Categories: Cricket

3 क्रिकेट खिलाड़ी जो बाद में बन गए बॉडी बिल्डर | Cricket Khiladi Jo Ban Gaye Bodybuilder

3 Cricket Khiladi Jo Baad Me Ban Gaye Bodybuilder
क्रिकेट के खेल में किसी भी खिलाड़ी को फिजिकल रूप से काफी मजबूत होना चाहिए। जिस तरीके से इस खेल में तेज़ी के साथ बदलाव हुए उसके बाद से इसे खेलने वाले खिलाड़ियों को अपनी फिजिकल एक्टीविटी में और सुधार करना पड़ा।

बहुत से ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस खेल से विदा लेने के बाद दूसरी चीज़ो में खुद को आगे बढ़ाया। जिनमें से कुछ कॉमेंटेटर बने, कुछ ने राजनीति की तरफ अपने कदम बढ़ाये जबकि कुछ ने अलग ही खुद को आगे बढ़ाया।

कुछ ऐसी ही दिलचस्प कहानियां हैं, जब किसी क्रिकेट खिलाड़ी ने इस खेल से विदा लेने बाद बॉडी बिल्डिंग में खुद का करियर बनाया और उन्होंने इस खेल में अपना एक अलग ही मुकाम हासिल किया।

आईये एक नज़र डालते हैं, ऐसे 3 क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इस खेल को अलविदा कहने के बाद बॉडी बिल्डिंग में अपना करियर बनाया।

#1 डेविड लॉरेंस (David Lawrence)

डेविड लारेंस इंग्लैंड टीम के एक पूर्व तेज़ गेंदबाज़ थे, जिन्होंने 1988 से लेकर 1992 के बीच में इंग्लैंड के लिए 5 टेस्ट और 1 वनडे मैच खेला था। इंग्लैंड में जन्म लेने वाले इस तेज़ गेंदबाज़ का प्रथम श्रेणी क्रिकेट रिकॉर्ड काफी शानदार हैं और 500 विकेट लॉरेंस के नाम पर हैं।

न्यूज़ीलैंड के दौरे के बीच में लॉरेंस को घुटने में तकलीफ के कारण बाहर होना पड़ा था, जिसमें मैच के दौरान ही उन्हें बेहद दर्द में देखा गया था और उठाकर मैदान से बाहर लेकर जाना पड़ा, इसके बाद लॉरेंस को दुबारा इंग्लैंड के लिए खेलने का मौका नहीं मिला और 29 साल की उम्र में उन्होंने इस खेल को विदा कह दिया।

क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद लॉरेंस ने खुद को एक प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग में लेकर गए और अपने जीवन में पूरी तरह से इसी को फॉलो किया ताकि वह इसमें अपने सपने को पूरा कर सके। 40 साल की उम्र में लॉरेंस ने इस खेल में कई खिताब भी इंग्लैंड में अपने नाम पर किए हैं।

#2 क्रिस ट्रेमलेट (Chris Tremlett)
इंग्लैंड टीम का एक और तेज़ गेंदबाज़ क्रिस ट्रेमलेट जिन्होंने टीम के लिए 12 टेस्ट और 15 वऩडे मैच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले। साल 2010-11 में हुई एशेज़ सीरीज़ में वह टीम के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ बनकर उभरे और 3 टेस्ट खेलते हुए 17 विकेट हासिल किए। अपना आखिरी मैच क्रिस ने साल 2015  में सरे और ग्लैमोर्गन के बीच हुए काउंटी मैच में खेला।

हैम्पशायर में जन्म लेने वाले 6 फिट 7 इंच के इस लम्बे तेज़ गेंदबाज़ को हमेशा एक्सट्रा बाउंस और तेज़ गति मिलती थी। सरे के इस पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ने 15 साल के अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 459 विकेट हासिल किए।

लेकिन 37 साल की उम्र में इंजरी के ठीक ना होने की वजह से क्रिस ट्रेमलेट ने संन्यास लेने का फैसला ले लिया जिसके बाद उन्होंने वेटलिफ्टिंग में अपना करियर बनाने की तरफ अपने कदम आगे बढ़ा दिए। अपनी डाइट में बदलाव करते हुए लगभग 8000 कैलोरी का खाना रोज़ खाने लगे।

अपने इस बदलाव के बारे में इंस्टाग्राम पर ट्रेमलेट लगातार पोस्ट करते रहते थे, इन पोस्टो में वह अपने क्रास फिट वर्कऑउट को लेकर भी पोस्ट करते रहते हैं।

यहां पर देखिए ट्रेमलेट के कुछ पोस्टः

 

 

#3 मार्टिन फोर्ड (Martyn Ford)
काउंटी में वार्किशायर की तरफ से खेलने वाले मार्टिन फोर्ड एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे, लेकिन एक अभ्यास सत्र के दौरान एक ऐसी इंजरी हुई जिसके बाद उन्हें पूरे एक साल के पहले बाहर बैठना पड़ा और बाद में भी पूरी तरह से फिट ना होने की वजह वह वापसी नहीं कर सके थे। एक सफल क्रिकेट खिलाड़ी बनने का सपना मार्टिन का टूट चुका था, जिसके बाद उन्होंने अपने जीवन में खुद को अलग उम्मीद देने की तरफ आगे बढ़ाया।

जिसके बाद मार्टिन ने फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का फैसला लिया। अपने गुस्से और तकलीफ का इजहार सही तरीके से करने के लिए मार्टिन का पास इससे बेहतर प्लेटफार्म नहीं था और इसके बाद उन्होंने अपने जीवन कभी पीछे पलटकर नहीं देखा।

37 साल के मार्टिक अब एक जाने-माने प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर बन चुके हैं, जिसमें उनका वजन 230 किलोग्राम है और एक दिन में मार्टिन लगभग 340 ग्राम प्रोटीन का सेवन करते हैं, जिससे वह खुद की बॉडी को लगातार मेंटेन कर सके।

यहां पर देखिए मार्टिन के कुछ पोस्टः

 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago