Categories: IPL

आईपीएल में कभी ना जीतने वाली प्लेयिंग इलेवन ऐसी होगी

 

आईपीएल में हमेशा हम सबको मजा आता है लेकिन कुछ खिलाडियों का खेल देखकर लगता है की ये आईपीएल में खेल क्या रहे हैं| इन खिलाड़ियों ने कई सारी टीमे बदल दी लेकिन आज तक एक भी आईपीएल सीजन विनर वाली टीम का हिसा नहीं रहे| सोचिये अगर इन्ही एक ऐसी प्लेयिंग इलेवन हो जिसमे कभी ना जीतने वाले खिलाडी या फिर वो टीम जो कभी आईपीएल नही जीत सकती, बनाई जाए तो इसमें कौन कौम शामिल होंगे| देखिये पूरी टीम-

उपरी क्रमimage source

सबसे पहले शुरुआत करते हैं उपरी क्रम के बल्लेबाजो से की वो कैसे होंगे इस टीम में| इस टीम के उपरी क्रम के बल्लेबाजो में सबसे पहले नाम आता है केएल राहुल का जो आज तक तक खिताबी जीत वाली टीम का हिस्सा नहीं रहे| कई सारी टीमें इन्होने बदली लेकिन खिताब नहीं जीत पाए| उपरी क्रम में राहुल के अलावा विराट कोहली भी शामिल हैं| बल्कि इन्हें इस टीम का कप्तान बनाया गया है| विराट कोहली ने आईपीएल के एक भी सीजन में आज तक जीत दर्ज नहीं की| शुरू से ही वो रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं लेकिन जीत नहीं मिली| विराट कोहली की कप्तानी को लेकर इसी के जरिये सवाल उठायें जा रहे हैं| इसके बाद तीसरे नम्बर पर आयेगे मिस्टर 360 डिग्री यानी की एबी डिविलियर्स जो की शानदार खिलाड़ी हैं| एबी ने आईपीएल में पहले डेल्ही कैपिटल और इसके बाद लगातार रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं| लेकिन आज तक एक भी सीजन में खिताब हाथ में लेने वाली टीम के साथ नहीं खेले हैं| एबी घूम-घूमकर हर दिशा में शॉट्स लगाते हैं लेकिन आज तक इनका शॉट टीम के काम नहीं आया| ये इस प्लेयिंग इलेवन के तीसरे नम्बर के बैट्समैन होंगे|

मध्यम क्रम

image source

अब अगर मध्यम क्रम की बात करें तो युवराज सिंह से बेहतर आप्शन कोई नहीं हो सकता है| इन्हें टी-20 और आईपीएल का लम्बा अनुभव भी है| इसके अलावा युवराज आज तक एक भी आईपीएल जीतने वाली टीमों में शामिल नहीं थे| इन्होने किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई के लिए भी खेला लेकिन के बार भी जीतने वाली टीम के खाते में ये नहीं आये| इसके अलावा अगले नम्बर पर आ सकते हैं रिषभ पन्त| पन्त भी आज तक आईपीएल जीतने वाले टीम में शामिल नहीं रहे हैं| इनके पास बढ़िया शॉट लगाने का अनुभव है और ये टीम के विकेटकीपर भी हैं| अगर आल राउंडर की बात करें तो नाम आता है बेंस स्टोक का जो की राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं| इए पहले वो पुणे वारियर्स की तरफ से खेल चुके हैं| स्टोक अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन आज तक आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्सा कभी नहीं रहे हैं| इसके अलावा कार्लोस ब्रेथवेट का नाम भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए जो की एक आल राउंडर हैं|  ये दोनों बेहतर आल राउंडर हैं और दोनों ही कभी उस टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं जिन टीमों ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है| इसीलिए इन्हें इसमें शामिल करना तो बनता है ना बोस|

गेंदबाजी

image source

गेंदबाजी की बात करें तो इसमें सबसे पहले नाम आएगा इशांत शर्मा का अजो की कई सारी टीमों से खेल चुके हैं लेकिन आज तक कुछ ख़ास नहीं किया और ना ही आईपीएल का ख़िताब उठा पाए| इशांत शर्मा ने दिल्ली कैपिटल, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए आईपीएल खेला है लेकिन कभी जीत हासिल नहीं कर पाए| जब कोलकाता और हैदराबाद जैसी टीमें फाइनल जीती तब ये उसका हिस्सा नहीं थे| तो इसीलिए इस टीम में इशांत शर्मा को शामिल किया जाना चहिये| इशांत के अलावा इसमें जोफ्रा आर्चर को शामिल किया जा रहा है| सटीक यार्कर फेंकने वाला ये खिलाडी आज तक उस टीम का हिस्सा नहीं रहा जिसने आईपीएल का फाइनल मुकाबला जीता है| इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी में हम रख रहे हैं अमित मिश्रा को| इन्हें तो आप हर एक आईपीएल सीजन में देखते होंगे बल्कि आप इन्हें सिर्फ आईपीएल में ही देखते होंगे| अमित मिश्रा ने आ तक सौ से ऊपर आईपीएल मैच खेले हैं लेकिन कभी जीतने वाले टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं| इसके बाद अंत में नाम आता है वरुण एरोन का| वरुण ने दिल्ली कैपिटल, बैंगलोर, कोलकाता और पंजाब की तरफ से खेले लेकिन जीत हासिल हो उस टीम में नहीं रहे| इसीलिए इनका नाम शामिल किया जा रहा है|

आईपीएल में कभी ना जीतने वाली प्लेयिंग इलेवन

  • विराट कोहली(कप्तान)
  • एबी डिविलियर्स
  • केएल राहुल
  • युवराज सिंह
  • रिषभ पन्त (विकेटकीपर)
  • बेन स्टोक
  • कार्लोस ब्रेथवेट
  • इशांत शर्मा
  • वरुण एरोन
  • अमित मिश्रा
  • जोफ्रा आर्चर

तो ये है वो प्लेयिंग इलेवन जिसके खिलाड़ी कभी आईपीएल का फाइनल नहीं जीते| हमेशा इन्होने अच्छा खेल दिखाया और कुछ ने बुरा दिखाया लेकिन मैच जीतने की हिम्मत किसी की आज तक नहीं हुई| इनमे से कई सारो की किस्मत भी खराब थी क्योकि पहले जब ये किसी टीम में थे तब टीम फाइनल नहीं जीती लेकिन जैसे ही ये उस टीम से निकले उस टीम ने फाइनल जीत लिया| इसमें वैसे एक नाम और शामिल किया जा सकता है जो की है क्रिस गेल| गेल आज तक उस टीम का हिस्सा नहीं रहे जो आईपीएल में जीतती है| दरअसल गेल ने पंजाब और बैंगलोर की तरफ से खेला लेकिन कभी भी जीतने वाली टीम में नही रहे| कोलकाता जब जीती तब तक ये टीम से बाहर हो चुके थे|

इसे भी पढ़िए

 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago