2019 में WWE और रेसलिंग जगत में कई सारे रिकार्ड्स टूटे. इन सारे रिकार्ड्स में विमेंस सुपरस्टार्स का बहुत बड़ा हाथ था. साल 2018 की तरह साल 2019 भी विमेंस सुपरस्टार्स के लिए याद रखा जाएगा. 2019 में कुछ ऐसी महिला सुपरस्टार्स भी रही जिन्होंने काफी बढ़िया काम किया. आज हम उन्हीं में से टॉप 5 विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं.
बैकी लिंच (Becky Lynch)
बैकी लिंच वर्तमान में WWE की विमेंस सुपरस्टार है. साल की शुरुआत में बैकी, विमेंस रॉयल रंबल मैच जीत गयी थी. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया के मेन इवेंट में हिस्सा लिया. मेन इवेंट में वह रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीती. यह काफी बड़ी चीज़ रही, वह रेसलमेनिया मेन इवेंट जीतने वाली पहली सुपरस्टार है. उन्होंने इस साल रॉ विमेंस चैंपियनशिप को सबसे ज्यादा समय तक अपने पास रखा है.
बेली के लिए 2018 का साल निराशाजनक रहा था लेकिन साल 2019 वह हमेशा याद रखेगी. शुरुआत में वह साशा बैंक्स के साथ मिलकर WWE की पहली विमेंस टैग टीम चैंपियन बनी. इसके बाद उन्होंने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट जीता और कैश–इन करके स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बन गयी. उन्होंने लंबे समय तक टाइटल को अपने पास रखा जहां बीच में हील टर्न वाली स्टोरीलाइन में उन्हें चैंपियनशिप गंवाना पड़ी लेकिन वह फिर चैंपियन बन गयी.
शार्लेट (Charlotte Flair)
शार्लेट फ्लेयर के लिए WWE में डेब्यू के बाद लगभग हर साल अच्छा रहा है. 2019 भी उनके लिए खास रहा. शार्लेट को रेसलमेनिया 36 के मेन इवेंट में बतौर स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन मैच में हिस्सा लेने का मौका मिला. इसके अलावा उन्होंने इसी साल अपनी 8वीं, 9वीं और 10वीं विमेंस चैंपियनशिप जीती. WWE ने 2019 में उन्हें सबसे बड़ी स्टोरीलाइन में डाला और यह उनके करियर के लिए अच्छी बात रही.
शायना बैजलर (Shayna Baszler)
शायना के लिए साल 2019 बढ़िया रहा. वह पूरे साल ज्यादातर मौकों पर NXT विमेंस चैंपियन रही. बीच वह टाइटल जरूर हारी थी लेकिन वह फिर चैंपियन बन गयी. इन सबके अलावा बैज़लर ने सर्वाइवर सीरीज की स्टोरीलाइन में अहम रोल अदा किया और यहां से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली. उन्होंने सर्वाइवर सीरीज 2019 पीपीवी के मेन इवेंट में रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बेली को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी.
असुका (Asuka)
असुका के लिए 2018 की तरह साल 2019 भी ठीक रहा. आसुका साल की शुरुआत में स्मैकडाउन की विमेंस चैंपियन थी. टाइटल हारने के बाद वह रेसलमेनिया के विमेंस बैटल रॉयल मैच का हिस्सा बनी और अंत तक टिकी रही. बाद में आसुका ने कायरी सेन के साथ टीम बनाई और जल्द ही वह विमेंस टैग टीम चैंपियन बन गयी. फिलहाल, वह चैंपियन है और बढ़िया काम कर रही है. वह रॉयल रंबल में रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच का हिस्सा रह सकती है.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…