भारतीय टीम को साल 2020 में की शुरुआत में अपना सबसे बड़ा इम्तिहान न्यूज़ीलैंड के दौरे पर देना हैं, जहां पर टीम इंडिया इस बार एक पूरा दौरा करने जा रही है। इस दौरे से पहले भारतीय ए टीम के खिलाड़ी भी न्यूज़ीलैंड में सीरीज़ खेलने के लिए जायेंगे। विराट कोहली की कप्तानी में टीम को 5 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ खेलनी हैं।
इस दौरे की शुरुआत 24 जनवरी को टी20 सीरीज़ के साथ होगी जबकि दौरे का अंतिम मैच मार्च की शुरुआत में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस दौरे पर टीम को मिलने वाली सुरक्षा को लेकर थोड़ा अधिक गंभीर है, क्योंकि पिछले साल बांग्लादेश की टीम जब न्यूज़ीलैंड के दौरे पर थी, तो क्राइसचर्च की एक मस्जिद में हुए हमले में 50 लोग मारे गए थे, जिसके बाद बांग्लादेश की टीम सीरीज़ का आखिरी टेस्ट मैच खेले बिना ही वापस लौट आयी थी।
इसी मामले को लेकर न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के प्रमुख डेविड व्हाइट ने अपनी तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा है, कि जो भी टीम हमारे देश का दौरा कर रही है, उन्हें अधिक सुरक्षा मुहैया कराई जा रही जिसके बाद किसी तरह की चिंता नहीं करनी चाहिए। हमने बीसीसीआई को भी इससे अवगत करा दिया है और इसको लेकर हम अधिक कुछ नहीं कह सकते हैं।
बीसीसीआई से भी कई ऑफीशियल्स लगातार न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड के संपर्क में हैं जिसको लेकर बीसीसीआई के एंटी करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट के अजीत सिंह ने कहा कि, हम उनके संपर्क में लगातार हैं और उन्होंने भी स्थिती का आकलन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और भी अधिक मजबूत कर दिया है।
खाना भी एक बड़ी समस्या है
सुरक्षा व्यवस्था के अलावा बीसीसीआई को इस दौरे पर एक और समस्या से निपटना होगा जिसमें खिलाड़ियों को मिलने वाला खाना जो न्यूज़ीलैंड में एक अतिरिक्त समस्या है, क्योंकि टीम में मौजूद अधिकतर खिलाड़ी शाकाहारी हैं और वह अपनी डाइट को लेकर काफी गंभीर भी रहते हैं, वहीं न्यूज़ीलैंड में भारतीय खाने की व्यवस्था अच्छी नहीं है।
टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री भी बीसीसीआई के सेक्रेट्री जय शाह से मामले को लेकर चर्चा कर चुके हैं, जिसमें खाने के साथ जिम की व्यवस्था भी शामिल थी। दोनों ही टीम इस दौरे पर पहले 5 मैचो की टी20 सीरीज़ खेलेंगी जिसको लेकर सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…