Categories: Cricket

त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंचा बांग्लादेश, फाइनल मुकाबले में होगा विंडीज से मुकाबला

मुश्फिकुर रहीम (63), सौम्य सरकार (54) और मोहम्मद मिथुन (43) की शानदार पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने द विलेज मैदान पर खेली गई त्रिकोणीय सीरीज के पांचवें मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटवा लिया है. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए थे. वहीं जवाब में उतरी बांग्लादेश की टीम ने 47.2 ओवरों में 5 विकेटों के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया.

बांग्लादेश के सभी बल्लेबाजों ने इस जीत में अहम योगदान दिया. सरकार ने तमीम इकबाल (21) के साथ पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की उसके बाद शाकिब अल हसन (29) के साथ मिलकर टीम का स्कोर 106 के पार पहुंचा दिया.

image source

यहां से रहीम और मिथुन ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. 190 के कुल स्कोर पर मिथुन की पारी समाप्त हुई. रहीम हालांकि मैदान पर टिके रहे. वह 240 के कुल स्कोर पर आउट हुए, उन्होंने 73 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्का लगाया. मैच के तेजी में महमुदुल्ला ने नाबाद 30 रनों की पारी खेल बांग्लादेश को फाइनल का टिकट पक्का करवा दिया.

इससे पहले, मुस्तफिजुर रहमान ने 4 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया दिया था व वेस्टइंडीज के सिर्फ 5 बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके थे. इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए, जिसमें उन्होंने कुल 108 गेंदे खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया. उनके अलावा कप्तान जेसन होल्डर ने 76 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 62 रन बनाए. रहमान के अलावा विजेता टीम के लिए मशरफे मुर्तजा ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए.

आपको बता दे कि, यह त्रिकोणीय सीरीज आयरलैंड, विंडीज व बांग्लादेश के बीच खेली जा रही है. जिसकी शुरुआत 5 मई से आयरलैंड की सरजमी से हुई थी. इस सीरीज में बांग्लादेश अभी तक के अपने सभी मैच जीतकर पहले स्थान पर काबिज है तो वहीं मेजबान टीम ने अपने तीनों मैच गंवाकर सीरीज से हाथ धो बैठा है.

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago