IPL इतिहास में अभी तक के टॉप 5 सबसे सफल खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के आने के बाद से क्रिकेट में मनोरंजन के साथ ग्लैमर का भी तड़का देखने को मिला है और इसी कारण विश्व में होने वाली कई टी20 लीग्स आईपीएल से अभी कहीं अधिक पीछे हैं। आईपीएल शुरु होने के पहले दिन से ही जहां खिलाड़ियों पर पैसे की बारिश से लेकर फैंस का प्यार देखने को मिला तो वहीं इसमें खेलने वाले वर्ल्ड क्रिकेट दिग्गज़ खिलाड़ियों ने इसके स्तर को भी काफी उपर कर दिया।

इसी कारण खिलाड़ियों को ऑक्शन में करोड़ो रुपये भी मिलते हुए देखा गया है, लेकिन इसके साथ ही बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को एक ऐसा मंच भी दिया जिसमें वह अपनी प्रतिभा का नजारा पूरे वर्ल्ड क्रिकेट को दिखा सकते हैं। इसी कारण आईपीएल भारतीय टीम के लिए एक महत्तपूर्ण अमानत सा बन गया है, जिसने पिछले 12 सालों में टीम को एक से एक शानदार विकल्प मुहैया कराये हैं और हम इस आर्टिकल में आपको आईपीएल के 12 सीज़न में अभी तक सबसे अधिक सफल रहने वाले टॉप खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलिया से आने वाले डेविड वार्नर को वर्ल्ड क्रिकेट में सभी पॉकेट साइज डाइनामाइट के तौर पर पहचानते हैं और वह साल 2009 से आईपीएल का हिस्सा लगातार बने हुए हैं। साल 2014 के आईपीएल सीज़न में डेविड वार्नर को सनराइजर्स हैदाराबाद की टीम ने शामिल कर लिया था, जिसके बाद से वह टीम के लिए हर सीज़न में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस लिस्ट में शामिल बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले डेविड वार्नर ने उन सभी से कम मैच खेले हैं, लेकिन इस खिलाड़ी के आईपीएल में रिकॉर्ड को देखते हुए बाहर करना बेहद मुश्किल काम था। डेविड वार्नर के नाम पर अभी आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज होने के साथ वार्नर ने 3 बार ऑरेंज कैप को अपने नाम पर किया है। वार्नर ने आईपीएल में 126 मैच खेलते हुए 43.17 के शानदार औसत के साथ 4706 रन दर्ज हैं, जिसमें 4 शतक और 44 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं, इसके अलावा वार्नर ने अपनी कप्तानी में साल 2016 के आईपीएल सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद टीम को विजेता भी बनाया था।


4 – विराट कोहली

जब आप शॉर्टर फार्मेट में बल्लेबाज़ो को लेकर बात करते हैं, तो उसमें विराट कोहली का नाम ना आये ऐसा हो नहीं सकता क्योंकि कोहली मौजूदा दौर में क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में सबसे शानदार बल्लेबाज़ बने हुए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में भी कोहली अभी तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ हैं और उनके रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो कोहली ने आईपीएल में 177 मैच खेलने के बाद 37.85 के औसत के साथ 5412 रन बनायें हैं, जिसमें 5 शतकों के साथ 36 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। कोहली किसी भी हालात में अपनी टीम के लिए बल्लेबाज़ी करते हुए जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं, जिसको फैंस कई बार देख चुके हैं।


3 – सुरेश रैना

इसमें किसी बात को कोई संदेह नहीं कि आईपीएल के इतिहास में अभी तक किसी खिलाड़ी ने हर सीज़न में अपनी टीम के लगातार बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है, तो वह कोई और नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले सुरेश रैना जिन्होंने अभी तक 12 सीज़नो में 300 से अधिक रन बनाने में कामयाब रहने वाले इकलौते बल्लेबाज़ी रहे हैं।

आईपीएल में सुरेश रैना ने सबसे अधिक मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 193 मैचो में 33.34 के शानदार औसत के साथ 5368 रन बनाये हैं, जिसमें 1 शतक के साथ 38 अर्धशतकीय पारियां भी दर्ज हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के 3 बार विजेता बनने में सुरेश रैना ने अहम भूमिका निभाई है, क्योंकि वह टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करते हुए अहम भूमिका अदा करते है।


2 – लसिथ मलिंगा

साल 2009 के आईपीएल सीज़न से लेकर अभी तक मुम्बई इंडियंस टीम का अहम हिस्सा रहने वाले तेज़ गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा जिनकी तरह वर्ल्ड क्रिकेट में कोई दूसरा गेंदबाज़ यॉर्कर गेंद उस तरह नहीं डाल पाता है। मलिंगा ने वर्ल्ड क्रिकेट में लम्बे समय तक अपनी यॉर्कर और धीमी गेंदो के साथ सभी को काफी परेशान किया है और इसी वजह से वह आईपीएल में भी बेहद सफल रहने के साथ अभी तक के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने हुए हैं।

लसिथ मलिंगा ने आईपीएल 122 मैचो में 19.79 के औसत के साथ 170 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें एक मैच में उन्होंने 13 रन देकर 5 विकेट भी हासिल किए हैं। मुम्बई इंडियंसे को आईपीएलम में सबसे सफल टीम बनाने में मलिंगा ने अहम भूमिका निभाई है, जिसमें कोई भी उनका 12 वें सीज़न का आखिरी ओवर कभी नहीं भूल सकता है, जहां पर आखिरी गेंद पर विकेट लेकर उन्होंने टीम को विजेता बनाया था।


1 – रोहित शर्मा

अभी तक आईपीएल के 12 सीज़न बीत जाने के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाली लिस्ट में मुम्बई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। रोहित ने आईपीएल में 188 मैच खेलने के बाद 31.60 के औसत के साथ 4898 रन बनाये हैं, जिसमें 1 शतकीय पारी के साथ 36 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।

पहले टी20 विश्वकप में डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा के लिए पिछले कुछ साल एक खिलाड़ी के तौर पर बेहद शानदार बीते हैं, जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ आईपीएल में भी अपने बल्ले का जलवा दिखाया है। रोहित ने जबसे मुम्बई इंडियंस टीम की कप्तानी का जिम्मा अपने कंधो पर लिया है, उसके बाद से टीम अब तक 4 बार ट्राफी को जीतने के साथ सबसे सफल टीम बन चुकी हैं, वहीं रोहित 5 बार आईपीएल ट्राफी जीतने वाले खिलाड़ी हैं, जिसमें 1 बार डेक्कन चार्जर्स के साथ जबकि 4 बार मुम्बई इंडियंस के साथ जिस कारण वह इस लिस्ट में पहले स्थान पर बने हुए हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago