ली, भारत
  • राशी – मेष
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – चंडीगढ़, भारत
  • कॉलेज – डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़
  • क्वालीफिकेशन – ग्रेजुएट
  • एजुकेशन – इकोनॉमिक्स हॉनर्स
  • लम्बाई – 5 फुट 4 इंच (165 सेंटीमीटर)
  • वजन – 57 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्राउन
  • वैवाहिक स्थिती – अविवाहित
  • रिलीजन – हिंदू

विवाद

अभी तक यशस्विनी सिंह देशावल का पूरा ध्यान अपने खेल को लेकर ही रहा है, जिस कारण वह किसी तरह के विवाद में पड़ते हुए नहीं देखी गयी हैं।

नेटवर्थ

यशस्विनी सिंह देशावल की नेटवर्थ को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक एकाउंट नहीं है।
  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं है।
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक हैंडल नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago