Categories: ओलंपिक

भारतीय रेसलिंग खिलाड़ी योगेश्वर दत्त के बारे में जानिए सभी जानकारी

 

ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने वाले तीन रेसलर खिलाड़ियों में से एक योगेश्वर दत्त देश में रेसलिंग के खेल को अलग मुकाम पर लेकर जाने का काम किया। पद्म श्री पुरस्कार पाने वाले योगेश्वर दत्त ने देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलंपिक और एशियन गेम्स में पदक जीते हैं।

शुरूआती जीवन

 

2 नवंबर 1982 को योगेश्वर दत्त का जन्म हरियाणा के सोनिपत डिस्ट्रिक के एक पिछडे हुए गांव में हुआ था। 8 साल की उम्र में ही योगेश्वर ने रेसलिंग सीखना शुरू कर दिया था। एक ऐसे गांव में जन्म लेने दत्त जहां पर रेसलिंग काफी प्रचलित हैं, उन्होंने इसकी शुरूआती ट्रेनिंग गांव में मौजूद अखाड़ो से लेना शुरू किया।

कड़ी मेहनत के बाद भी योगेश्वर को रेसलिंग की दुनियां में अपना नाम बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि शुरूआती समय में योगेश्वर को रेसलिंग में कई हार का सामना करना पड़ा लेकिन इससे सीखते हुए वह लगातार आगे बढ़ते रहे जिसके बाद दत्त एक सफल रेसलिंग खिलाड़ी बन सके।

निजी जीवन

 

योगेश्वर दत्त के पिता राम महर दत्त एक किसान हैं, वहीं मां सुशीला देवी एक गृहणी हैं। 16 जनवरी 2017 को योगेश्वर दत्त ने नई दिल्ली के पास स्थित सिंघोला में एक निजी कार्यक्रम में शीतल शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध गए। इस विवाह समारोह में देश भर के कई बड़े खिलाड़ियों के साथ मशहूर राजनीतिकज्ञ भी शामिल हुए थे।

पत्नि शीतल शर्मा का जन्म भी सोनीपत में कांग्रेसी नेता जय सिंह भगवान के घर में हुआ था। योगेश्वर कई लोगो के लिए एक प्रेरणा के तौर पर हैं, क्योंकि उन्होंने दहेज में सिर्फ 1 रूपये गुडविल के तौर पर लिया था।

प्रोफेशनल जीवन

 

दोहा में होने वाले एशियन गेम्स से ठीक 9 दिन पहले ही योगेश्वर दत्त के पिता का निधन हो गया था, लेकिन दत्त ने खुद को इस भावुक क्षण में संभालते हुए 15 एशियन गेम्स में 60 किलोग्राम कैटेगरी में हिस्सा लेते हुए गोल्ड मेडल को अपने नाम पर किया। दत्त उस समय खबरों में आ गये जब उन्होंने के.डी. जाधव और सुशील कुमार के बाद ओलंपिक में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय रेसलिंग खिलाड़ी बने।

दत्त ने साल 2012 के लंदन ओलंपिक में 60 किलोग्राम कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में योगेश्वर दत्त ने 65 किलोग्राम इवेंट में हिस्सा लेते हुए गोल्ड मेडल को अपने नाम पर किया था। वहीं एशियन गेम्स साल 2014 में योगेश्वर दत्त ने हिस्सा लेते हुए वहां भी गोल्ड मेडल जीता था।

अवार्ड

 

  • भारत सरकार की तरफ से साल 2012 में रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन करने के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला।
  • हरियाणा राज्य सरकार ने दत्त के ओलंपिक में पदक जीतने के बाद 10 मिलियन का नकद पुरस्कार दिया था।

अचीवमेंट

 

  • लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।
  • दोहा में हुए साल 2006 के एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता।
  • इंचियोन में हुए साल 2014 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता।
  • नई दिल्ली में हुए साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता।
  • ग्लास्गो में हुए साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता।
  • 60 किलोग्राम कैटगरी में साल 2008 में एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
  • एशियन चैंपियनशिप साल 2012 में 60 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।
  • 55 किलोग्राम कैटेगरी में साल 2003 में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
  • कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप साल 2005 में 60 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।
  • लंदन में हुए साल 2007 में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।

निजी जानकारी

 

  • नाम – योगेश्वर दत्त
  • निकनेम – योगी
  • प्रोफेशन – फ्रीस्टाइल रेसलर
  • पिता का नाम – राम महर दत्त
  • मां का नाम – सुशीला देवी
  • पत्नि का नाम – सुशीला देवी
  • कोच – रामपाल और मास्टर सतबीर सिंह
  • लम्बाई – 5 फुट 5 इंच
  • वजन – 60 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • जन्म – 2 नवंबर 1982
  • उम्र – 36 साल (साल 2019 तक)
  • जन्मस्थान – सोनीपत डिस्ट्रिक, हरियाणा
  • राशी – वृश्चिक
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – सोनीपत डिस्ट्रिक, हरियाणा

विवाद

साल 2016 में भारतीय ओलंपिक संघ ने अभिनेत सलमान खान को गुडविल ब्रांड अम्बेसडर के तौर पर रियो ओलंपिक के लिये चुना था और ये बात योगेश्वर दत्त को पसंद नहीं आयी थी, जिसके बाद दत्त ने इसको लेकर बयान देते हुए कहा था, कि देश में शानदार एथलीट खिलाड़ियों की कमी नहीं है, जिन्हें इसके लिए चुना जा सकता है।

नेटवर्थ

योगेश्वर दत्त की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो वह 10 मिलियन डॉलर के आसपास होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago