मैच के दौरान फैंस की पंत पर ओलचना को लेकर विराट कोहली ने मैदान में दिखाई नाराज़गी

भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज़ के खिलाफ घर पर लिमिटेड ओवरो की सीरीज़ खेलने में व्यस्त हैं, जिसमें तीन मैचो की टी20 सीरीज़ पहले खेली जा रही है। हैदराबाद में खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने 200 से अधिक के स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी, इसके बाद 8 दिसंबर को सीरीज़ का दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम में खेला गया जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवरो में 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना सकी, जिसके जवाब में 2 बार टी20 वर्ल्डकप जीत चुकी वेस्टइंडीज़ की टीम ने 18.3 ओवरो में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य का पीछा करते हुए सीरीज़ को 1-1 से बराबरी पर लाकर जीवित रखा।

दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम की हार को लेकर गंभीरता से देखा जाए तो उसमें तेज़ गेंदबाज़ो के साथ स्पिनर्स भी पहले 2 टी20 मैच में कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है, इसके साथ टीम की फील्डिंग में भी खामियां देखने को मिली हैं। दूसरे टी20 मैच में भुवनेश्वर कुमार जब पारी का 5 वां ओवर कर रहे थे, तो उस समय टीम को लिंडल सिमंस और एविन लुईस दोनों के विकेट मिल सकते थे, लेकिन वाशिंगटन सुंदर और रिषभ पंत ने कैच को लपका ही नहीं।

लेकिन मामला 5 वें ओवर की चौथी गेंद पर अधिक गंभीर हो गया जब रिषभ पंत ने एविन लुईस के एक आसान से कैच को पकड़ने में चूक कर दी। रिषभ पंत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहली गलती देखने को नहीं मिली है, इससे पहले भी वह विकेटकीपिंग के दौरान इस तरह की गलतियां कर चुके हैं, जिससे टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा है।

रिषभ पंत के इस तरह से कैच छोड़ने के बाद मैदान में मौजूद फैंस भी उनकी आलोचना करने लगे और पूरे स्टेडियम में धोनी-धोनी का नाम पुकारा जाने लगा। इसे देखने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली बिल्कुल भी खुश नहीं थे, और उन्होंने बाउंड्री पर फील्डिंग करने के दौरान फैंस को उनकी इस हरकत को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

विराट ने पहले भी पंत के साथ धैर्य रखने को लेकर बयान दिया है

पिछले कुछ समय से रिषभ पंत लगातार सभी आलोचकों की नजरो में बने हुए हैं। जिसके पीछे उनका बल्ले से लगातार खराब फार्म और विकेट के पीछे भी अच्छा प्रदर्शन ना कर पाना है। इसको लेकर फैंस का भी मानना है, कि संजू सैमसन को टीम में मौका दिया जाना चाहिए। हालांकी पंत ने बल्लेबाज़ी में 22 गेंदो में नाबाद 33 रनों की पारी जरूर खेली थी।

लेकिन जब भी मैच के दौरान विकेटकीपिंग में कोई गलती करते हैं, तो स्टेडियम में धोनी का नाम पुकारा जाना कोई नहीं बात नहीं है। कोहली ने इस सीरीज़ से पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में पंत को लेकर बयान देते हुए कहा था, कि, हमें रिषभ पंत की प्रतिभा पर विश्वास करना होगा, लेकिन ये हमारे लिए भी जरुरी है, कि हर खिलाड़ी को अकेला कुछ समय के लिए छोड़ देना चाहिए।

हमें उनकी गलतियों को लेकर बार-बार धोनी का नाम नहीं पुकारना चाहिए क्योंकि कोई भी खिलाड़ी जब अपने देश के लिए खेल रहा होता है, तो वह जानबूझकर गलतियां करना नहीं चाहता है। इस कारण हमें सभी को सपोर्ट करना चाहिए।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago