top 5 WWE Players of 2019: WWE दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट कंपनी है. हर साल कई सारे सुपरस्टार्स को WWE की रिंग में लड़ने का मौका मिलता है. WWE के पास रेसलिंग वर्ल्ड का सबसे बड़ा रोस्टर है, हर एक सुपरस्टार अलग–अलग ब्रांड में शामिल है. साल 2019 WWE के लिए बढ़िया रहा है.
कुछ सुपरस्टार्स के लिए यह साल यादगार रहेगा तो कुछ सुपरस्टार्स के लिए यह साल भूलने लायक रहेगा. फिलहाल, जानते हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिनके लिए 2019 बढ़िया रहा.
कोफी किंग्सटन (Kofi Kingston)
साल की शुरुआत में काफी टैग टीम डिवीज़न का हिस्सा थे. उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि वह रेसलमेनिया जैसे बड़े पीपीवी में WWE चैंपियनशिप जीत जाएंगे. कोफी किंग्सटन ने रेसलमेनिया 35 में डेनियल ब्रायन को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद वह 150 से भी ज्यादा दिनों तक इस टाइटल को अपने पास रखने में सफल रहे थे. इसके अलावा वह और बिग ई कुछ समय पहले रिवाइवल को हारकर स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी.
बैकी लिंच (Becky Lynch)
top 5 WWE Players of 2019: बैकी लिंच ने साल की शुरुआत में ही रॉयल रंबल मैच जीत लिया था. इसके बाद वह रेसलमेनिया के मेन बेवेंट का हिस्सा बनी. उन्होंने रोंडा राउजी को पिन किया और डबल चैंपियन बन गई. वह एक समय पर रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीतने वाली पहली सुपरस्टार थी. इसके अलावा उन्होंने सबसे ज्यादा समय तक रॉ विमेंस चैंपियनशिप को अपने पास रखी. उनके लिए साल की शुरुआत और अंत दोनों ही जबरदस्त रहा थी.
ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar)
ब्रॉक लेसनर के लिए पिछले कुछ साल बढ़िया ही गए हैं और 2019 भी द बीस्ट के लिए सही रहा है. साल की शुरुआत में वह यूनिवर्सल चैंपियन थे. रेसलमेनिया में टाइटल हारने के बाद वह मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट जीत गए थे. इसके बाद वह फिर चैंपियन बने और समरस्लैम में फिर टाइटल हार गए. इसके बाद उन्होंने WWE चैंपियनशिप के लिए कोफी किंग्सटन को एक मैच में सिर्फ 7 ही सेकंड मे हरा दिया और वह अभी भी चैंपियन हैm
सैथ रॉलिंस (Seth Rollins)
top 5 WWE Players of 2019: सैथ रॉलिंस ने बैकी की तरह ही साल की शुरुआत रॉयल रंबल मैच जीतकर की थी. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया जैसे बड़े पीपीवी में ब्रॉक लैसनर को हराया. चैंपियनशिप हारने के बाद वह समरस्लैम में फिर चैंपियन बने. रॉलिंस ने बतौर चैंपियन काफी अच्छा काम किया. फीन्ड से चैंपियनशिप हारने के बाद उनका चौंकाने वाला हील टर्न देखने को मिला. अभी भी WWE ने उनकी बुकिंग जबरदस्त तरीके से रखी है.
रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio)
रे मिस्टीरियो एक जबरदस्त परफॉर्मर है. उन्होंने इस साल एंड्राडे के साथ कैंसर यादगार मैच दिए. रेसलमेनिया में उन्हें US चैंपियनशिप के लिए मैच मिला. कुछ समय बाद वह यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी बने. इंजर्ड होने की वजह से उन्हें टाइटल छोड़नी पड़ी. इस दौरान उनके बेटे डॉमिनिक भी WWE में नजर आए. उन्हें ब्रॉक लैसनर के खिलाफ एक जबरदस्त मैच लड़ने का मौका मिला. इसके साथ ही वह कुछ समय बाद फिर US चैंपियन बन गए.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…