IPL 2020 में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमों पर डालिए एक नजर

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने साल 2007 में बड़ा फैसला लेते हुए अपनी टी20 लीग शुरु कराने का निर्णय लिया जिसके बाद साल 2008 में पहली बार देश में फ्रेंचाइज़ी बेस्ड टी20 लीग की शुरुआत हुई इसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीम इंडिया का पहला आईसीसी टी20 विश्वकप भी जीतना था। इस टी20 में हिस्सा लेने के लिए विश्व क्रिकेट कई खिलाड़ी लगातार कोशिश करते रहते हैं, लेकिन उनमें से कुछ को ही सफलता हाथ लगती है।

आईपीएल का 13 वां सीज़न साल 2020 में खेला जाएगा जिसकी शुरुआत 29 मार्च 2020 से होगी जिसको लेकर सभी 8 फ्रेंचाइज़ी अपनी तैयारियों को अब अंतिम रुप दे रही हैं, जिससे उनको सफलता हासिल हो सके क्योंकि सभी टीमों के पास एक से एक मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जिस कारण हम आपकों सभी 8 टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

यहां पर देखिए सभी 8 आईपीएल टीम जो साल 2020 के सीज़न का हिस्सा बनेंगी

8 – दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स जो साल 2018 में नये नाम और लोगो के साथ आईपीएल में खेलने उतरी क्योंकि टीम का नाम इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स था, लेकिन प्रदर्शन में गिरावट को देखते हुए फ्रेंचाइज़ी ने टीम के अंदर नया जोश भरने के लिए ये पैतरा आजमाया। साल 2019 का सीज़न दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा बीता क्योंकि टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लम्बे समय के बाद प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का किया था। टीम के पास साल 2020 के सीज़न में जहां कगिसो रबाडा, पृथ्वी शॉ, रिषभ पंत और शिखर धवन होंगे तो वहीं नये खिलाड़ी के तौर पर अब अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी और रवीचंद्रन अश्विन भी शामिल हो गए जिससे टीम को काफी मजबूती मिलेगी।


7 – किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी आईपीएल की ऐसी टीमों में एक है, जिसने फाइनल मैच तो खेला लेकिन खिताब को एकबार भी अपने नाम पर नहीं कर सके जिस कारण वह इसकी कमी को साल 2020 के आईपीएल सीज़न में दूर करने की कोशिश करेंगे। साल 2014 के आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का फाइनल मैच में सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ थे, लेकिन टीम को करीबी हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब की टीम का आईपीएल में प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन 13 वें सीज़न में टीम जहां नये कप्तान लोकेश राहुल के अंडर में खेलने उतरेगी तो वहीं नये कोच के तौर पर अनिल कुंबले होंगे जिससे टीम को मजबूती मिल सकती है।


6 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए आईपीएल में यह बात कही जा सकती है, कि नाम बड़े और दर्शन छोटे क्योंकि टीम से हर सीज़न में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होती है, लेकिन टीम उस तरह का प्रदर्शन करने में नाकाम ही रही जिसके बाद उनके लिए साल 2020 का आईपीएल सीज़न हर लिहाज से बेहद महत्तवपूर्ण बताया जा रहा है।

टीम को साल 2009 के आईपीएल सीज़न के फाइनल मैच में डेक्कन चार्जर्स से हार का सामना करना पड़ा था, आरसीबी की टीम के साल 2020 के सीजन के लिए जहां कप्तान विराट कोहली होंगे तो एबी डी विलियर्स, ऐरन फिंच, मोईन अली जैसे धाकड़ टी20 विशेषज्ञ खिलाड़ी भी होंगे जिसके बाद टीम से इस बार भी सभी को काफी उम्मीद होगी।


5 – राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल के पहले सीज़न में ट्राफी को अपने नाम पर करने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन सीजन दर सीजन गिरता ही चला गया लेकिन इसके बावजूद टीम से हर सीजन में एक शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जाती रही है। साल 2020 के सीज़न के लिए टीम के पास जहां स्टीव स्मिथ, जॉस बटलर, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी होंगे तो वहीं संजू सैमसन, डेविड मिलर और रॉबिन उथप्पा के तौर पर भी विकल्प रहने वाले हैं, जिसके बाद राजस्थान से साल 2020 के सीज़न में फैंस अच्छी प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।


4 – सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदरबादा टीम आईपीएल में एक तरह से लगातार हर सीजन में शानदार प्रदर्शन करती चली आ रही है और टीम ने अभी तक 7 सीजन में हिस्सा लेने के साथ 5 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाइ किया है। साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने डेविड वार्नर की कप्तानी में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। टीम के लिए जो सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है, वह गेंदबाज़ी जिसमें कई शानदार विकल्प हैं, तो वहीं बल्लेबाज़ी में हैदराबाद के पास केन विलियमसन, डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो से जैसे खिलाड़ी मौजूद होने के साथ विश्व क्रिकेट में अपनी लेग स्पिन का जादू चलाने वाले राशिद खान भी हैं।


3 – कोलकाता नाइट राइडर्स

 

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का मालिकाना हक बॉलिवुड के किंग शाहरुख खान के पास है, आईपीएल के पहले सीज़न से टीम इस लीग का हिस्सा है और अभी तक उन्होंने 2 बार आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर किया जिसमें साल 2012 और 2014 के सीज़न में टीम ऐसा करने में कामयाब रही थी और दोनों ही दफा टीम के कप्तान गौतम गंभीर थे। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में कैरेबियन फ्लेवर अधिक देखने को मिल सकता है, क्योंकि केकेआर में सुनील नारायण, आंद्रे रसल काफी महत्तवपूर्ण भूमिका में रहते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए साल 2020 के सीज़न में कप्तानी का जिम्मा दिनेश कार्तिक के कंधो पर रहेगा वहीं नये सीज़न में टीम के पास पैट कमिंस और ऑयन मोर्गन के रुप में 2 शानदार खिलाड़ी भी मौजूद होंगे।


2 – चेन्नई सुपर किंग्स

एक ऐसी फ्रेंचाइज़ी जिसके फैन पूरे देश में मिल जायेंगे जी हां महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने वाली और आईपीएल के हर सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर हम बात कर रहे हैं। टीम ने अभी तक आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक प्लेऑफ मैच खेलने के साथ 8 बार फाइनल तक का सफर तय किया है, जिसमें 3 बार टीम ने ट्राफी पर भी कब्जा किया है। 2 साल का बैन लगने के बाद भी टीम ने शानदार वापसी करते हुए साल 2018 के सीज़न में आईपीएल खिताब जीता था।


1 – मुम्बई इंडियंस

मुम्बई इंडियंस जो आईपीएल के अभी तक के इतिहास में सबसे सफल टीम है, क्योंकि इस टीम ने 12 सीज़न में से 4 बार ट्राफी को अपने नाम पर किया जिसका प्रमुख कारण टीम को कप्तान रोहित शर्मा जिन्होंने पूरी टीम के खेलने का तरीका ही बदल दिया और इसका असर प्रदर्शन पर साफ तौर दिखा इसके अलावा टीम के साथ जहां मेंटर के तौर सचिन तेंदुलकर हैं, तो वहीं मुख्य कोच के तौर पर महेला जयवर्धने जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं। मुम्बई की टीम ने साल 2013, 2015, 2017 और 2019 के सीज़न में आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर किया है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago