विश्वकप 2019:- भारतीय टीम की तरफ से विश्वकप न खेल पाने की वजह से कुछ खिलाड़ियों ने बड़ा कदम उठाया है. वह अब 50 ओवरों की क्रिकेट से थोड़ी दूरी बनाकर टेस्ट क्रिकेट की तरफ ध्यान देने की कोशिश कर रहे हैं. आपको बता दे कि, विश्वकप खत्म होने के बाद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का आगाज जुलाई-अगस्त में होगा ऐसे में भारतीय टीम के 7 खिलाड़ी जो मुख्य रूप से भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं उन्हें लाल गेंद से प्रैक्टिस करने के लिए इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने की इजाजत मांगी थी. तथा उन्हें बीसीसीआई ने हरी झंडी दिखा दी है व अपने गेम को और निखारने के लिए काउंटी क्रिकेट में हाथ अजमाएंगे.
भारतीय टीम के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो काफी समय से टेस्ट टीम के साथ जुड़े हुए हैं व स्लेक्टर्स भी यही चाहते हैं कि यह खिलाड़ी सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान दें तभी उन खिलाड़ियों की चर्चा मुख्य रुप से सिर्फ टेस्ट क्रिकेट के प्रारुप में की जाती है व वनडे व टी20 क्रिकेट से इन खिलाड़ियों को दूर रखा जाता है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिन खिलाडि़यों को काउंटी क्रिकेट खेलने की इजाजत दी है, उनके नाम इशांत शर्मा चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल और रविचंद्रन अश्विन हैं. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई से बातचीत में कहा, “पुजारा का यॉर्कशायर के साथ तीन साल का अनुबंध हैं और वह इसमें खेलना जारी रखेंगे.”
जहॉं तक रहाणे की बात है तो वह हैंपशायर के साथ करार कर सकते हैं. वह प्रशासकों की समिति की स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं. अधिकारी ने कहा, “सीओए अध्यक्ष विनोद राय ने अपनी स्वीकृति दे दी है, लेकिन डायना इडुल्जी और लेफ्टिनेंट जनरल रवि थोड़ागे का मंजूरी देना शेष है.”
वरिष्ठ अधिकारी ने आगे कहा, “विश्व कप के बाद भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपना पहला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी. बीसीसीआई ने प्रस्ताव तैयार किया है कि जून और जुलाई में टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी लाल गेंद का क्रिकेट खेलकर अभ्यास कर सकें. पिछले साल इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में बीसीसीआई की सभी देशों के प्रमुख कार्यकारियों से बात हुई थी ताकि देश के टेस्ट खिलाड़ी उनके यहां गर्मियों में खेल सकें.”
आगे देखें:-
वीरेंद्र सहवाग ने बताया किन खिलाड़ियों को खेलना चाहिए विश्वकप 2019
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…