FC Goa vs Jamshedpur FC Match Result:
आईएसएल 2019-20 का 24वां मैच गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया. स्पेन के खिलाड़ियों से सजी एफसी गोवा की टीम ने शुरुआत से ही गेंद को अपने कब्जे में रखा बीच-बीच में अच्छे मौके भी बनाए मगर खेल के पहले हाफ में गोल करने में नाकाम रहे. वहीं अगर बात करे मेहमान टीम जमशेदपुर एफसी की तो भले ही वह गेंद को पहले हाफ में ज्यादा समय तक अपने पाले में नहीं रख सके, मगर पहले हाफ में ही फारुख़ चौधरी (Farukh Chodhary) द्वारा किए गए असिस्ट शॉट को सर्जियो कास्ल (Sergio Castel) ने गोल पोस्ट में दाग कर मैच के 17वें मिनट में ही टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी.
मैच के पहले हाफ में 60% तक गेंद अपने पास रखकर भी एफसी गोवा की टीम पहले हाफ में गोल दागने में कामयाब नहीं रही. हालांकि मैच के मैच के शुरूआती छड़ों में एफसी गोवा के मिडफील्डर अहमद जहियू (Ahmed Jahouh) को यलो कार्ड मिला व पहले हाफ के अन्तिम समय में डिफेंडर सेरीटन फर्नांडिस (Seriton Fernandes) को यलो कार्ड मिल गया.
मैच के दूसरे हाफ में अहमद जहियू ने एक और यलो कार्ड मिला जिसके चलते उनके मैच में दो यलो कार्ड हो गए और इसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. आपको बता दे कि जमशेदपुर एफसी के गोलकीपर सुब्रतो पॉल () सबसे ज्यादा क्लीन शीट रखने वाले खिलाड़ी हैं.
मैच में गोवा की टीम ने 63 प्रतिशत गेंद को अपने कब्जे में रखा वहीं जमशेदपुर की टीम 37 प्रतिशत ही गेंद को अपने कब्जे में रखने में कामयाब रही. अगर बात पासिंग एक्यूरेसी की करें तो एफसी गोवा की पासिंग एक्यूरेसी 79% रही व जमशेदपुर की 64% रही. पूरे मैच में एफसी गोवा की टीम ने 554 शॉट्स पास किए व जमशेदपुर की टीम सिर्फ 292 शॉट्स ही पास कर सकी. हालांकि जमशेदपुर की टीम को गोल के किनारे मतलब कॉर्नर ज्यादा मिले. मगर वो कहते हैं न अन्त भला तो सब भला कम पास, कम शॉट्स, कम टच, कम क्रॉस के बाद भी जमशेदपुर एफसी ने गोवा एफसी जो अपने घरेलू मैदान पर खेल रही थी उसे पहले हाफ में मिले गोल की मदद से 1-0 के अन्तर से हरा दिया. इस मैच के बाद जमशेदपुर एफसी के 5 मैचों में 3 जीत हो चुकीं हैं.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…