Categories: ओलंपिक

भारतीय धावक थोनाकल गोपी के बारे में जानिए सभी जानकारियां

थोनाकल गोपी जिन्हें थनाकल गोपी के नाम से भी पहचाना जाता है, वह देश के एक एथलीट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने साल 2016 में हुए रियो ओलंपिक में 10000 मीटर ट्रैक एंड फील्ड मैराथन में हिस्सा लिया था। थोनाकल गोपी एकलौते और पहले ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने एशियन मैराथन चैंपियनशिप में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। थोनाकल वर्तमान में भारतीय आर्मी में हवलदार के पद पर तैनात हैं।

शुरूआती जीवन

थोनाकल गोपी का जन्म 24 मई 1988 को केरला के वायनाड में एक आदिवासी परिवार में हुआ था। आदिवासी परिवार से आने की वजह से थोनाकल का कोई बड़ा सपना नहीं था। थोनाकल ने अपनी शुरूआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से की साथ ही खाली समय में अपने परिवार के साथ खेती में मदद करते थे। अपने स्कूल के दिनों में थोनाकल कई तरह के एथलेटिक इवेंट में हिस्सा लेते थे। एक दिन गोपी के स्कूल के फिजिकल टीचर केपी विजयी ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें अपने पास बुलाया, जिसके बाद गोपी ने रोजाना अभ्यास करना शुरू कर दिया। थोनाकल के लिए केपी विजयी उनके पहले कोच थे, जिन्होंने उनका मनोबल बढ़ाने केे साथ सपने को पूरा करने की राह दिखाई जिससे वह अपने परिवार के साथ देश को भी गर्व करने का मौका दे सके।

पर्सनल जीवन

थोनाकल का जन्म केरला के वायनाड में एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम कलिंगल बाबू है, जो सुल्तान बाथरे में किसानी करते हैं। अपने माता-पिता की एकलौती संतान हैं, थोनाकल जिन्होंने अपनी पढ़ाई काकावायला गवर्नमेंट हायर सेंकड्री स्कूल से पढ़ाई पूरी की। अपने स्कूल के दिनों में गोपी स्कूल में होने वाली अधिकतर एथलेटिक इवेंट में हिस्सा लेते थे।

गोपी ने अपना ग्रेजुएशन कोटामंगलम के मर एथेंसुईयस कॉलेज से इकॉनमिक्स में किया है, लेकिन आखिरी साल में उन्हें कॉलेज को छोड़ना पड़ा क्योंरि वह आर्मी के फिटनेस टेस्ट में पास हो गए थे, जिसके बाद 21 साल की उम्र में गोपी भारतीय आर्मी में भर्ती हो गए। गोपी इस समय हैदराबाद में आर्मी आर्टलरी सेंटर में हवलदार की पोस्ट पर तैनात हैं और वह अपना पूरा वेतन परिवार को भेजते हैं, जिससे उनकी मदद की जा सके। गोपी अपने पास सिर्फ दस हजार रूपये रखते हैं, जिससे स्पाइक्स ले सके और अपनी ट्रेनिंग कर सके।

प्रोफेशनल लाइफ

गोपी को 5000 और 10000 मीटर की लम्बी दूरी की रेस में काफी दिलचस्पी थी, जिस कारण उन्होंने इसका घंटो अभ्यास किया जब तक उन्हें मैराथन में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं मिल गयी। साल 2007 में केरला में हुई एमजी यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स मीट में थोनाकल गोपी ने 5000 और 10000 मीटर इवेंट में हिस्सा लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया और इसके कारण उन्हें भारतीय सेना में नौकरी मिल गयी जो उनके जीवन को बदलने वाला एक बड़ा कदम साबित हुआ।

थोनाकल को जब साल 2016 में होने वाले रियो ओलंपिक का टिकट मिल गया तो उसके बाद उन्होंने अपनी तैयारी आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में की। इसके बाद थोनाकल ने ऊंटी में अभ्यास किया जिससे वह अपने प्रदर्शन को सुधार सके। गोपी ने मुम्बई में मैराथन में दूसरे स्थान पर खत्म किया था, जिसके बाद उन्हें रियो का टिकट मिला था। गोपी के अलावा नितेंद्र सिंह और खेता राम भी थे जिसके बाद साल 1960 के बाद यह पहला मौका था, जब 3 पुरूष भारतीय एथलीट ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे थे।

साल प्रतियोगिता स्थान पोजीशन इवेंट समय
2014 नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप नयी दिल्ली, भारत पहला स्थान 10,000 मीटर 29:32:26
2015 एयरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन नयी दिल्ली, भारत दूसरे भारती/ 19वीं ओवरआल रैंक हॉफ मैराथन 01:02:45
2016 मुम्बई मैराथन मुम्बई, भारत दूसरे भारतीय / 11वीं ओवरआल रैंक मैराथन 02:16:15
2016 साउथ एशियन गेम्स गुवाहटी, भारत पहला स्थान 10,000 मीटर 29:10:53
2016 समर ओलंपिक गेम्स रियो डी जेनेरियो, ब्राजील पहले भारतीय / 25वीं ओवरआल रैंक मैराथन 02:15:25
2017 IAAF वर्ल्ड चैंपियनशिप लंदन, यूके पहले भारतीय / 28वीं ओवरआल रैंक मैराथन 02:17:13

निजी जानकारी

  • जन्म – 24 मई 1988
  • उम्र – 31 साल
  • जन्म स्थान – वायनाड जिला, केरला, भारत
  • राशी – जैमिनी
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – केरला
  • स्कूल – काकावायला गवर्नमेंट सेकेंड्री हाई स्कूल
  • कॉलेज – मर एंथानसुयिस कॉलेजस कोथामंगलम
  • प्रोफेशन – ट्रैक एंड फील्ड और आर्मी आर्टिलरी सेंटर में हवलदार के पद पर तैनात
  • इवेंट – 5000 मीटर और 10000 मीटर मैराथन
  • क्वालीफिकेशन – ग्रेजुएट
  • लम्बाई – 5 फुट 5 इंच
  • वजन – 56 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • रिलीजन – हिंदू

अचीवमेंट

  • भुवनेश्वर में हुए साल 2017 के एशियन गेम्स में 10000 मीटर कैटेगरी में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2016 में शिलांग में हुए साउथ एशियन गेम्स में 10000 मीटर कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।

नेटवर्थ

आर्मी अर्टिलरी सेंटर में हवलदार के पद पर तैनात होने की वजह से थोनाकल गोपी को सरकार की तरफ से एक निश्चित वेतन मिलता होगा। मुम्बई मैराथन में गोपी को प्राइज मनी के तौर पर 5.5 लाख रूपये मिले थे। जिसमें 4 लाख रूपये उन्हें इस रेस में दूसरे स्थान पर रहने के साथ पचास हजार रूपये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दिये गए थे। थोनाकल की कुल नेटवर्थ को लेकर अभी किसी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई ऑफीशियल एकाउंट नहीं है।
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर भी कोई ऑफीशियल एकाउंट नहीं है।
  • फेसबुक – @Gopi Thonakal Indian athlete https://www.facebook.com/Gopi-Thonakal-Indian-Athlete-135685826991076/
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago