Categories: CricketIPL

IPL 2020: 3 खिलाड़ी जो इस सीजन में बन सकते हैं पांच हजारी

IPL में 5000 रन: IPL दुनिया का सबसे बड़ा T20 लीग है और इस लीग में कई सारे बड़े खिलाड़ी खेलते हैं. साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई थी और इसके बाद यह लीग भारत में काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गया.

बहुत से खिलाड़ी IPL के पहले सीजन से ही खेल रहे हैं और अभी तक वह इस लीग का हिस्सा है. इतने सालों में कुछ खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने IPL में ढेरों रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली और सुरेश रैना उन कुछ चुनिंदा क्रिकेटर्स में से एक है जो IPL में 5000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. इसके बावजूद भी कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो IPL 2020 में 5000 रन पूरे कर सकते हैं. इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 खिलाड़ियों के बारे में जो IPL 2020 में अपने 5000 रन पूरे कर सकते हैं.

रोहित शर्मा- 4898 रन

रोहित शर्मा ने 2008 में IPL में डेब्यू किया था. वह अभी तक इस लीग में 188 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 4898 रन बनाए हैं.  IPL में उनका एवरेज 31.60 का रहा है. वह 1 शतक और 36 अर्धशतक लगा चुके हैं. रोहित शर्मा अगले सीजन में 5000 रन पूरे कर सकते हैं क्योंकि वह इस बड़े रिकॉर्ड से सिर्फ 102 रन दूर है.

डेविड वॉर्नर- 4706 रन

डेविड वॉर्नर को IPL खेलते हुए लंबा समय हो चुका है. IPL में वह 126 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान वह 4706 रन बनाने में सफल रहे हैं. IPL में उनका एवरेज 43.17 का रहा है. वह इस लीग में 4 शतक और 44 अर्धशतक लगा चुके हैंडेविड IPL के अगले सीजन में 5000 रन पूरे कर सकते हैं क्योंकि उन्हें अब सिर्फ 294 रन चाहिए. वह आसानी से इतने रन बना सकते हैं.

शिखर धवन- 4579 रन

शिखर धवन कई सारी IPL टीम का हिस्सा रह चुके हैं. वह मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली केपिटल्स के लिए खेल चुके हैं. शिखर ने अभी तक IPL में 159 मैच खेले हैं जहां वह 4579 रन बनाने में सफल रहे हैं. इस दौरान उनका एवरेज 33.42 का रहा है. धवन IPL में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं लेकिन उनका सर्वाधिक स्कोर 97 नाबाद है. वह 37 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं. धवन अब 5000 रन पूरे करने से सिर्फ 421 रन चाहिए और उनका यह सीजन बढ़िया रहता है तो वह IPL 2020 में ही यह बड़ा कारनामा कर सकते हैं.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago