Test Cricket ke Niyam: क्रिकेट की शुरुआत टेस्ट क्रिकेट से हुई है. Test Cricket, क्रिकेट खेलना का सबसे लम्बा प्रारुप होता है. यह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 5 दिनों तक खेला जाता है. पहला मान्यता प्राप्त टेस्ट मैच 15-19 मार्च 1877 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला गया था. यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने 45 रनों से अपने नाम कर लिया था. 1977 को Test Cricket के 100 साल पूरे होने पर, फिर से इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया. और दिलचस्प बात यह है कि, इस बार भी जीत हार का अन्तर मात्र 45 रन ही था, और इस बार भी यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने ही अपने नाम किया.

मैरीलिबोन क्रिकेट क्लब क्रिकेट के उन नियमों का निर्माता है जो इस खेल को नियंत्रित करता है. नियमों को दो पारियों के सभी मैचों पर लागू करने के इरादे से तैयार किया गया था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद क्रिकेट के नियमों को आगे बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने “टेस्ट मैचों के लिए मानक खेल परिस्थितियों” और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए मानक खेल परिस्थितियों” को लागू किया है. इसी प्रकार क्रिकेट खेलने वाले प्रत्येक देश ने घरेलू क्रिकेट को नियंत्रित करने के लिए खेल की शर्तों को लागू किया है. ये नियम एकदिवसीय या सीमित ओवर के क्रिकेट के लिए यह निर्धारित करते हुए प्रावधान करता है कि प्रति टीम पारियों की संख्या एक या दो होगी और यह कि प्रत्येक पारी ओवरों की एक अधिकतम संख्या या एक अधिकतम समय अवधि तक सीमित हो सकती है.

नियमों को एक भूमिका, एक प्रस्तावना, बयालीस कानूनों और चार परिशिष्टों में व्यवस्थित किया गया है. भूमिका मैरीलिबोन क्रिकेट क्लब और नियमों के इतिहास से संबंधित है. प्रस्तावना एक नया संयोजन है और यह “खेल की भावना” से संबंधित है. नियमों में आठ संशोधन किये गए थे जिसे खराब रोशनी, टॉस, Cricket की भावना, अभ्यास सत्रों, क्षेत्ररक्षण में चपलता और आउट होने के दुर्लभ मामलों से निपटने के लिए 30 सितंबर 2010 को तैयार किया गया था और यह 1 अक्टूबर 2010 से लागू हो गया था.

टेस्ट जर्सी


Test Cricket मुख्य तौर पर सफेद रंग की जर्सी पहन कर खेला जाता है. जब क्रिकेट खेला जाना शुरु किया गया था तब सफेद रंग की जर्सी ही पहनी जाती थी. चाहे वो लिमिटेड ओवर क्रिकेट हो या टेस्ट क्रिकेट. मगर समय के साथ खेल में बदलाव हुआ और लिमिटेड ओवर क्रिकेट में जर्सी का हर टीम का अलग हो गया इसकी वजह से टीम इंडिया लिमिटेड ओवर में ब्लू पहनती है.

हाल ही में Test Cricket में पहने जाने वाली जर्सी पर भी खिलाड़ियों के नाम लिखे होंगे, जो 150 सालों के क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था.

टेस्ट अवधि

टेस्ट, यह क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी को सही से परखने का सबसे अच्छा फॉरमेट है. यह अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 5 दिनों तक खेला जाता है जिसें प्रत्येक दिन में तीन सेशन में खेला जाता है. और एक दिन में मानक रुप से 90 ओवर खेले जाते हैं. मगर ऐसा जरुरी नहीं हैं कि दिन में 90 ओवर का ही खेल खेला जाए.

टेस्ट का दर्जा

अभी तक अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 12 टीमों को टेस्ट दर्जा प्राप्त हैं. टेस्ट दर्जा प्राप्त होने का मतलब यह है कि अब उस देश के Cricket में जो भी टेस्ट मैच खेला जाएगा वह आईसीसी के अन्तर्गत होगा. आईसीसी वह कमेटी है जिसके अन्तर्गत क्रिकेट से जुड़े सभी फैसले लिए जाते हैं.

Read More: कैसे बनें क्रिकेट के धुरंधर खिलाड़ी ?

Test Cricket में खिलाड़ी को आउट करने के नियम | Test Cricket ke Niyam

Test Cricket के नियमों के बाध्य है इसमें कुछ नियम बनाए गए के जिसके तहत सभी टीमें खेलती हैं. नियम 27 से 29 तक उन प्रमुख प्रक्रियाओं का जिक्र करते है जिसमें यह बताया गया है कि किसी बल्लेबाज को कैसे आउट किया जा सकता है.

नियम 27- अपील. अगर क्षेत्ररक्षकों का मानना है कि बल्लेबाज आउट है तो वे अंपायर से पूछ सकते हैं “हाऊ इज दैट? आम तौर पर अगली गेंद फेंकने से पहले, दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए जोरदार ढंग से चिल्लाकर ऐसा किया जाता है. उसके बाद अंपायर यह फैसला लेते हैं कि बल्लेबाज आउट है या नहीं. हालांकि एक बल्लेबाज जो जाहिर तौर पर आउट है वह किसी अपील के लिए या अंपायर के फैसले का इंतजार किये बिना सामान्य रूप से पिच को छोड़ देता है.

नियम 28- आउट होने के कई तरीके होते हैं जब विकेट को नीचे गिरा दिया जाता है. इसका मतलब यह है कि विकेट पर गेंद लगी है, या बल्लेबाज या वह हाथ जिसमें क्षेत्ररक्षक गेंद को पकड़े हुए हैं वह विकेट पर लगी है और कम से कम एक गिल्ली गिरा दी गयी है.

नियम 29- बल्लेबाज अपनी क्रीज से बाहर है, बल्लेबाज रन आउट या स्टम्प आउट हो सकता है अगर वह अपनी क्रीज से बाहर होता है. बल्लेबाज अपने स्थान पर है, लेकिन अगर उसका या उसके बल्ले का कोई भाग पॉपिंग क्रीज के पीछे जमीन पर है. अगर विकेट को नीचे गिराए जाते समय दोनों बल्लेबाज पिच के बीच में हैं तो जो बल्लेबाज उस छोर के करीब है वह आउट करार दिया जाता है.

Read More: क्रिकेट में आउट होने के तरीके

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago