विश्व कप में सबसे बड़ी जीत:- विश्व कप 2019 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। सभी टिमें अपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे चुकी है। अब बारी प्रैक्टिस मैच की है। विश्व कप में दुनिया की सब से बेहतरीन टीम ही भाग लेती नज़र आती है। ऐसे में प्रत्येक मुकाबला काफी कड़ा और नज़दीकी होता रहा है। लेकिन इसी में कभी कभी ऐसे भी मैच देखने को मिले हैं, जब एक टीम ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया जिसके जवाब में विरोधी टीम काफी सस्ते में निपट गयी।
आज ऐसे ही 5 मैच के बारे में बता रहे हैं, जब एक टीम ने तो काफी रन बना दिए। लेकिन विरोधी टीम उसका जवाब बराबरी से नही दे पाए। और रनों के लिहाज से सबसे बड़े अंतर से हार का अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर गए।
#1. ऑस्ट्रेलिया – 275 रन
विश्व कप में सबसे बड़ी जीत:- वनडे मैच में अमूमन 275 से लेकर 300 रन पूरे 50 ओवर में बनते देखे जाते हैं। लेकिन विरले ही ऐसे मौके देखने को मिलते हैं, जब कोई टीम इतने बड़े अंतर से जीत ही दर्ज कर जाए। ऑस्ट्रेलिया ने 275 के विशाल अंतर से क्वालीफायर के ज़रिए 2015 विश्व कप में जगह बनाने वाली अफगानिस्तान टीम के खिलाफ दर्ज किया था। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला 4 मार्च 2015 को पर्थ में खेला गया था।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वार्नर के 133 गेंद में 178 रन, स्टीव स्मिथ के 95 और ग्लेन मैक्सवेल के 39 गेंद में 88 रन की पारी की मदद से 417 का विशाल स्कोर बना दिया। जवाब में अफगानिस्तान टीम 37.3 ओवर में केवल 142 पर सिमट गई। इस तरह मैच 275 के विशाल अंतर से ऑस्ट्रेलिया के नाम हो गया।
#2. भारत – 257 रन
विश्व कप में सबसे बड़ी जीत:- विश्व कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के मामले में भारतीय टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है। यूं तो 2007 का विश्व कप भारत के लिए बेहद ही खराब गुज़रा था। लेकिन उसी साल भारत ने बरमूडा जैसी कमज़ोर टीम के खिलाफ 257 रन की रिकॉर्ड दर्ज की थी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सौरव गांगुली के 89, वीरेन्द्र सहवाग के 114, युवराज सिंह के 46 गेंद में 83 और सचिन तेंदुलकर के 29 गेंद में 57 रन की मदद से 413 का विशाल स्कोर बना दिया। जवाब में बरमूडा 156 पर लुढ़क गयी थी।
#3. दक्षिण अफ्रीका – 257 रन
विश्व कप में सबसे बड़ी जीत:- 2015 विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली अफ्रीकी टीम ने सिडनी में 27 फरवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ एबी डिविलियर्स के मात्र 66 गेंद में 162 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी की मदद से 5 विकेट खो कर 408 का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया था। जवाब में खेलने आई वेस्टइंडीज की टीम इमरान ताहिर के पंजो में फंसते हुए केवल 151 रन पर सिमट गई थी।
#4. ऑस्ट्रेलिया – 256 रन
2003 का खिताब अपने नाम करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसी साल बड़े अंतर से जीत का एक रिकॉर्ड भी बना दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मैथ्यू हेडन के 88 और एंड्रयू साइमंड्स के 59 रन के दम पर 301 रन ही बनाए थे। लेकिन इसके बाद नामीबिया की टीम अप्रत्याशित रूप से 14 ओवर में केवल 45 रन पर लुढ़क गयी। मैच 256 रन से ऑस्ट्रेलिया के नाम हो गया। उस मुकाबले में ग्लेन मैगरथ में 7 ओवर में 4 मेडन रखते हुए सिर्फ 15 रन खर्च कर 7 विकेट झटके थे। नामीबिया की ओर से केवल एक बल्लेबाज दोहरे अंक में जा सका था जो कि इसके कप्तान ने 10 रन बनाए थे।
#5. श्रीलंका – 243 रन
विश्व कप में सबसे बड़ी जीत:- जब भारत ने बरमूडा को रिकॉर्ड 257 रन से हराया था, तब उससे ठीक 3 दिन पहले ही बरमूडा श्रीलंका के खिलाफ भी रिकॉर्ड 243 रन के अंतर से हार दर्ज कर आई थी। 15 मार्च 2007 को पोर्ट ऑफ स्पेन में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महिला जयवर्धने के 85, कुमार संगकारा के 76 और चमारा सिल्वा के 55 रन की मदद से 50 ओवर में 6 विकेट खो कर कुल 321 रन बनाए थे।
बरमूडा के सामने 322 कस विशाल लक्ष्य था। इसके जवाब में बरमूडा की टीम 24.4 ओवर में ही 78 रन पर सिमट गई। बरमूडा का केवल 2 ही बल्लेबाज दोहरे अंक में जाते हुए क्रमशः 14 और 28 रन बना पाया। मैच 243 के बड़े अंतर से श्रीलंका के नाम रहा। बरमूडा को 78 पर समेटने में 4 विकेट लेते हुए परवेज़ महरूफ और 3 विकेट लेने वाले लसिथ मलिंगा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
धन्यवाद !
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…