24 जनवरी से भारतीय टीम को साल 2020 के अपने पहले विदेशी दौरे पर न्यूज़ीलैंड जाना है, जहां पर टीम को 5 मैचो की टी20 सीरीज़ खेलने के बाद 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच की सीरीज़ खेलनी। इस लम्बे दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 12 जनवरी रविवार को टी20 सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान कर दिया जिसमें रोहित शर्मा की टी20 टीम में वापसी हुई है।
रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ हुई 3 मैचो की टी20 सीरीज़ के लिए आराम देने का फैसला किया गया था, जिसके बाद वह 14 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 मैचो की वनडे सीरीज़ में वापसी कर रहे हैं, जिस कारण संजू सैमसन को वनडे सीरीज़ के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया।
संजू सैमसन को साल 2019 के नवंबर में हुई बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज़ से टीम में शामिल किया गया था, जिसके बाद उन्हें अंतिम एकादश में खेलने का मौका श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में मिला था, हालांकि संजू को न्यूज़ीलैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय ए टीम का हिस्सा रखा गया है, जिसमें उनकी जरुरत पड़ने पर सीनियर टीम में शामिल किया जायेगा।
मोहम्मद शमी की हुई लेकिन पांड्या को लेकर सस्पेंस बरकरार
कीवी दौरे पर जाने वाली भारतीय टी20 टीम को लेकर बात करी जाए तो उसमें रोहित शर्मा को अलावा मोहम्मद शमी की भी वापसी हुई है, दोनों ही खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए आराम दिया गया था। जसप्रीत बुमराह जहां तेज़ गेंदबाज़ी का नेतृत्व संभालेंगे तो वहीं नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर भी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह को बचाने में कामयाब रहे हैं।
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर सभी को उम्मीद थी, कि वह इस टी20 सीरीज़ के लिए टीम में वापसी करेंगे लेकिन वह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं, जिस कारण टीम में उनको जगह नहीं मिली है। बीसीसीआई ने हार्दिक को लेकर कहा कि उनका रीहैबिटिलेशन प्रोसेस जितना हमने सोचा था, उससे अधिक समय ले रहा है, क्योंकि हार्दिक को न्यूज़ीलैंड दौरे पर होने वाली भारतीय ए टीम की सीरीज़ के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अंतिम समय उन्होंने अपना नाम वापसी ले लिया।
यहां पर देखिए न्यूज़ीलैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय टी20 टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…