Categories: CricketIPL

IPL में चियरलीडर्स को एक मैच के साथ पूरे सीज़न के लिए मिलते हैं, इतने रुपये

IPL Cheerleaders Salary: यदि हम इंडियन प्रीमियर लीग को उसके 12 सीज़न खत्म होने के बाद पहले सीज़न की तरफ जायें तो इसे शुरु करने का जो सबसे बड़ा कारण था, वह यह कि फैंस को 4 घंटे में शानदार मनोरंजन मिले। इसी कड़ी में हर फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के लिए चियरलीडर्स का चुनाव किया जो मैच के दौरान दर्शकों का भी मनोरंजन कर सके।

क्रिकेट वर्ल्ड के लिए यह पहला ऐसा टूर्नामेंट था, जिसमें चीयरलीडर्स भी शामिल थी, आईपीएल की इन चियरलीडर्स को फील्ड के बाहर भी होने वाली एक्टीविटी में शामिल किया गया। जिसमें फोटो शूट, और ओपनिंग सेरेमनी जैसे इवेंट में उन्होंने हिस्सा लिया। हर चीयरलीडर्स को पूरे सीज़न के लिए उनकी फ्रेंचाइज़ी से काफी पैसे मिलते हैं।

आईपीएल चियरलीडर्स सैलरी | IPL Cheerleaders Salary

6000 से लेकर 12000 रूपये तक एक चियरलीडर एक मैच के मिलते हैं, जिसमें यदि उनकी टीम जीत हासिल करती है, तो 3000 रुपये बोनस के तौर पर भी उन्हें मिलते हैं। इसके अलावा 7000 से 12000 रुपये तक उन्हें मैच के अलावा होने वाली एक्टीविटी के लिए मिलते हैं। इसके अलावा हर सीज़न में उनके इस वेतन में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी भी होती हैं।

आईयें एक नजर डालते हैं सभी टीमों की चियरलीडर्स को मिलने वाले वेतन को लेकर

दिल्ली कैपिटल्स-

IPL Cheerleaders Salary: लीग में बाकी सभी फ्रेंचाइजियों के मुकाबले इस टीम की चियरलीडर्स को सबसे कम पैसे मिलते हैं, जिसमें उन्हें एक मैच के लिए 9700 रुपये मिलते हैं। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइज़ी हर सीज़न लगभग 2.5 लाख एक चियरलीडर पर पूरी सीज़न में खर्चा करती है।

मुम्बई इंडियंस-

गोल्डन ड्रेस और ब्लू ऑउटफिट में दिखने वाली मुम्बई इंडियंस की चियरलीडर्स को एक मैच के लिए 16000 रुपये मिलते हैं। हर सीज़न मुम्बई की फ्रेंचाइज़ी लगभग 8.4 लाख रुपये एक चियरलीडर को लेकर खर्चा करती हैं, जिसमें जीत में मिलने वाला बोनस अमाउंट 6700 रुपये शामिल नहीं है।

किंग्स इलेवन पंजाब-

पंजाब की फ्रेंचाइज़ी अपनी टीम की चियरलिडर्स को एक मैच के लिए 10000 रुपये देती हैं, वहीं यदि टीम जीत हासिल करती है, तो सभी को 3300 रुपये बोनस के तौर पर भी मिलते हैं। इस टीम की चियरलीडर्स रेड और व्हाइट के कॉम्बिनेशन के कपड़े पहनती हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स-

IPL Cheerleaders Salary: किंग्स इलेवन पंजाब की ही तरह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी अपनी चियरलीडर्स को एक मैच के लिए 10000 रुपये देती है, जिसमें एक चियरलीडर का पूरे सीज़न का बोनस अमाउंट मिलाकर 2.6 लाख रुपये तक पहुंच जाता है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-

भले ही अभी तक 12 सीज़न बीत जाने के बाद एक भी बार आईपीएल ट्राफी को ना जीता हो लेकिन आरसीबी की चियरलीडर्स तो एक मैच के लिए 16000 रुपये मिलते हैं, जिसमें एक सीज़न के लिए एक चीयरलीडर को लेकर कुल 5.3 लाख रुपये खर्च होते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स-

केकेआर टीम आईपीएल में सबसे अधिक अपनी टीम की चीयरलीडर्स को खर्चा करती हैं, जिसमें वह एक मैच के लिए एक चीयरलीडर को 20000 रुपये देती है, इसके अलावा टीम के जीतने पर उन्हें बोनस के तौर पर 6700 रुपये भी मिलते हैं, जिससे एक सीज़न में एक चीयरलीडर का कुल खर्चा 11 लाख रुपये के आसपास होता है।

सनराइजर्स हैदराबाद-

एक और आईपीएल टीम जो अपनी चीयरलीडर्स पर अधिक खर्चा करना नहीं चाहती। सनराइजर्स हैदराबाद अपनी टीम की एक चीयरलीडर हर मैच के लिए 10000 रुपये देती हैं।

राजस्थान रॉयल्स-

IPL Cheerleaders Salary: आईपीएल में 2 फ्रेंचाइजियों में एक राजस्थान रॉयल्स जिसमें महिला चीयरलीडर्स के साथ पुरुष चीयरलीडर भी हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम एक मैच के लिए अपनी चीयरलीडर्स को 12000 रुपये देती हैं, जिसमें 14 मैचों में वह एक चीयरलीडर को लगभग 3.3 लाख रुपये देती हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago