रणज़ी ट्राफी का 2019-20 का सीज़न इस समय पूरे देश में खेला जा रहा है और प्रथम श्रेणी क्रिकेट का यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट कई खिलाड़ियों को लिए टीम इंडिया में अपनी जगह को बनाने के लिए काफी महत्तवपूर्ण माना जाता है। रणज़ी ट्राफी में पिछले कुछ सालों से यह बात चल रही है, कि इनके मैचो में भी डीआरएस का उपयोग किया जाना चाहिए जिससे अंपायरो की तरफ से होने वाले गलत फैसलों को रोका जा सके।
अंपायरो के गलत फैसले का शिकार खिलाड़ी को होना पड़ता है, जिसके कारण मैच के बीच में ही वह काफी गुस्से में देखा जाता है और जैंटलमेन गेम को एक खराब दिन का भी सामना करना पड़ता है। इसी तरह की एक घटना पंजाब और दिल्ली के बीच खेले जा रहे रणज़ी ट्राफी के राउंड 4 में एलीट ग्रुप ए और बी के मैच में देखने को मिला।
मोहाली में इस मैच के पहले दिन पंजाब की टीम पहले बल्लेबाज़ी कर रही है, जिसमें शुभमन गिल को विवाद का सामना करना पड़ा। बल्लेबाज़ी के दौरान जब एक कैच की अपील पर अंपायर ने उन्हें ऑउट करार दिया तो गिल को उनका ये फैसला पसंद नहीं आया और उन्होंने मैदान छोड़कर जाने से मना कर दिया, जिसके बाद अंपायर ने भी अपने इस फैसले को बदल दिया लेकिन यह बात दिल्ली की टीम को पसंद नहीं आयी।
दिल्ली ने गेंदबाज़ी करने से मना किया
गिल को ऑउट करने वाले गेंदबाज़ ने गेंदबाज़ी करने से मना कर दिया जिसके बाद कप्तान नितीश राणा के नेतृत्व में पूरी टीम ने फील्ड को छोड़ने का फैसला किया। नितीश राणा ने गिल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अंपायर के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, लेकिन मैच रेफरी के बीचबचाव करने के बाद फिर से शुरु कराया जा सका।
इसके बाद गिल को दिल्ली के सिमरजीत सिंह ने विकेटकीपर अनुज रावत के हाथों कैच ऑउच करवाकर पवेलियन वापस भेज दिया जिसको लेकर किसी को कोई संदेह नहीं था। रणज़ी ट्राफी में पहली बार अंपायरो लेकर इतना विरोध खिलाड़ियों की तरफ से देखने को मिला है। इससे पहले पिछले साल सौराष्ट्रा की तरफ से खेल रहे चेतेश्वर पुजारा को अंपायर के गलत फैसले का शिकार होना पड़ा था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…