विजय शंकर:- इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से होने वाले विश्व कप की टीम में अंबाती रायडू और ऋषभ पंत को तरजीह न देकर विजय शंकर को विश्वकप टीम में चुना गया है. चयनकर्ताओं का मानना था कि इस तमिलनाडु के खिलाड़ी में ‘त्रिआयामी कौशल‘ है यानि यह एक ऑल-राउंडर खिलाड़ी हैं. उनके यह कहने के पीछे सबसे बड़ी वजह यह थी की बहुत सारे क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना था कि टीम में रायडू और पंत को चुना जाना चाहिए था. मगर उन्होंने विजय शंकर को टीम में चुना. अब चयनकर्ताओं से इस बात का जवाब मांगा गया तो उन्होंने यह कह कर सबको चुप करवा दिया कि, जिस स्लॉट के लिए उनका चयन किया गया है वह है “ऑल-राउंडर”. गौरतलब है कि पंत और रायडू को विकेट कीपर के स्लॉट में रखा गया था.
क्या 4 नम्बर पर विजय शंकर बल्लेबाजी करेंगे?
भारतीय टीम काफी समय से चौथे नम्बर पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज की खोज कर रही है. इसके लिए मुख्य रुप से 3 नाम सामने आ रहे थे. ऋषभ पंत, अंबाती रायडू व विजय शंकर. अब अगर ऋषभ पंत और अंबाती रायडू को टीम में जगह नहीं दी गई है तो फिर विजय शंकर को टीम चौथे नम्बर पर बल्लेबाजी करवाएगी? आपको बता दे कि, पिछले बीते 1 साल से अंबाती रायडू टीम में चौथे नम्बर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. और कुछ मैचों में ऋषभ ने भी यह कमान संभाली है. मगर, अगर उन्हें ऑल राउंडर के रूप में टीम में चुना गया है तो क्या उन्हें चौथे नम्बर पर बल्लेबाजी कराना सही होगा?
विजय शंकर की बल्लेबाजी व गेंदबाजी के बेहद साधारण हैं आकंडे
विजय शंकर जोकि भारतीय टीम के साथ विश्वकप टीम का हिस्सा होंगे. उनके अभी तक के आंकडे बेहद ही साधारण हैं चाहे वे वनडे मैच हो, लिस्ट A मैच हो फर्स्ट क्लास या आईपीएल हो. उनके आकंडे साधारण ही हैं. उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 9 मैच खेले हैं जिसमें खेली गई 5 पारियों में सिर्फ 165 रन बनाए हैं जिसमें 14 चौके व 4 छक्के लगाए हैं.
लिस्ट A क्रिकेट में उन्होंने कुल 67 मैच खेले हैं जिसमें 36.65 की औसत से 1613 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक व 8 अर्धशतक शामिल हैं वहीं गेंदबाजी में 45 विकेट उनके नाम हैं.
आईपीएल में वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं जोकि इस सीजन में अब तक सारे मैच खेले हैं उन्होंने अब तक कुल 13 मैचों की 12 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए सिर्फ 192 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 40 रन हैं. वहीं अगर गेंदबाजी की बात करे तो उन्होंने इस सीजन में मात्र 7 ओवर किए हैं जिसमें 7 की इकोनॉमी से 1 विकेट हासिल किया है.
ऐसे में ये प्रश्न तो उठता है कि क्या यह भारतीय टीम की कमजोर कडी हैं?
गांगुली ने किया विजय शंकर का बचाव
आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार गांगुली ने पीटीआई से कहा, ‘विजय शंकर अच्छा करेगा वह अच्छा युवा क्रिकेटर है उसकी गेंदबाजी उपयोगी साबित होगी. उसे लेकर अधिक नकारात्मक होने की जरूरत नहीं है. उसे टीम में जगह मिली क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेलकर अच्छा प्रदर्शन किया.‘
गांगुली ने साथ ही कहा कि टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे ऋषभ पंत को चयन नहीं होने पर निराश नहीं होना चाहिए उन्होंने कहा, ‘हां, पंत भी इस टीम का हिस्सा हो सकता था लेकिन उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है उसमें काफी साल का खेल बाकी है वह सिर्फ 20 साल का है‘
जब उनसे यह पूछा गया कि भारत क्या तीन मुख्य तेज गेंदबाजों के साथ खिताब जीत सकता है तो गांगुली ने कहा, ‘पांड्या पहली पसंद है अगर वह चोटिल होता है तो रवींद्र जडेजा इससे टीम तीन तेज गेंदबाजों को खिला पाएगी‘.
धन्यवाद !
यह भी पढ़ें –
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…