वर्ल्ड कप में सबसे कम स्कोर :- विश्व कप जैसे बड़े मंच पर सभी खिलाड़ियों की कोशिश होती है, की उसका प्रदर्शन बेहतर से बेहतर हो सके। जिससे कि उनकी टीम बेहतर करें और इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में वह आगे तक जा सके। कई बार तो यह सोच सच साबित हो जाती है। लेकिन कभी कभी किसी टीम का ऐसा भी दिन आ जाता है, जब टीम बिल्कुल संघर्ष करती नज़र आती है और कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर जाती है।
आज ऐसे ही एक रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे कोई भी टीम कभी याद नही रखना चहेगी। आज ऐसे विश्व कप मैच के बारे में बात करेंगे, जहां टीम बिल्कुल सस्ते में निपट गयी थी। और सबसे कम स्कोर बनाने का अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। नज़र डालते हैं, ऐसे ही 6 सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमों पर। इस लिस्ट में अधिकतर वही टिमें हैं, जो कि क्वालीफायर के ज़रिए विश्व कप तक आई थी।
#1 कनाडा – 36 रन
आज के आधुनिक क्रिकेट में अंतराष्ट्रीय टीम 36 रन तो अमूमन पहले 5 – 6 ओवर में ही पूरा कर लेती है। लेकिन विश्व कप जैसे बड़े मंच पर कनाडा की टीम मात्र 36 रन पर ही ऑल आउट हो गयी थी। इस बार भले ही कनाडा विश्व कप का हिस्सा नही है, लेकिन इससे पहले वह विश्व कप का हिस्सा हुआ करती थी। हालांकि इसके नाम कुछ बड़ी उपलब्धियां दर्ज नही है।
19 फरवरी 2003 को श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए कनाडा 18.4 ओवर में केवल 36 रन पर लुढ़क गया था। उस मैच में कनाडा का एक भी बल्लेबाज 10 के आंकड़े को नही पा कर पाया था। और 6 बल्लेबाज 0 पर आउट हुए थे। जवाब में श्रीलंका ने 1 विकेट खो कर 4.4 ओवर में लक्ष्य पा लिया था। कनाडा 2019 विश्व कप का हिस्सा नही है।
#2 कनाडा – 45 रन
विश्व कप इतिहास में दुसरा सबसे कम स्कोर पर आउट होने कस शर्मनाक रिकॉर्ड भी कनाडा के ही नाम है। यह शर्मनाक रिकॉर्ड 13 जून 1979 में कनाडा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए बनाया था।
उस मैच में कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.3 ओवर खेलते हुए केवल 45 रन बना कर ऑल आउट हो गयी थी। उस मैच में केवल 1 कनाडाई बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचा था। यहां कनाडा के फ्रैंकलिन डैनिस ने 99 गेंद में 21 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 13.5 ओवर में 8 विकेट रहते पा लिया था।
#3 नामीबिया – 45 रन
2003 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए नामीबिया ऑस्ट्रेलिया के 302 रन के लक्ष्य के जवाब में केवल 14 ओवर ही क्रीज़ पर बिताने के बाद अपने खाते में 45 रन जोड़ कर निपट गयी।
मैच 256 के रिकॉर्डतोड़ अंतर से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। इसी मैच में ग्लेन मैग्राह ने 7 ओवर में 4 मेडन रखते हुए केवल 15 रन दे कर 7 विकेट झटके थे। अब ये भी विश्व कप का हिस्सा नही है।
#4 बंग्लादेश – 58 रन
बंग्लादेश के प्रदर्शन में पिछले कुछ साल में खासा सुधार देखने को मिला है। लेकिन टीम नियमति बेहतर प्रदर्शन करने में असफल रही है। इस बार ब भी विश्व कप का हिस्सा बनने जा रही बंग्लादेश के लिए 2011 का विश्व कप खास नही गया था।
वहां उसे टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में तो वेस्टइंडीज ने मात्र 58 रन पर निपटा दिया था। तब बंग्लादेश केवल 18.5 ओवर ही खेल पाई थी। जवाब में वेस्टइंडीज ने इस लक्ष्य को 12.2 ओवर में ही 1 विकेट खो कर पा लिया था।
#5 स्कॉटलैंड – 68 रन
27 मई 1999 को विश्व कप के 23वें मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए स्कॉटलैंड की टीम केवल 68 रन पर ही ऑल आउट हो गयी थी। यह अब तक विश्व कप का 5वां सबसे कम स्कोर है।
उस मुकाबले में तब के घातक गेंदबाज़ों में शामिल कॉर्टनी वॉश ने 7 ओवर में 7 रन दे कर 3 विकेट लिए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने इस लक्ष्य को 10.1 ओवर में ही 2 विकेट खो कर हासिल कर लिया था। स्कॉटलैंड की टीम भी विश्व कप 2019 में नज़र नही आएगी।
#6 केनिया – 69 रन
भारत में आयोजित हुए 2011 विश्व के दूसरे ही मैच में न्यूजीलैंड जैसी मज़बूत टीम के खिलाफ केनिया की टीम चेन्नई के मैदान पर केवल 69 रन पर सिमट गई थी। उस मुकाबले में केनिया केवल 23.5 ओवर ही खेल पाया था। उस मुकाबले में टीम साउथी, जैकब ओरम ने 3 – 3 और बेनेट ने 4 विकेट झटके थे। इस लक्ष्य को न्यूज़ीलैंड ने 8 ओवर में ही 72 रन बना कर अपने नाम कर लिया था।
धन्यवाद !
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…