आज के युग में सोशल मीडिया हर एक जीवन का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा बन गया है। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम से लेकर दूसरे सोशल मीडिया का प्लेटफार्म का प्रयोग सभी अपने रोजाना के जीवन में करते हैं। अपनी पिक्चर को पोस्ट करने से लेकर दूसरी चीज़ो को प्रमोट करने तक के लिए सोशल मीडिया बड़ा रोल अदा करती है, इसी कारण काफी सारे क्रिकेट खिलाड़ी भी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं।
क्रिकेट खिलाड़ी लगातार अपने फोटो पोस्ट करने से लेकर अलग-अलग तरह की जानकारियों को शेयर करने के साथ बर्थडे विश और विज्ञापनों का प्रमोशन करते हुए दिखते हैं, इन सभी के जरिए फैंस को भी क्रिकेट खिलाड़ियों के जीवन से जुड़ने का भी मौका मिलता है। कुछ ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं, जो काफी कम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
आईये एक नज़र डालते हैं, सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फालो किए जाने वाले टॉप 10 क्रिकेट खिलाड़ियों को लेकरः
#10 क्रिस गेल – 15 मिलियन (Chris Gayle Instagram – 15 Million)
यूनीवर्स बॉस क्रिस गेल को विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक मनोरंजक खिलाड़ी के तौर पर माना जाता हैं। लिमिटेड फार्मेट में गेल बेहद खतरनाक खिलाड़ी हैं और वह लगभग पिछले 2 दशको से वह वेस्टइंडीज़ टीम के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं। गेल ने विंडीज़ टीम के लिए 460 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
गेल वेस्टइंडीज़ की तरफ से वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज़ के लिए तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। गेल लगातार अपने खेल के जरिए फैंस का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं।
जैमेका के आने वाले इस ओपनिंग बल्लेबाज़ को पार्टी करना काफी पसंद हैं, जिस कारण गेल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और लगातार उसमें पोस्ट करते रहते हैं। गेल के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म में मिलाकर कुल 15 मिलियन फालोवर हैं, जिसमें फेसबुक में उनके 7.8 मिलियन, ट्विटर पर 4.4 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन फैंस गेल को फालो करते हैं।
#9 शिखर धवन – 17.8 मिलियन (Shikhar Dhawan Instagram – 17.8 Million)
शिखर धवन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कुछ देरी के साथ शुरू हुआ। साल 2004 में हुए अंडर 19 विश्वकप में धवन भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसके बाद उन्हें 6 साल लग गए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने में और उसके 3 साल के बाद वह अपनी जगह को टीम में पक्का कर सके।
धवन भारत के लिए लिमिटेड ओवरो में प्रमुख ओपनिंग बल्लेबाज़ बने हैं, लेकिन टेस्ट में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक ना होने की वजह से वह लम्बे समय से बाहर चल रहे हैं। शार्टर फार्मेट में धवन का रिकॉर्ड शानदार हैं और लगातार टीम को शानदार शुरूआत देने का काम कर रहे हैं।
अपने ऑन फील्ड में धवन का खुशी मनाने का जश्न सभी को काफी पसंद आता हैं और इस कारण वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर भी हैं। धवन के फेसबुक में 8.9 मिलियन फालोवर हैं, तो वहीं ट्विटर पर 4.1 मिलियन ट्विटर पर और 4.8 मिलियन इंस्टाग्राम पर हैं।
#8 एबी डीविलियर्स – 18.8 मिलियन (AB de Villiers Instagram – 18.8 Million)
एबी डीविलयर्स उन क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें हर देश में काफी प्यार मिलता हैं। दक्षिण अफ्रीका का यह दिग्गज़ खिलाड़ी जब खेलने के लिए मैदान में उतरता था, तो स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक इस खिलाड़ी के लिए चियर करते हुए दिखते थे। जिस तरीके से अपने पूरे करियर में डीविलियर्स ने फील्ड के अंदर और बाहर खुद को संभालकर रखा वह सभी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।
दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व कप्तान ने लगभग एक दशक तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अपने देश के लिए खेला। डीविलयर्स के नाम पर 20000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन तीनों फार्मेट में मिलाकर दर्ज हैं, वह टीम के लिए तीनों ही फार्मेट में प्रमुख बल्लेबाज़ थे। जिस तरीके से डीविलियर्स किसी भी फार्मेट के हिसाब से खुद को ढालते थे, वह बेहद शानदार था। वह पूरे दिन बल्लेबाज़ी करके किसी भी टेस्ट को ड्रा करवाने के साथ अपनी टीम के लिए 15 गेंदो में 50 रन भी हालात के अनुसार बना सकते थे।
जैसा कि डीविलियर्स बिल्कुल अलग किस्म के खिलाड़ी हैं, वहीं उनके सोशल मीडिया पर भी काफी सारे फालोवर हैं और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इसमें काफी एक्टिव भी हैं। 35 साल के डीविलियर्स के इंस्टाग्राम में 8.5 मिलियन, 6.7 मिलियन ट्विटर पर और 3.6 मिलियन फेसबुक पर फालोवर हैं।
#7 हरभजन सिंह – 20.3 मिलियन (Harbhajan Singh Instagram – 20.3 Million)
हरभजन सिंह लम्बे समय तक भारतीय टीम के लिए सभी फार्मेट में एक महत्तवपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। पंजाब से आने वाले इस ऑफ स्पिनर ने लगातार भारतीय टीम की जीत में लगभग 1 दशक से अधिक समय तक प्रमुख भूमिका अदा की, जिसमें 2007 में हुये पहले आईसीसी टी20 विश्वकप में टीम को विजेता बनाना हो या फिर 2011 में भारतीय टीम को वनडे विश्वकप जितवाना सभी में हरभज़न टीम के लिए तुरूप का इक्का साबित हुए।
यहां तक की हरभजन एकमात्र ऐसे एक्टिव क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 20 वीं सदी में अपना डेब्यू किया था। भले ही अब वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हों लेकिन आईपीएल में लगातार भज्जी हिस्सा ले रहे हैं।
भज्जी सोशल मीडिया पर भी लगातार काफी एक्टिव रहते हैं और लगातार भारतीय टीम के प्रदर्शन से लेकर गेम का विश्लेषण तक वह सोशल मीडिया में अपनी पोस्ट के जरिए करते हैं। ट्विटर पर हरभजन के 10.1 मिलियन फालोवर हैं, तो वहीं इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन के अलावा 6.6 मिलियन फेसबुक पर हैं।
#6 युवराज सिंह – 26.2 मिलियन (Yuvraj Singh Instagram – 26.2 Million)
युवराज सिंह उन भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले ही अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। पंजाब में जन्म लेने वाले इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने आईपीएल में भी अब आगे ना खेलने का फैसला लिया है, लेकिन वह देश के बाहर कुछ टी20 लीग्स में जरूर खेलना चाहते हैं।
पंजाब से आने वाले इस स्टाइलिश बायें हाथ के खिलाड़ी ने भारतीय टीम के लिए लम्बे समय तक लिमिटेड ओवरो में महत्तवपूर्ण भूमिका अदा की। साल 2007 में हुए टी20 विश्वकप में युवी ने महत्तवपूर्ण भूमिका अदा की थी, तो वहीं 2011 के वनडे विश्वकप में उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब भी दिया गया था, लेकिन इसके बाद कैंसर का पता लगने के बाद युवी लम्बे समय तक टीम से बाहर रहे थे, लेकिन उन्होंने टीम में फिर से वापसी तो की लेकिन उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सके, जिस कारण युवी ने अपना आखिरी मैच साल 2017 में खेला था।
युवी ने अपना यूवीकेन नाम का एक फाउंडेश शुरू किया जिससे कैंसर को लेकर लोगों को जागरूक किया जा सके। 37 साल के युवी के 14 मिलियन फालोवर फेसबुक में हैं, तो वहीं 4.7 मिलियन फालोवर हैं, इसके अलावा 7.5 मिलियन इंस्टाग्राम पर।
#5 सुरेश रैना – 28.8 मिलियन (Suresh Raina Instagram – 28.8 Million)
सुरेश रैना मौजूदा समय में भारतीय टीम में अपनी वापसी की कोशिशों को लगातार जारी रखे हुए हैं, लेकिन एक समय वह भारत पॉपुलर क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे। उत्तर प्रदेश से आने वाला बायें हाथ का यह खिलाड़ी लम्बे समय तक भारतीय लिमिटेड ओवरो की टीम का एक महत्तवपूर्ण खिलाड़ी थे, जिस समय महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे, तो रैना उनके लिए ट्रम्प कार्ड की तरह थे, लेकिन प्रदर्शन में उतार-चढाव की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।
रैना लगातार घरेलू क्रिकेट में अपना योगदान देने के साथ आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स टीम का भी लम्बे समय से एक महत्तवपूर्ण हिस्सा हैं। कुछ दिन पहले रैना ने अपने घुटने का ऑपरेशन करवाया है जिसके बाद वह फिर से पूरी तरह फिट होकर घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए उतरेंगे।
अपने घुटने के ऑपरेशन की खबर रैना ने सोशल मीडिया के जरिए सभी को दी थी, जो कुछ समय में काफी तेज़ी के साथ वायरल हुई थी। रैना को ट्विटर पर जहां 16.7 मिलियन लोग फालो करते हैं, तो वहीं इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन के आलवा फेसबुक पर भी 3.1 मिलियन फालोवर हैं।
#4 रोहित शर्मा – 36.2 मिलियन (Rohit Sharma Instagram -36.2 Million)
जबसे रोहित शर्मा ने लिमिटेड ओवरो में भारतीय टीम के लिए पारी की शुरूआत करना शुरू किया उसके बाद से उनका करियर एक अलग ही पड़ाव पर चला गया। रोहित लिमिटेड ओवरो में वर्ल्ड क्रिकेट सबसे महान खिलाड़ियों में से एक गिने जाने लगे हैं। उपरी क्रम में लगातार रन बनाने की वजह से रोहित टीम के एक महत्तवपूर्ण अंग बन चुके हैं।
रोहित ने हाल ही खत्म हुए आईसीसी वर्ल्डकप में एक अलग ही फार्म दिखाते हुए 5 शतक लगाकर एक विश्वकप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित के नाम पर वनडे में तीन दोहरे शतक के साथ टी20 में 4 शतक दर्ज हैं, जो किसी और खिलाड़ी के नाम पर नहीं है।
सोशल मीडिया पर भी रोहित काफी एक्टिव हैं और लगातार फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। अपनी बेटी की भी फोटो रोहित सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। रोहित के तीन बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 10 मिलियन से अधिक फालोवर हैं, जिसमें इंस्टाग्राम पर उनके 10.5 मिलियन तो ट्विटर पर 14.7 मिलियन औऱ फेसबुक पर 11 मिलियन फालोवर रोहित के हैं।
#3 महेंद्र सिंह धोनी – 43.6 मिलियन (Mahendra Singh Dhoni Instagram – 43.6 Million)
साल 2004 के दिसम्बर में रांची से आने वाले एक दायें हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने भारत के लिए डेब्यू किया था और शुरूआत उतनी शानदार नहीं थी, लेकिन इसके बाद धोनी का करियर में जल्द ही एक बड़ा मोड आया और वह भारतीय टीम के लिए एक मैच विनर बनकर उभरे। धोनी अभी तक के सभी भारतीय कप्तानों में सबसे सफल कप्तान बनकर निकले।
धोनी एकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को तीन आईसीसी ट्राफी जितवाई हैं, इसके अलावा टेस्ट रैकिंग में वह टीम को पहले पायदान पर लेकर भी गए। धोनी को लिमिटेड ओवरो का सबसे शानदार फिनिशर माना जाता हैं, जो दबाव के समय में भी शांत होकर खेलकर टीम को जीत दिलाकर वापस लौटते हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी सोशल मीडिया पर बाकी खिलाड़ियों की तरह उतना एक्टिव ना हों लोकिन उनको फालो करने वाले काफी लोग हैं। इंस्टाग्राम पर धोनी के 15.4 मिलियन फालोवर हैं, वहीं ट्विटर पर उनके 20.5 मिलियन फालोवर के साथ फेसबुक पर भी धोनी के फालोवर हैं।
#2 सचिन तेंडुलकर – 74. 6 मिलियन (Sachin Tendulkar Instagram – 74.6 Million)
इसमें किसी भी बात का कोई संदेह नहीं है, कि सचिन तेंडुलकर का कद विश्वक्रिकेट के अभी तक के सबसे शानदार ऑल टाइम खिलाड़ियों में से एक हैं। क्रिकेट फील्ड को अलविदा कहने वाले वह अभी तक के सबसे बड़े खिलाड़ी रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपने बल्ले से क्रिकेट हर एक रिकॉर्ड को अपने नाम पर किया है।
किसी भी बल्लेबाज़ ने अभी तक क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंडुलकर से अधिक रन नहीं बनायें हैं। सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 34357 रन बनायें हैं। वह वनडे और टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। सचिन ने लगभग 24 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है।
साल 2013 की नवम्बर में सचिन ने अपने शानदार करियर को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए। मुम्बई में जन्म लेने वाले सचिन ने संन्यास के बाद भी लगातार इस खेल को फालो करते हैं और अपने विचारों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। सचिन के ट्विटर पर सबसे अधिक 30.1 मिलियन फालोवर हैं, वहीं फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सचिन के 28 मिलियन और 16.5 मिलियन फालोवर हैं, जिस कारण वह इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर बने हुए हैं।
#1 विराट कोहली – 107.2 मिलियन (Virat Kohli Instagram – 107.2 Million)
किसी को भी इसमें चौकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि क्रिकेटिंग वर्ल्ड में सोशल मीडिया में सबसे अधिक कोई खिलाड़ी पॉपुलर है, वह कोई औऱ नहीं बल्कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली मौजूदा समय के तीनों ही फार्मेट में सबसे शानदार बल्लेबाज़ो में से एक हैं।
अभी तक कोहली ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 68 शतक लगा चुके हैं, साथ ही वह एक दशक में 20000 से अधिक रन बनाने वाले एकलौते बल्लेबाज़ बन गए हैं। इसके अलावा वह भारत के सफल कप्तान बनने की तरफ भी अपने कदम बढ़ा चुके हैं।
कोहली बाकी सभी के मुकाबले सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वह कोई भी अपनी पोस्ट करने से पहले अधिक सोचते नहीं हैं, इसके अलावा कोहली अलग-अलग ब्रांड्स को भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए सभी को बताते हैं। कोहली के इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक सभी में 30 मिलियन से अधिक फालोवर हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…