Categories: CricketIPL

IPL में खेलने वाले टॉप 5 सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

Youngest Players in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 12 सीज़न खेले जा चुके हैं, जिसमें टीमों के प्रदर्शन को लेकर बात करे तो उसमें मुम्बई इंडियंस अभी तक आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम कही जा सकती हैं, क्योंकि उसने 12 सीज़न में से 4 बार खिताब पर कब्जा किया हैं, वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है, जिसने 3 बार आईपीएल ट्राफी को जीता है।

आईपीएल शुरु होने के बाद युवा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मौका मिलता हैं, जिसमें वह अपने खेल के जरिए सभी को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं। अभी तक हुए 12 सीज़न में यदि हम टॉप 5 सबसे कम उम्र में आईपीएल में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों को लेकर बात करे तो उसमें पहले नंबर पर 12 वें सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से खेलने वाले प्रयास रे बर्मन हैं।

प्रयास रे बर्मन ने आईपीएल में आरसीबी की टीम से डेब्यू करते हुए अपना पहला मैच 16 साल 157 दिन की उम्र में खेला जिसमें उन्होंने इस मामले में आईपीएल के 11 वें सीज़न में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से डेब्यू करने वाले मुजीब उर रहमान के सबसे कम उम्र में आईपीएल में डेब्यू करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

मुजीब ने आईपीएल में अपना पहला मैच 17 साल 11 दिन की उम्र में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए खेला था। बर्मन ने आईपीएल के 12 वें सीज़न की नीलामी के दौरान सुर्खियां बटोरी थी, जब उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में नीलामी के दौरान आरसीबी की टीम ने खरीदा था। बर्मन ने उससे पहले विजय हजारे ट्राफी में बंगाल की टीम के लिए डेब्यू करते हुए सबसे अधिक विकेट हासिल किए थे।

 

इसके अलावा इस लिस्ट में सरफराज खान का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने 17 साल 177 दिन की उम्र में आईपीएल में अपना पहला मैच आरसीबी की टीम के लिए खेला था। वहीं प्रदीप सांगवान ने 17 साल 179 दिन की उम्र में आईपीएल में डेब्यू किया था, जिसमें उनका पहला मैच दिल्ली डेयरडेविल्स/कैपिटल्स की टीम के लिए था। इसके अलावा इस लिस्ट में 5 वें नंबर पर वाशिंगटन सुंदर का नाम हैं, जिन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू 17 साल 199 दिन की उम्र में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए किया था।

यहां पर देखिए आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले टॉप 5 खिलाड़ी | Youngest Players in IPL

नंबर खिलाड़ी टीम उम्र
1 प्रयास रे बर्मन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 16 साल 157 दिन
2 मुजीब उर रहमान किंग्स इलेवन पंजाब 17 साल 11 दिन
3 सरफराज खान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 17 साल 177 दिन
4 प्रदीप सांगवान दिल्ली डेयरडेविल्स/कैपिटल्स 17 साल 179 दिन
5 वाशिंगटन सुंदर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स 17 साल 199 दिन

 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago