क्रिकेट खेल मे कोई भी खिलाडी मैच अपने प्रदर्शन से बदल सकता है मतलब कभी कोई विकेट या फिर कभी कोई कैच मैच को बदल सकता है और हम सब ने ऐसे कई मैच देखे भी होगे। टीम को मैच जिताने का सबसे बडा दारोमदार फिल्डरो पर भी होता है क्योकि फिल्डर के द्वारा लिये गये कैच टीम को मैच मे वापस लेके आती है। कई ऐसे प्लेयर भी है जिनके फिल्डिंग से लोगो के लिए उदाहरण बने है और काफी कुछ सिखते भी है। आज के समय मे हर मैच मे फिल्डर फिल्ड अपना 100% देते है हाफ चांस को भी विकेट मे बदलते है।
आज इस आर्टिकल मे हम आपको बतायेंगे 5 ऐसे फिल्डरो के बारे मे जिन्होने टी-20 वर्ल्ड कप के एक मैच मे सबसे ज्यादा कैच लिया है और अपनी टीम को जित दिलाने मे अहम योगदान दिया है।
1.एबी.डि विलियर्स (साउथ अफ्रिका)
बात 2009 टी-20 वर्ल्ड कप कि है, साउथ अफ्रिका और भारत के बिच इंगलैंड के नॉटिर्घम मैदान पर खेला जा रहा था। मैच के दूसरे पारी मे एबी.डि विलियर्स ने फिल्डिंग करते हुए 3 कैच(युसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान) लपके थे। इस मैच मे एबी.डि विलियर्स को उनके 63 रनो कि पारी और 3 कैच लपकने के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया था। साउथ अफ्रिका टीम इस मैच को 18 रनो से जित लिया था।
2.लिडंल सिमंस (वेस्टइंडीज)
बात 2009 टी-20 वर्ल्ड कप कि है, वेस्टइंडीज और भारत के बिच इंगलैंड के ऐतिहासिक मैदान लॉड्स पर खेला जा रहा था । मैच के पहली पारी मे लिडंल सिमंस ने फिल्डिंग करते हुए 3 कैच(इरफान पठान, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा) लपके थे। इस मैच को वेस्टइंडीज टीम ने दो गेंद शेष रहते मैच जित लिया था।
3.सुलेमान बेन (वेस्टइंडीज)
बात 2009 टी-20 वर्ल्ड कप कि है, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बिच इंगलैंड के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा था। मैच के पहली पारी मे सुलेमान बेन ने फिल्डिंग करते हुए 3 कैच(डेविड वार्नर, माइकल क्लार्क, ब्रैड हैडिन) लपके थे। ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिये गये 169 रनो का लक्ष्य को वेस्टइंडीज टीम ने 15.2 ओवर मे ही मैच जित लिया था।
4.ब्रैट ली (ऑस्ट्रेलिया)
बात पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2007 टी-20 वर्ल्ड कप कि है, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बिच साउथ अफ्रिका के कैपटाउन मैदान पर खेला जा रहा था। मैच के पहली पारी मे ब्रैट ली ने फिल्डिंग करते हुए 3 कैच(उपुल थरंगा, चमिंडा वास, चमारा सिल्वा) लपके थे और इसी मैच मे ब्रैट ली ने अपने 4 ओवर के स्पेल मे 27 रन देकर 2 विकेट भी झटके थे। श्रीलंका के द्वारा दिये गये 101 रन के ल्क्ष्य को ऑस्ट्रेलिया टीम ने 10 विकेटो से जित लिया था।
5.डैरेन सैमी (वेस्टइंडीज)
बात 2010 टी-20 वर्ल्ड कप कि है, 2010 वर्ल्ड का पहला मैच वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बिच वेस्टइंडीज के प्रोविन्स मैदान पर खेला जा रहा था। मैच के दूसरी पारी मे डैरेन सैमी ने फिल्डिंग करते हुए 3 कैच लपके थे। इस मैच मे डैरेन सैमी ने 17 गेंदो मे 30 रनो की पारी खेली थी, उसके बाद अपने गेंद से कहर ढाहते हुए 3.4 ओवर मे 8 रन देकर 3 विकेट झटके थे और 3 कैच लपकने के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया था। इस मैच मे 138 रनो के लक्ष्य का पिछा करने उतरी आयरलैंड टीम महज 16.4 ओवर मे 68 रनो पर ऑलआउट हो गयी थी और वेस्टइंडीज टीम ने इस मैच को 70 रनो से जित लिया था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…