Categories: ओलंपिक

भारतीय महिला स्वीमिंग खिलाड़ी शिवानी कटारिया के बारे में जानिए सभी जानकारियां

भारत की प्रतिभाशाली महिला स्वीमर फ्रीस्टाइल तैराक शिवानी कटारिया 200 मीटर के इवेंट में हिस्सा लेती हैं। शिवानी ने अपने छोटे से करियर में काफी सारे रिकॉर्ड्स को अपने नाम पर किया है और कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेनी वाली वह एकलौती भारतीय स्वीमर खिलाड़ी हैं। शिवानी अपनी तैराकी को लेकर काफी गंभीर हैं और इसकी सबसे बड़ी साल 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ करके देश के लिए पदक लाना चाहती हैं।

शुरूआती जीवन

हरियाणा से आने वाली शिवानी कटारिया ने 6 साल की उम्र में ही स्वीमिंग करना शुरू कर दिया था। शिवानी की स्वीमिंग में दिलचस्पी बढ़ी जब वह समर कैंप के दौरान बाबा गंगा नाथ स्वीमिंग सेंटर गयी जो उनके घर के पास में ही हैं। शिवानी की प्रतिभा ने उन्हें साल 2016 के रियो ओलंपिक में जगह दिला दी जो इंडिया की एक वाइल्ड कार्ड की तरह एंट्री थी। शिवानी को अभी अपनी स्वीमिंग में और सुधार करने की जरूरत है।

निजी जीवन

शिवानी कटारिया का जन्म हरियाणा में हुआ और वह गुरूग्राम में आकर रहीं। अपनी शुरूआती पढ़ाई शिवानी ने डीएवी पब्लिक स्कूल से की है। 6 साल की उम्र में ही शिवानी को स्वीमिंग में काफी दिलचस्पी हो गयी थी लेकिन उस समय उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था, कि वह एक दिन देश के लिए भी खेलने जा सकती हैं। इस पूरी जर्नी के दौरान शिवानी के माता-पिता ने उनका साथ दिया और शिवानी के जुनून को लेकर उन्होंने कभी सवाल नहीं खड़े किए।

शिवानी ने अपनी शुरूआती स्वीमिंग की ट्रेनिंग मिस्टर यादव के अंडर में की, जिसके बाद जिला स्तर की कई प्रतियोगिता में उन्होंने हिस्सा लिया, सीबीएससी नेशनल जो गुजरात में हुए थे, उसमें शिवानी ने कांस्य पदक जीता था। साल 2012 में शिवानी ने प्रोफेशनल तैराक बनने का फैसला किया और अपने सपने को पूरा करने के लिए वह दिन में 4 घंटे तक इसका अभ्यास करने लगी।

भले ही शिवानी काफी धीमे सीखती हों लेकिन उन्होंने अपनी स्वीमिंग की स्किल्स को लगातार सुधारने का काम किया और इसी कारण उनका चयन रियो ओलंपिक के लिए हो गया। शिवानी के लिए FINA में ट्रेनिंग करना किसी बुरे सपने से कम नहीं था, क्योंकि उन्होंने लगभग 3 बार स्वीमिंग करने के साथ एक सूखी जमीन पर अपनी एक्सरसाइज करनी पड़ती थी। अपने परिवार के लगातार समर्थन की वजह से शिवानी ने सभी परेशानियों को सामना करना में सक्षम रहीं।

प्रोफेशनल जीवन

शिवानी कटारिया ने साल 2013 से अपने सपने को पूरा करने की तरफ बढ़ी। साल 2013 में शिवानी ने एशियन यूथ चैंपियनशिप में हिस्सा लिया जिसमें उन्होंने 6 वें स्थान पर खत्म किया था। साल 2016 के साउथ एशियन गेम्स में शिवानी ने गोल्ड मेडल जीता। इस युवा खिलाड़ी ने 1 साल के लिए FINA  में भी ट्रेनिंग में गुजारा है। साल 2016 में रियो ओलंपिक के दौरान शिवानी का आत्मविश्वास काफी अच्छा था, क्योंकि उन्होंने बी कार्ट में सिर्फ 2 मिनट 4 सेकेंड में अपनी स्वीमिंग को पूरा किया था।

रियो ओलंपिक के दौरान शिवानी काफी भाग्यशाली रही क्योंकि उन्हें स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट दिगाम्बर कामत ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के तहत क्वालिफाइ करवाया था, जिसके बाद वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी थी, ओलंपिक में स्वीमिंग इवेंट में हिस्सा लेने वाली। शिवानी ने ओलंपिक में महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में 2 मिनट 09 सेकेंड में पूरा किया था, लेकिन वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाइ नहीं कर सकी थी।

अचीवमेंट

  • साल 2016 के साउथ एशियन गेम्स में 200 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2013 में हुए एशियन यूथ चैंपियनशिप में 200 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में 6 वें स्थान पर रहीं थी।

निजी जानकारी

  • नाम – शिवानी कटारिया
  • निकनेम – शिवानी कटारिया
  • स्पोर्ट – एथलेटिक
  • इवेंट – महिला 200 मीटर फ्रीस्टाइल
  • पिता का नाम – हरबीर कटारिया
  • कोच – मिस्टर यादव
  • जन्म – 27 सितम्बर 1997
  • उम्र – 21 साल
  • जन्म स्थान – गुरूग्राम, भारत
  • राशी – लिब्रा
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – हरियाणा
  • रिलीजन – हिंदू

फिजिकल माप

  • लम्बाई – 1.63 मीटर
  • वजन – 60 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक

विवाद

शिवानी कटारिया ने अपने प्रदर्शन के दम पर सुर्खियों में रही है, खासकरके जब वह रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ कर गयी थी। 21 साल की उम्र में शिवानी ने स्वीमिंग में काफी सभी को प्रेरणा देने का काम किया है।

नेटवर्थ

शिवानी कटारिया की नेटवर्थ को लेकर अभी किसी भी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago