साल 2010 से लेकर 2019 तक क्रिकेट जगत में इस एक दशक में होने वाले टॉप 10 विवाद

क्रिकेट विवाद: साल 2010 से लेकर 2019 तक के दशक में क्रिकेट जगत को लेकर बात करी जाए तो उसमें कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें तकनीक का भी अहम रोल रहा है, जिस कारण खिलाड़ियों को खेल के दौरान काफी सतर्क भी देखा गया हैं। मैच के दौरान कोई खिलाड़ी क्या कर रहा है, उसको लेकर कैमरे की निगाहें हर समय बनी रहती हैं।

विवाद जिसका हर खेल से एक गहरा नाता रहा है वह वक्त के साथ छोटे विवाद भी बादे में काफी बड़े होते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसा कि क्रिकेट खिलाड़ियों को एक रोल मॉडल के तौर पर देखा जाता हैं, इस कारण वह मैच के दौरान किसी भी तरह का गलत काम ना करे इसको लेकर भी सभी काफी गंभीर दिखते हैं।

इस पूरे एक दशक में हमें क्रिकेट जगत में कई बड़े विवाद देखने को मिले हैं, जिसमें साल 2010 से लेकर 2019 तक ऐसे विवाद हुई जिनसे पूरा क्रिकेटिंग जगत ही हिल कर रह गया।

आईये एक नजर डालते हैं, साल 2010 से लेकर 2019 तक में हुए टॉप 10 क्रिकेट विवाद पर

1 – विश्वकप फाइनल में 2019 में बाउंड्री गिनने का नियम और अंपायरों से हुई बड़ी गलती

साल 2019 में इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्वकप का फाइनल मैच अभी तक का सबसे यादगार मैच कहा जा सकता है। फाइनल में खेलने वाली न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड की टीमों ने शानदार खेल दिखाया लेकिन एक फैसले ने काफी विवाद खड़ा कर दिया।

जब इंग्लैंड की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन बनाने थे, तो बेन स्टोक्स ने शुरुआती 2 गेंदे डॉट खेली जिसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर 6 रन मार दिए जिसके बाद इंग्लैंड की टीम को आखिरी 3 गेंद पर जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। ओवर की चौथी गेंद जो फुलटॉस थी, उसे स्टोक्स ने डीप मिडविकेट की तरफ मारकर 2 रन लेने के लिए दौड़ पड़े जिसमें दूसरा रन पूरा करने के चक्कर में डिप मिडविकेट से मार्टिन गुप्टिल का थ्रो स्टोक्स के बल्ले से लगकर बाउंड्री के लिए चला गया जिसके बाद अंपायर ने टीम को 6 रन दे दिए।

इस मैच के कुछ दिन बाद पूर्व आईसीसी अंपायर साइमन टॉफल ने एक बयान में कहा कि उस गेंद पर अंपायर को 5 रन देने चाहिए थे। वहीं मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना ने भी अपनी गलती मानते हुए कहा कि उनसे समझने में भूल हो गयी। इस फैसले की वजह से मैच टाइ पर खत्म हो गया जिस कारण सुपर ओवर खेला गया।

सुपर ओवर में न्यूज़ीलैंड की टीम को 16 रनों का लक्ष्य मिला और इसके बाद किवी टीम 15 रन बनाकर सुपर ओवर में भी मैच को टाई पर रोक दिया जिसके बाद विजेता का फैसला बाउंड्री के आधार पर किया गया और इंग्लैंड की टीम को नया विश्व विजेता बनाया गया। इस नियम को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी नाराजगी देखी गयी और सोशल मीडिया पर फैंस न्यूज़ीलैंड टीम का साथ देते हुए दिखे।

2 – क्रिकेट विवाद- सैंडपेपर कांड

मार्च 2018 में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट पूरी तरह से विवादों के घेरे में उस समय आ गया जब टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खेलने के लिए वहां के दौरे पर थी। स्टीव स्मिथ की कप्तानी में टीम 1-1 से सीरीज़ की बराबरी पर थी, जिसके बाद तीसरा टेस्ट मैच केपटाउन में खेला जाना था।

ऑस्ट्रेलियन टीम से खेल रहे युवा ओपनिंग बल्लेबाज़ कैमरुन बैनक्रॉफ्ट को एक पीले रंग के सैंडपेपर से गेंद को रगड़ते हुए देखा गया, जिससे गेंद को जल्द रिवर्स स्विंग मिल सके। कैमरुन की इस हरकत को कैमरे में पकड़ लिया जिसके बाद वह अपनी ट्राउजर के अंदर इसे छुपाने लगे। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बैनक्रॉफ्ट के साथ आकर पूरी गलती खुद पर लेते हुए बताया कि यह टीम का फैसला था।

स्टीव स्मिथ का प्रेस कॉंफ्रेस में कबूल करने के बाद ऑस्ट्रेलियन टीम पर सभी क्रिकेट फैंस का गुस्सा निकलने लगा। जिसके बाद इसमें शामिल सभी खिलाड़ियों पर एक टेस्ट मैच का बैन तत्काल प्रभाव से लगा दिया वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर 1 साल का बैन लगाने के साथ कैमरुन बैनक्रॉफ्ट पर 9 महिने का किसी भी बैन लगा दिया।

3 – पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने की स्पॉट फिक्सिंग

इस दशक की शुरुआत में ही क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा विवाद देखने को मिला जिसके बाद इस खेल की ईमानदारी तक को लेकर सवाल खड़े होने लगे। पाकिस्तान की टीम साल 2010 में इंग्लैंड के दौरे पर थी, जहां पर टीम के 3 खिलाड़ियों को स्पॉट फिक्सिंग करने के मामले में पकड़ा गया था। इन सभी ने खेल में खराब प्रदर्शन करने के लिए पैसे लिए थे।

मोहम्मद आमिर, सलमान बट्ट और मोहम्मद आसिफ ने इस पूरे मामले को अंजाम दिया था। आमिर ने लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान जानबूझकर नो बॉल डाली थी, जिसके बाद टीम के कप्तान ने इस पूरे मामले को लेकर अपनी तरफ से सफाई दी थी, बट्ट और आसिफ भी इस कांड में पूरी तरह से लिप्त थे।

आमिर की उस समय उम्र सिर्फ 18 साल थी और वह शानदार तेज़ गेंदबाज़ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे थे। लेकिन उनके एक गलत कदम की वजह से वह काफी पीछे चले गए। आमिर को उनकी इस गलती के लिए 5 साल की सजा हुई वहीं सलमान बट्ट को 10 साल जबकि मोहम्मद आसिफ को 7 साल की सजा का ऐलान किया गया।

आसिफ और सलमान ने किसी तरह की क्षमा याचना का अनुरोध नहीं किया जिसके बाद दोनों को ही जेल में डाल दिया गया। जिसमें बट्ट को 30 महिने की जेल हुई जबकि आसिफ को 1 साल से अधिक सलाखों के पीछे रहना पड़ा। वहीं आमिर को भी 6 महिने के लिए जेल की हवा खानी पड़ी। क्रिकेट इतिहास में यह सबसे बुरे दिनों में से एक था।

4 – क्रिकेट विवाद -आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग

साल 2010 में हुई स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के बाद एक बार फिर से यह कांड साल 2013 में उस समय देखने को मिला जब इंडियन प्रीमियर लीग का सीज़न खेला जा रहा था। आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी एस. श्रीसांत, अजीत चंडीला और अंकीत चौवान को दिल्ली पुलिस ने स्पॉट फिक्सिंग करने के मामले में गिरफ्तार किया था।

तीनों के खिलाफ इस बात का आरोप लगाया गया था, कि इन्होंने पैसे लेकर मैच के किसी एक पल को फिक्स करने की योजना बनायी थी। इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद ही इनको बैन कर दिया गया जिसके बाद अभी तक इनमें फिर कोई क्रिकेट फील्ड में खेलता हुआ नहीं दिखाई दिया है।

बॉलीवुड एक्टर विंदू दारा सिंह और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के प्रिंसिपल गुरुनाथ मय्यपन को भी सट्टेबाजों के संपर्क में होने की वजह से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स टीम के सह मालिकों को लेकर भी यह आरोप लगे थे, कि वह भी इस पूरे प्रकरण में शामिल हैं, जिसके बाद उन्हें आईपीएल से ही पूरी तरह सस्पेंड कर दिया गया था।

इस पूरे मामले को लेकर जांच काफी लम्बे समय तक चली थी, जिसके बाद देश की सर्वोच्च अदालत ने राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2016 और 2017 के लिए बैन कर दिया था।

5 – कॉफी विद करन में लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या के बयान को लेकर मचा बवाल

साल 2019 की शुरुआत में टीवी टॉक शो कॉफी विद करन में भारतीय क्रिकेट टीम के 2 बड़े सितारे लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या ने शिरकत की थी। इस टॉक शो को बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर करन जौहर होस्ट करते हैं, जिसमें कई हस्तियां शामिल हुई हैं और उन्होंने शो के दौरान पूछे जाने वाले विभिन्न सवालों का अपने अंदाज में जवाब दिया है।

राहुल और पांड्या ने खेल के अतिरिक्त अपने जीवन को लेकर इस शो में कई खुलासे किए। इसी दौरान दोनों ने एक सवाल के जवाब में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी जिसके बाद जहां इसको लेकर माफी भी मांगी लेकिन बीसीसीआई ने दोनों को ही ऑस्ट्रेलिया दौरे से बीच में ही वापस बुला लिया।

इन दोनों का बैन इस प्रकरण के कुछ हफ्तों के बाद हटा लिया गया लेकिन जांच चलती रही है। जिसके बाद आईपीएल के 12 वें सीज़न के दौरान पूरे मामले को लेकर दोनों ही खिलाड़ियों पर बीसीसीआई ने 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और बीसीसीआई की तरफ से डीके जैन ने आगे इस मामले में किसी भी तरह की कार्यवाही से इंकार करते हुए मामले को बंद कर दिया।

6 – केविन पीटरसन का टीम से निकाला जाना

इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले केविन पीटरसन ने आखिरी बार टीम के लिए जनवरी 2014 में खेला था। यह उस साल का पहला टेस्ट मैच था, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाना था, जिसमें कंगारु टीम ने जीत हासिल करके जहां सीरीज़ को 5-0 से अपने नाम पर किया था, तो वहीं एशेज को भी वापस पाया था। पीटरसन के लिए यह सीरीज़ बेहद खराब बीती थी और वह 29.40 के औसत के साथ सीरीज़ में सिर्फ 294 रन ही बना सके थे।

इस सीरीज़ के खत्म होने के बाद पीटरसन को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया जिसमें इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का मानना था, कि वह अपनी टीम को पूरी तरह से बदलना चाहता है। यह एक दिग्गज़ खिलाड़ी के करियर का विवादास्पद अंत था, पीटरसन ने 13797 अंतरराष्ट्रीय रन अपने करियर के दौरान बनाये हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ केविन पीटरसन का विवाद किसी से छुपा नहीं रहा है, जिसमें इस स्टार बल्लेबाज़ को साल 2012 के साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम में जगह नहीं मिलना था। एंड्रयू स्ट्रास के साथ भी पीटरसन के अच्छे रिश्ते नहीं थे, वहीं उस समय टीम के कोच एंडी फ्लावर के साथ साल 2013-14 की एशेज़ सीरीज़ के दौरान भी उनके मतभेद की खबरे आयी थी।

7 – क्रिकेट विवाद – बेन स्टोक्स को किया गया गिरफ्तार

साल 2017 में इंग्लैंड टेस्ट टीम के नये उपकप्तान बने ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल पुलिस ने मारपीट करने की वजह से गिरफ्तार कर लिया था, जिसमें उनके साथ टीम के ही साथी खिलाड़ी एलेक्स हेल्स भी शामिल थे। दोनों ही खिलाड़ियों को ब्रिस्टल में दो व्यक्तियों को एक बार के बाहर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था। जिसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से स्टोक्स को टीम से बाहर निकालने के साथ उनका नाम एशेज़ सीरीज़ से भी वापस ले लिया था।

जिसके बाद स्टोक्स को लम्बे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बनाकर रखना पड़ा और पूरा मामला नवंबर में जाकर खत्म हुए जिसके बाद फरवरी 2018 में स्टोक्स की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एकबार फिर से वापसी हुई। लगभग 1 साल तक के लिए स्टोक्स को अपनी इस गलती की वजह से क्रिकेटिंग फील्ड से बाहर रहना पड़ा था।

8 – अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच तनातनी

किसी भी खेल में कप्तान और कोच के बीच विवादों की खबरे आना कोई नयी बात नहीं है और भारतीय क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं रहा है। सौरव गांगुली और ग्रेग चैपल के बीच हुआ विवाद 21 वीं सदी की शुरुआत का मामला हैं। इसके बाद टीम इंडिया में एकबार फिर से कोच और कप्तान के बीच विवाद देखने को मिला जिसमें विराट कोहली और अनिल कुंबले 2 दिग्गज़ भारतीय खिलाड़ी शामिल थे।

साल 2016 में अनिल कुंबलेे को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया था और उनके कार्यकाल में टीम ने शानदार प्रदर्शन भी किया था। टीम इंडिया ने तीनों ही फार्मेट में शानदार क्रिकेट खेला था, लेकिन कुंबले ने एक साल के बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यह खबरे आयी थी, कि कोहली और कुंबले के बीच विवाद है, जिसमें कप्तान कोहली को कोच की प्लेइंग इलेवन पसंद नहीं थी, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले टेस्ट मैच के लिए चुनी थी।

कोहली ने इन सारे विवादो को सिरे से लगातार खारिज़ करते रहे लेकिन साल 2017 की जून में हुई चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मैच में पाकिस्तान से हार मिलने के बाद अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने इस इस्तीफे में कुंबले ने बोर्ड से नाराजगी भी जाहिर की थी।

9 – क्रिकेट विवाद – पूरी वेस्टइंडीज़ की टीम टॉस के लिए मैदान में आयी

टॉस के समय 4 से 5 लोग पिच के पास मौजूद होते हैं, जिसमें दोनों ही टीमों के कप्तान, मैच रैफरी और प्रिजेंटर के साथ एक टॉस रिप्रिजेंटिव। लेकिन साल 2014 में वेस्टइंडीज़ की टीम भारतीय दौरे पर थी, जिसमें सीरीज़ केे चौथे वनडे मैच में पूरी विंडीज़ टीम टॉस के समय एकसाथ खड़ी हुई थी। सभी खिलाड़ी अपनी टीम के कप्तान ड्वेन ब्रावो के पीछे खड़े हुए थे।

विंडीज़ खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच में विवाद था, जिस कारण कैरेबियन पुरुष क्रिकेट टीम ने अपनी तरफ से बोर्ड को संदेश भेजने की कोशिश करी थी, कि वह इसके बाद कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। चार वनडे मैच खेलने के बाद पूरी टीम ने दौरे का बहिष्कार करने का फैसला किया जिससे बोर्ड को एक कड़ा संदेश भेजा जा सके।

टीम को उस समय दौरे पर एक और वनडे मैच के साथ टी20 और तीन टेस्ट मैच की सीरीज़ को खेलना था। जिसके बाद ड्वेन ब्रावो की कप्तानी में टीम ने बीच में दौरा छोड़कर अपने देश वापस चले गए थे, जिसके बाद श्रीलंका के साथ भारतीय टीम को 5 मैचो की वनडे सीरीज़ को खेलना पड़ा।

10 – डेविड वार्नर और क्विंटन डी कॉक के बीच ड्रेसिंग रुम में हुई लड़ाई

डेविड वार्नर स्वभाव से बेहद आक्रामक खिलाड़ी हैं और वह किसी भी चीज़ को लेकर बिल्कुल भी नहीं शर्माते हैं। साल 2018 में जब ऑस्ट्रेलियन टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी, तो उस समय मैच देखने आये प्रशंसको के निशाने पर भी डेविड वार्नर थे। जिसमें वह कई मामलो में लिप्त होते हुई देखे गए जिसमें एक प्रकरण में वह क्विंटन डी कॉक के साथ भिड़ते हुए दिखाई दिये।

लीक हुई सीसीटीवी फुटेज में जब दोनों ही टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रुम के अंदर जा रहे थे, तो डी कॉक और वार्नर एक दूसरे से भिड़ गए, जिसमें वार्नर ने डी कॉक का पीछा करते हुए उनके ड्रेसिंग रुम में साथ चले गए, जिसके बाद टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा और टिम पिन ने उन्हें कई बार पीछे की तरफ धकेला।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago