बैंगलोर ने की बहुत बड़ी गलती: रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने आज तक एक भी आईपीएल सीजन नहीं जीता है| सितारों से सजी इस टीम का हमेशा मजाक बनाया जाता है| वैसे टीम हर साल कुछ ना कुछ परिवर्तन करती है| लेकिन इस परिवर्तन के चक्कर में कई बार कुछ ऐसे खिलाडियों को बाहर कर दिया जाता है जिन्हें टीम में रखना चहिये था| हम यहाँ उन्ही की बात कर रहे हैं जिन्हें रिलीज करके बैंगलोर शायद गलती की है|
#1. सरफ़राज़ खान
एक युवा खिलाड़ी जिसके अंदर प्रतिभा है और वो अच्छा खेलने के लिए जाना जाता है| उस खिलाड़ी को रिलीज किया रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने| सरफराज इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने लग गए| लेकिन सबसे बड़ी बात की उन्होंने पंजाब के साथ अच्छा खेल दिखाया| औसत रन बना रहे हैं और टीम को आगे ले जाने में मदद कर रहे हैं| इस खिलाडी को रिलीज करके शायद बैंगलोर ने एक बड़ी गलती की थी जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है|
#2. मयंक अग्रवाल
कर्णाटक के युवा खिलाड़ी मयंक अग्रवाल साल 2013 तक आरसीबी के हिस्से में थे| इसके बाद आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया| ये टीम की गलती थी जो ऐसी प्रतिभा को पहचान नहीं पाई| मयंका अब किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़े हैं और आप ये नहीं कह सकते हैं की वो खराब खेल रहे हैं| अलग तरीके के शॉट्स लगाकर टीम को मजबूत बनाना मयंक को आता है| लेकिन जो काम वो आरसीबी के लिए करते लेकिन टीम ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है जो की उसकी गलती है|
#3. शेन वाटसन
आप सोच रहे होंगे की वाटसन जैसे खिलाड़ी को कोई क्यों रिलीज कर सकता है| साल 2017 तक वाटसन रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के साथ जुड़े रहे लेकिन उसके बाद बैंगलोर ने उन्हें रिलीज क्या तो वो चेन्नई सुपर किंग्स में आ गए| इसके बाद आपने बीते सीजन में उनका खेल तो देखा ही होगा| आईपीएल के फाइनल में किस तरह जीत के हीरो बने थे शेन वाटसन| बैंगलोर की ये एक बड़ी गलती थी जिसे करके उसने सही नहीं किया| वाटसन जैसा खिलाड़ी टीम में होता है तो कभी ना कभी बेहतर खेल ही देता है| हालाँकि वाटसन इस साल कुछ ख़ास नहीं खेल रहे हैं लेकिन उनके होने से टीम में जान बनी है और सबको लगता है की किसी ना किसी मैच में ये बन्दा सारी कसर निकाल देगा|
#4. बिली स्टेनलेक
इनकी गेंदबाजी के ऊपर शक नहीं किया जा सकता है क्योकि इन्होने हैदराबाद की अपनी गेंदबाजी के दमपर मैच जितवायें हैं| बिली साल 2017 तक रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के लिए खेल रहे थे लेकिन इसके बाद अगले सीजन में टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया| फिर क्या बन्दा सही खेलने लग गया और अगले सीजन में हैदराबाद के लिए मैच जिताऊ खिलाड़ी बना| एक गलती बैंगलोर की टीम ने की थी जिसे उसे भुगतना पड़ा| इसके बाद बिली का प्रदर्शन हमेशा सही होता जा रहा है जो की बैंगलोर के खाते में जा सकता था|
#5. दिनेश कार्तिक
ये ऐसे खिलाड़ी है जो अब तक आईपीएल में छ अलग अलग टीमों का हिस्सा रह चुके है और साल 2015 में ये बैंगलोर के लिए भी खेले थे| उस दौरान इनका प्रदर्शन खराब तो नहीं लेकिन औसत रहा| बैंगलोर के लिए खेलते हुए इन्होने ठीक-ठाक खेल दिखाया| इसके बाद अगले सीजन में इन्हें बैंगलोर ने वापिस नहीं लिया और भुगतना पड़ गया| दिनेश ने इस सीजन के बाद गुजरात लायंस के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया| इसके बाद वो कोलकाता नाईट राइडर्स में आ गए| आज वो कोलकाता के कप्तान हैं और कई मायनों में खरे उतरते हैं| दिनेश का बल्ला अब बोल रहा है| इसके साथ वो बढ़िया विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं| कुल जमा ये की दिनेश कार्तिक को छोड़कर अब बैंगलोर केवल पछता सकती है और कुछ नहीं|
#6. रोबिन उथप्पा
आगे बढ़कर शानदार शॉट्स लगाना और टीम के लिए खूब छक्के मारने वाला ये खिलाड़ी हर दिल अजीज है| ये शानदार खिलाड़ी कभी रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के लिए भी खेला करता था| वो समय था साल 2009-2010 का जब बैंगलोर की तरफ से इन्होने बढ़िया खेल दिखाया| सीजन 2010 में अच्छा खेलने के बाद भी इन्हें टीम ने बाहर कर दिया| इसके बाद 2014 में जब कोलकाता फाइनल जीता तब इनकी सबसे बड़ी भूमिका उसमे रही| आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाडियों की लिस्ट में इनका नाम है| इसके अलावा एक अच्छा फील्डर और एक अच्छा विकेटकीपर भी रोबिन के अंदर है| बैंगलोर ने ऐसे खिलाड़ी की कद्र नहीं की जसके बदौलत आज उसे जीत के लिए तरसना पड़ रहा है|
#7. केदार जाधव
एक ऐसा खिलाड़ी जो वर्ल्डकप टीम का हिस्सा है| केदार जाधव ने बेहतर खेल दिखाया है और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सबसे अच्छा खेले हैं| केदार जाधव साल 2016 और 17 में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की तरफ से खेले थे| 17 में उनका खेल बहुत शानदार था लेकिन फिर भी टीम ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया| इसके बाद वो चेन्नई में आ गए| हालाँकि चोटिल होने की वजह से वो सीजन में कम ही मैच खेल पाए लेकिन इसके बाद बढ़िया खेल दिखाया| अब वो वर्ल्डकप टीम का हिस्सा है| वन-डे में भी अच्छा खेलते हैं| केदार जाधव अगर आज बैंगलोर के साथ होते तो कही ना कही टीम को फायदा मिलता लेकिन ऐसा नहीं हो पाया|
#8. केएल राहुल
अक्सर लोग ये सवाल करते हैं की आखिर बैंगलोर की टीम ने राहुल को बाहर का रास्ता दिखाय ही क्यों| आईपीएल 2016 में राहुल ने बैंगलोर के लिए खेल दिखाया था और बढ़िया औसत से बन भी बनाये थे| इसके बाद वो चोटिल हो गए और अगले सीजन में वापिस नहीं आ पाए| लेकिन उसके अगले सीजन में बैंगलोर ने राहुल को वापिस नहीं लिया जो की सबसे बड़ी गलती थी| वो पंजाब में चले गए और आज और बीते सीजन में आपने उनकी शानदार बैटिंग देखी ही होगी| राहुल जैसे खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाकर बैंगलोर ने गलती की और आज उसके पास मिडिल आर्डर का कोई ढंग का बैट्समैन नहीं है|
#9. क्रिस गेल
इस खिलाड़ी के बारे में तो क्या ही कहना| आईपीएल के जितने बड़े रिकार्ड्स हैं सब इन्ही के नाम है| आईपीएल में हमेशा से ही बढ़िया खेल दिखाया| साल 2017 तक गेल ने तो बैंगलोर के लिए खेला और एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाये और टीम के नाम भी रिकॉर्ड किये| जब बैंगलोर ने सबसे अधिक रन बनाये थे उसमे क्रिस का ही योगदान था| इसके बाद बैंगलोर ने क्रिस गेल को वापिस नहीं लिया| फिर वो पंजाब में चले गए और बढ़िया खेले| हालाँकि ये बात साफ़ है की क्रिस जिस टीम में रहते हैं वो आईपीएल नही जीतती है लेकिन बैंगलोर ने क्रिस जैसे खिलाडी को बाहर भेजकर ये साबित कर दिया की उसे हार का सामना क्यों करना पड़ रहा है|
तो ये हैं वो नौ खिलाड़ी जिन्हें ना लेकर बैंगलोर ने बहुत बड़ी गलती की है| रॉयल चैलेंजर बैंगलोर वैसे तो टीम अच्छी है लेकिन अगर ये खिलाड़ी रहते तो बेहतर हो सकती थी| बैंगलोर की टीम ने हमेशा अच्छा खेल दिखाया है लेकिन जीत के मोर्चे पर टीम फेल रही है| अगर ये खिलाड़ी होते तो बैंगलोर के हिस्से में थोड़ी सी उम्मीद आ सकती थी|
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…