Categories: Cricket

विराट कोहली के बारे में 10 जानने योग्य बातें

Virat Kohli Interesting Records: मौजूदा विश्व Cricket में इस समय भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का दबदबा तीनों ही फार्मेट में देखने को मिल सकता है। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद सभी को डर था, कि क्या कोहली उसी तरह टीम को आगे लेकर जा पायेंगे या नहीं लेकिन कोहली ने ना सिर्फ विदेशी जमीन पर टीम को सफलता दिलाई बल्कि एक बल्लेबाज़ के तौर पर भी नये कीर्तिमान बनाते चले जा रहे हैं।

अपने 11 साल के क्रिकेटिंग करियर में विराट कोहली की गिनती ना सिर्फ एक बड़े बल्लेबाज़ के तौर पर होती बल्कि सफल कप्तानों में भी की जाने लगी है। कोहली की कप्तानी में टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीती साथ ही दक्षिण अफ्रीका में भी टीम ने वनडे सीरीज़ में सफलता हासिल की।

आईयें एक नज़र डालते हैं कोहली के 11 साल के क्रिकेटिंग करियर में उन्होंने कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाये।

#1 सबसे तेज़ 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़
Virat Kohli Interesting Records:  विराट ने पिछले साल वेस्टइंडिज़ के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज़ में अपने करियर के 213 वें वनडे मैच में 10000 रन पूरे कर लिए जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 205 पारियों में इस मुकाम को हासिल करने वाले विश्व Cricket के सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन गए।

#2 गेंदो और समय के हिसाब से भी तेज़
कोहली ने अपने करियर में 10000 वनडे रन पूरे करने के लिए 10 साल 67 दिन का समय लिया वहीं इसके लिए उन्होंने 10813 गेंदे भी खेली जो इस मुकाम पर पहुंचने वाले बाकी सभी खिलाड़ियों से कहीं तेज है।

#3 एक साल में सबसे तेज़ 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी
पिछले साल विराट कोहली ने एक साल में सबसे तेज़ 1 हजार वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। विराट ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ विशाखापट्टनम मैच में 157 रनों की पारी खेलकर उस साल अपने 1000 रन 11 वें वनडे मैच में ही पूरे कर लिए थे, जिसके बाद उन्होंने इस मामले हासिम अमला के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

#4 भारतीय कप्तानों की इस लिस्ट में हुए शामिल
Virat Kohli Interesting Records:  साल 2018 विराट कोहली के लिए बल्ले से काफी शानदार बीता था औऱ उन्होंने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज़ के दौरान उस साल अपने 1000 रन पूरे करने के साथ लगातार 3 सालों तक टेस्ट Cricket में 1000 रन पूरे करने वाले पहले कप्तान और पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। कोहली ने साल 2016 में 1059 रन और 2017 में 1322 रन बनाये थे।

#5 टेस्ट में दूसरे सबसे तेज़ 24 शतक लगाने वाले बल्लेबाज़
टेस्ट Cricket में विराट कोहली बल्ला भले ही वनडे मैचो की तरह उतने शानदार तरीके से बोलता हुआ ना दिखा हो लेकिन इसके बावजूद वह टेस्ट Cricket में 24 शतक तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज़ बल्लेबाज़ हैं। विराट ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए जहां 123 पारियां ली तो वहीं उनसे तेज़ सर डॉन ब्रैडमेन ने ही 24 शतक पूरे किए थे, जिन्होंने 66 पारियां ली थी।

#6 विश्वकप में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले पहले कप्तान
साल 2019 का वर्ल्डकप भले ही विराट कोहली के लिए कप्तान के रूप में उतना सफल नहीं रहा क्योंकि वह एक भी शतकीय पारी भी नहीं खेल सके लेकिन उन्होंने 5 मैचो में लगातार अर्धशतकीय पारी खेलकर विश्वकप के इतिहास मे ऐसा करने वाले पहले कप्तान बन गए।

#7 टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे अधिक दोहरे शतक
Virat Kohli Interesting Records:  टेस्ट Cricket में विराट कोहली टीम को आईसीसी रैकिंग में नंबर 1 के पायदान पर बनाये रखने में अभी तक कामयाब रहे हैं, जिसमें उनके बल्ले से भी उतना ही योगदान दिया है और इसी कड़ी में वह टेस्ट Cricket में बतौर कप्तान सबसे अधिक दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने टेस्ट में 6 दोहरे शतक लगायें हैं औऱ इस मामले में उन्होंने ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है।

#8 एक दशक में 20000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी
विराट कोहली Cricket जगत में पहले ऐसे बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने एक दशक में 20000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनायें हैं। वेस्टइंडीज़ के दौरे पर तीसरे वनडे के दौरान जब कोहली ने 114 रनों की पारी खेली उस समय उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया। इससे पहले एक दशक में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग के नाम पर था जिन्होंने एक दशक में 18962 रन बनायें थे।

#9 शतको के मामले में तीसरे स्थान पर
वर्तमान में यदि अंतरराष्ट्रीय Cricket में सबसे अधिक शतकों को लेकर बात करी जाए तो उसमें सचिन तेंडुलकर 100 शतको के साथ पहले स्थान पर काबिज़ हैं, वहीं दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग 71 शतकों के साथ काबिज हैं और विराट कोहली 68 शतको के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं।

#10 वनडे में चौथे सबसे अधिक मैन ऑफ दी सीरीज़ का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी
Virat Kohli Interesting Records:  मौजूदा समय में विराट कोहली ने अपने 239 वनडे मैचो में 54 सीरीज़े खेली हैं, जिसमें उन्होंने 8 बार मैन ऑफ दी सीरीज़ का खिताब जीता है और वह इस मामले में चौथे स्थान पर काबिज हैं। इस मामले में पहले स्थान पर 15 बार इस खिताब को जीतने वाले सचिन तेंडुलकर हैं, जबकि दूसरे स्थान पर श्रीलंका के सनथ जयासूर्या 11 बार इस अवार्ड को पाने के साथ कायम हैं और तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलाक 9 बार मैन ऑफ दी सीरीज़ का खिताब जीतने के साथ काबिज हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago