Categories: Cricket

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले बॉलर्स

क्रिकेट का सबसे छोटा फार्मेट टी20 क्रिकेट जो सिर्फ 3 घंटो के अंदर खत्म हो जाता है। यह फार्मेट बल्लेबाजो के मुफीद माना जाता है, क्योंकि इसमें पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलते कई बार बल्लेबाज दिखता है और टीमें भी 20 ओवरों में 200 से ज्यादा का स्कोर कई बार बनाते हुए दिखी हैं।

टी20 फार्मेट में गेंदबाजो के लिए ज्यादा कुछ नहीं होता है और इसी कारण वह विकेट लेने से अधिक ध्यान रन रोकने की तरफ करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा बेहद ही कम देखने को मिला है, जब किसी गेंदबाज ने टी20 मैच में मेडन ओवर डालने में कामयाब हो सका है, जिसके बाद हम आपको अभी तक अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – अजंता मेंडिस (5 ओवर)

श्रीलंका टीम के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज अजंता मेंडिस जो अपनी मिस्ट्री गेंदो के लिए पहचाने जाते थे, उनका टी20 फार्मेट में भी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है। साल 2008 से लेकर 2014 तक अंतरराष्ट्रीय टी20 खेलने वाले अंजता मेंडिस ने कुल 39 मैच खेले जिसमें उन्होंने 147.3 ओवर डाले और इसमें से वह 5 मेडन ओवर करने में कामयाब रहे।


4 – ट्रेंट जॉनंसटन (5 ओवर)

ऑयरलैंड टीम के पूर्व मध्यम गति के तेज गेंदबाज ट्रेंट जॉनंसटन जिन्होंने साल 2008 से लेकर 2013 तक अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट खेला उन्होंने कुल 30 मैच खेले जिसमें 6.42 के इकॉनमी रेट के साथ उन्होंने 32 विकेट अपने नाम पर किए इसके अलावा ट्रेंट ने 99 ओवरों की गेंदबाजी में कुल 5 ओवर मेडन डालने में भी कामयाब रहे।


3 – हरभजन सिंह (5 मेडन ओवर)

भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह जो तीनों ही फार्मेेट में एक सफल गेंदबाज के तौर पर माने जा सकते हैं, उन्होंने साल 2006 से लेकर 2016 तक कुल 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचो में खेलते हुए 6.20 के इकॉनमी रेट के साथ 25 विकेट हासिल किए तो वहीं 102 ओवरो में हरभजन सिंह 5 ओवर मेडन डालने में कामयाब रहे।


2 – नुवान कुलासेकारा (6 मेडन ओवर)

श्रीलंका टीम के पूर्व मध्यम गति के तेज गेंदबाज नुवान कुलासेकारा जो नयी गेंद से दोनों तरफ स्विंग कराने के लिए अधिक पहचाने जाते थे, वह साल 2008 से लेकर 2017 तक श्रीलंका टी20 टीम का हिस्सा रहे जिस दौरान नुवान ने कुल 58 मैचो में खेलते हुए 7.45 के इकॉनमी रेट के साथ कुल 66 विकेट हासिल किए तो वहीं 205.1 ओवरो की गेंदबाजी में कुल 6 मेडन ओवर भी डालने में कामयाब रहे।


1 – जसप्रीत बुमराह (7 मेडन ओवर)

मौजूदा समय के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजो की लिस्ट में शुमार भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिन्होंने अपना पहला टी20 मैच साल 2016 में खेला था, जिसके बाद से बुमराह अभी तक कुल 50 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 6.66 के इकॉनमी रेट के साथ वह कुल 59 विकेट तो हासिल कर चुके हैं, वहीं 179.1 ओवरो की गेंदबाजी में बुमराह 7 ओवर मेडन डालने में भी कामयाब रहे हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago