Categories: CricketICC CWC 2019

भारत को यह तीन खिलाड़ी दिला सकते हैं विश्वकप

भारत के खिलाड़ी जो दिला सकते हैं विश्वकप | Key Players of India for World Cup

Key Players of India: आईसीसी विश्वकप के 12वें संस्करण को अभी 2 सप्ताह बाकी हैं और सारी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं. अगर बात करें भारत की तो उनके पास कुछ ऐसे मैच विनर्स है जो अकेले दम पर ही भारतीय टीम की जीत को सुनिश्चित कर सकते हैं.

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह आज की तारीख में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं. उनकी लाइन लेंथ और गति परिवर्तन करने की क्षमता उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग करती है.

Image Source

बुमराह ने इस  आईपीएल सीजन के 12वें संस्करण के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 6.63 रन प्रति ओवर की इकॉनमी से 19 विकेट लिए हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल में जो साख मुम्बई इंडियंस ने बनाई है उसमें जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का महत्वपूर्ण योगदान हैं. आखिरी ओवरों में रन न देना व सटीक यॉर्कर के साथ साथ बाउंसर का इस्तेमाल करना व बखूबी सीख चुके हैं ऐसे में भारत की गेंदबाजी का पूरा दामोदार उनके ही कंधों पर होगा.

विराट कोहली

30 वर्षीय यह कप्तान शुरु से ही कई महान बल्लेबाजों में से एक के रूप में जाने जाता हैं. अगर उनके रिकॉर्ड देखे जाए तो वे बेहद ही खास हैं.

Image Source

विराट कोहली हर लिहाज़ से वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ हैं. वनडे में शतकों के मामले में वह सचिन के बाद दूसरे स्थान पर हैं सचिन के 49 वनडे शतकों की तुलना में, विराट ने अभी तक 38 शतक बनाए हैं. अपने एक दशक लंबे क्रिकेट करियर में कोहली ने 216 वनडे मैचों में 10232 रन बनाए हैं.

वहीं 73 टेस्ट मैचों में विराट ने 6331 रन बनाए हैं जिनमें 24 शतक शामिल हैं. साल 2016 और 2017 में उन्होंने अपने टेस्ट करियर के सभी (6) दोहरे शतक लगाए थे.

एमएस धोनी

37 साल की उम्र में, एमएस धोनी विश्वकप टूर्नामेंट में जाने वाले भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य हैं. धोनी के अगर कुछ खास रिकॉर्ड की बात की जाए तो वह बेहद ही अद्भुत हैं.

Image Source

2016 में धोनी ने सबसे ज्यादा वनडे मैंचों में कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया था. इससे पहले ये रिकॅार्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग के नाम था. धोनी ने अब तक कुल 331 मैच में कप्तानी की है व धोनी एकमात्र विकेटकीपर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन बनाए हैं व वनडे क्रिकेट में भी धोनी ने कुल 100 स्टंपिंग्स की हुई हैं.

यह 3 ऐसे खिलाड़ी हैं कि यह जिस मैच में भी अच्छा खेल गए वह मैच भारत एकतरफा जीत सकता है.

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago