5 Indian Cricket Khiladiyo ke Ghar Pehle or Cricket Khelne ke baad
स्पोर्ट्स खेलने वाले हर एक खिलाड़ी का सपना होता है, कि वह अपने देश का नाम गर्व के साथ ऊंचा कर सके, भले ही वह उस खेल से कितना भी कमा रहा हो, Cricket खिलाड़ी इस मामले में थोड़ा अधिक भाग्यशाली होते हैं, जिनको खेल के प्रति काफी अधिक पैसे मिलते थे। पिछले 2 दशको में Cricket पैसे के मामले में काफी अधिक मजबूत हुआ है।
यह एक प्रमुख कारण रहा है, कि Cricket खेलने वाले युवा खिलाड़ियों का जीवन काफी शानदार जीवन बिताते हुए दिखते थे। ये खिलाड़ी कितना कमाते हों लेकिन उनके प्रदर्शन को लेकर लगातार फैंस विश्लेषण करते रहते हैं, जिससे उन्हें हर समय शानदार खेल दिखाना होता है।
हमने कई ऐसे पूर्व खिलाड़ियों को देखा है, जिन्होंने अपने खेल के जरिए कई युवा खिलाड़ियों को Cricket एक प्रोफेशन की तरह अपनाने को कहा। हम आपको 5 ऐसे भारतीय खिलाड़ियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो Cricket खेलने से पहले किसी और घर में रहते थे, जिसके बाद सुपरस्टार बनने के बाद उनका घर और जीवन पूरी तरह से बदल गया।
#1 सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar)
Cricket के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंडुलकर वह पहले ऐसे Cricket खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत में Cricket को एक बड़ा मार्केट बनाया। पूरे देश में सचिन को खेल का एक सबसे बड़ा चेहरा माना जाता है, जिस कारण वह सबसे अमीर स्पोर्ट्स खिलाड़ी बन गए।
सचिन इस समय बांद्रा वेस्ट में एक बड़े घर में रह रहे हैं, लेकिन अपने Cricket के शुरूआती दिनों में वह साहित्य सहवास कॉपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में अपने 2 भाईयों, बहन के साथ माता और पिता के साथ एक अपार्टमेंट में रहते थे। सचिन अपनी आंट के घर पर भी काफी लम्बे समय तक रहे हैं।
अपने 24 साल के करियर में तेंडुलकर ऑल टाइम महान खिलाड़ी में से एक बने, वनडे और टेस्ट में सचिन के नाम पर सबसे अधिक रन दर्ज हैं। सचिन को उनके खेल के प्रति योगदान देने के लिए भारत के सबसे बड़े सिविलियन अवार्ड भारत रत्न भी दिया गया है।
#2 महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)
एक छोटे से शहर रांची से आने वाले इस खिलाड़ी ने जिस तरीके से खुद को साबित किया वह किसी कहानी से कम नहीं है। 28 साल के बाद भारतीय टीम को दूसरा विश्वकप अपनी कप्तानी में जिताने अहम भूमिका अदा कि, जिसमें उनका जीत के लिए लगाया गया शॉट सभी को आज तक याद है।
अपने एक दशक से अधिक के करियर में धोनी ने देश का नाम कई जगहों पर उपर किया है, जिसमें उन्हें सबसे शानदार फिनिशर के रूप में स्थापित कर लिया। अजीबोगरीब तरीके से शॉट खेलने का तरीका धोनी की एक अलग पहचान है। सचिन तेंडुलकर के बाद किसी खिलाड़ी की तरफ मार्केट ने सबसे अधिक पैसा लगाया तो वह धोनी ही थे।
धोनी शुरूआती दिनों में रांची के रेलवे क्वॉवटर में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहते थे। इसके अलावा धोनी ने रेलवे में काफी समय तक नौकरी की है। Cricket में अपने कदम पूरे जमाने के बाद धोनी ने रांची में अपना अलग से घर लिया जिसका नाम कैलाशपति है, धोनी का यह बंगला रांची में एक टूरिस्ट स्पॉट की तरह पिछले कुछ सालों में स्थापित हो चुका है।
#3 विराट कोहली (Virat Kohli)
90 के दशक में जन्म लेने वाले काफी सारे बच्चों को सचिन से बहुत प्रेरणा मिली हैं और वह उनके इन्हीं कदमों पर चलकर देश का नाम रौशन करना चाहते हैं। इसी में एक नाम मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली का आता है, जिन्होंने अपने 11 साल के छोटे से करियर में ही 43 वनडे शतक लगाकर सचिन के 49 शतकों को तोड़ने के बेहद करीब खड़े हुए हैं।
कोहली शुरू में दिल्ली के उत्तम नगर के एक छोटे से घर में रहते थे, उनके पिता एक वकील थे और मॉ हाउसवाइफ थी। साल 2006 में पिता का देहांत होने के बाद परिवार को काफी संघर्ष की स्थिती से भी गुजरना पड़ा और उस ही कोहली ने रणज़ी में खेलने शुरू किया था। इसके एक साल के बाद ही वह भारतीय टीम के अंडर 19 विश्वकप में टीम के कप्तान के रूप में खेलने के लिए गए।
विराट कोहली एक बड़े Cricket खिलाड़ी बनने से पहले तक दिल्ली में लम्बे समय तक रहे लेकिन इसके बाद उन्होंने मुम्बई के वर्ली में 34 करोड़ का फ्लैट खरीदा जिसमें वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहते हैं, जिससे साफ पता चलता है, कि कप्तान कोहली आने वाले भविष्य में मुम्बई में ही रहना पसंद करेंगे।
#4 रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)
जिस अंडर 19 विश्वकप में विराट कोहली ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खीचा था, वह युवा खिलाड़ी रवींद्र जडेजा थे जिन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह को पक्का किया। उस समय जडेजा के प्रदर्शन को देखने के बाद ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वाट्सन ने जडेजा को आने वाले समय का बड़ा खिलाड़ी बता दिया था।
जडेजा ने हाल में खत्म हुए आईसीसी वर्ल्डकप में सिर्फ 2 ही मैच खेले लेकिन इन दोनों ही उनके प्रदर्शन की तारीफ हर कहीं हो रही है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जडेजा एक समय टीम को जीत के करीब तक लेकर आ गए थे, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने से चूक गए थे।
जडेजा के पिता एक वॉचमैन थे और माता का देहांत भी काफी पहले ही हो गया था। जडेजा गुजरात के नवागामेद में एक छोटे से घर में रहते थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने राजकोट में एक बंगला लिया जिसमें उनके साथ पत्नी औऱ बेटी रहती है।
#5 हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या (Hardik Pandya and Krunal Pandya)
भारतीय Cricket के 2 सबसे शानदार भाईयों की जोड़ी क्रुणाल और हार्दिक पांड्या की जर्नी भी काफी लम्बी रही टीम में जगह बनाने तक। बडौदा से अपने Cricket करियर की शुरूआत करने वाले दोनों भाईयों ने इरफान और यूसुफ से काफी कुछ सीखा था, दोनों को आईपीएल में बड़े पैसे देकर शामिल किया गया।
हार्दिक पांड्या ने अपने बड़े भाई क्रुणाल से पहले ही भारतीय टीम में एक ऑलराउंडर के तौर पर अपना डेब्यू कर लिया था। मौजूदा समय में पांड्या भाई के साथ काफी सारे ब्रांड्स जुडे हुए हैं, जिससे दोनों ही देश में एक बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।
इस समय पांड्या भाई वडोदरा के 4000 स्कैवयर फिट के पेंटहाउस में अपने माता-पिता और भाभी के साथ रहते हैं। दोनों भाई किसी सपने के घर से कम में नहीं रहते हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…