भारत के जाने-पहचाने स्वीमर खिलाड़ी सजन प्रकाश जो बटरफ्लाई के विशेषज्ञ माने जाते हैं। सजन पुरूषो के फ्रीस्टाइल और रिले इवेंट में हिस्सा लेते हैं। केरला के त्रिवेंद्रम में हुए इंडियन नेशनल गेम्स में साल 2015 की 8 फरवरी को सजन प्रकाश ने इतिहास रचते हुए 6 गोल्ड मेडल और 3 सिल्वर मेडल जीतकर बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम पर किया था।
शुरूआती जीवन
बचपन से स्वीमिंग को पसंद करने वाले सजन प्रकाश को अपनी मां से काफी प्रेरणा मिली जो उन्हें इस खेल में लेकर आयी। एकबार स्वीमिंग में अपनी दिलचस्पी लाने के बाद सजन ने इसमें करियर बनाने का सपना देखना शुरू कर दिया। केरला में साल 2015 में हुए इंडियन नेशनल गेम्स में सजन ने बटरफ्लाई, पुरूषो की फ्रीस्टाइल और रिले इवेंट में हिस्सा लिया। इसमें सजन ने किर्तीमान बनाते हुए 6 गोल्ड और 3 सिल्वर पदक जीते। साल 2016 के रियो ओलंपिक में सजन ने 200 मीटर बटरफ्लाइ इवेंट में भी हिस्सा लिया था।
निजी जीवन
सजन प्रकाश का जन्म 14 सितम्बर 1993 को केरला के इदुक्की के थोदुपुज्जा में हुआ था। सजन की मां का नाम वी.जे. सत्यमोल हैं, जो एक पूर्व एथलेटिक खिलाड़ी रही हैं औऱ उन्होंने राष्ट्रीय के साथ कई अंतरराष्ट्रीय इवेंट में हिस्सा लिया है और वह निय्याली लिगनाइट कॉरपोरेशन में जॉब करती थी, काफी कम उम्र में ही सजन निय्याली जाकर रहने लगे, जब उनकी मां अपनी नौकरी में व्यस्त थी, तो उस समय सजन स्टाफ क्वाटर में जो भी स्पोर्ट्स मौजूद थे, उन्हें खेलने में अपना समय बिताते थे।
स्वीमिंग के अलावा सजन ने रनिंग और बैडमिंटन में भी अपने हाथ आजमाये, लेकिन इस युवा स्वीमर को उनकी प्रतिभाशाली मां ने स्वीमिंग की ट्रेनिंग दी, जिस कारण सजन ने जल्द ही स्वीमिंग में अपने करियर को बनाने का फैसला किया और इस खेल को चुनने का उनका एक कारण उनके तलवे एकदम फ्लैट होना था, जो ट्रैक एंड फील्ड इवेंट के लिए योग्य नहीं थे। स्वीमिंग में करियर बनाने का फैसला करने के बाद सजन को जॉय जोसेफ और सजी सेबेस्टीयन के अंडर में ट्रेनिंग दी गयी।
प्रोफेशनल लाइफ
अपने करियर के शुरूआती समय में ही सजन को एक अजीबोगरीब समस्या का सामना करना पड़ा जिसमें निय्याली अथॉरिटी ने स्वीमिंग के प्रति अपनी दिलचस्पी को कम करना था, जिसके बाद सजन के कोच ने उन्हें भारत के मशहूर स्वीमिंग सेंटर बसवानगुडी एक्विटिक सेंटर को ज्वाइन करने की सलाह दी।
केरला में सफलता हासिल करने के बाद सजन ने नेशनल गेम्स में 6 गोल्ड और 3 सिल्वर पदकों को अपने नाम पर किया। इस वजह से सजन सिर्फ सभी की नजरो में ही नहीं आये बल्कि उन्हें अपनी स्किल्स में और सुधार करने का मौका जिससे वह बड़े इवेंट में भी शानदार खेल दिखा सके।
साल 2015 में FINA जो वर्ल्ड एक्विटिक बॉडी है, उसने थाइलैंड के फुकेट स्वीमिंग सेंटर के साथ साझेदारी करते हुए रियो ओलंपिक से पहले 21 स्वीमिंग खिलड़ियों को ट्रेनिंग के लिए करार किया। जब FINA ने स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से बात करते हुए इस प्रोग्राम में सजन को भी शामिल करने के लिए कहा तो उसके बाद इस स्वीमर को फुकेट में हुई इस ट्रेनिंग से काफी लाभ हुआ। सजन प्रकाश ने यूनिवर्सिटी कोटा के तहत खुद को रियो ओलंपिक के लिए साबित किया, लेकिन एक भी पदक ना जीतने की वजह से सजन को निराश होना पड़ा। अब साल 2020 में होने वाले ओलंपिक में सजन की पदक जीतने पर नजरे हैं, जिससे वह भारत में स्वीमिंग को एक नजरिए से पेश कर सके।
अचीवमेंट
35 वें इंडियन नेशनल गेम्स केरला साल 2015
निजी जानकारी
विवाद
सजन प्रकाश ने अभी तक अपने प्रदर्शन को लेकर ही सुर्खियां बटोरी हैं और वह किसी भी तरह के विवादों से दूर से देखे गए हैं।
नेटवर्थ
सजन प्रकाश की कमाई स्वीमिंग और केरला पुलिस में उनकी नौकरी से होती है। उनकी नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…